Saturday, May 18, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » श्री कृष्ण जन्मभूमि जन जागरण यात्रा शुरू

श्री कृष्ण जन्मभूमि जन जागरण यात्रा शुरू

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। श्री कृष्ण जन्मभूमि जन जागरण यात्रा शनिवार को गोवर्धन के दानघाटी मंदिर से शुरू हुई। यात्रा श्री कृष्ण जन्मभूमि मुख्य निर्माण ट्रस्ट के द्वारा निकाली जा रही है। यात्रा शुरू करने से पहले यात्रा में शामिल लोगों ने गिरिराज जी की पूजा अर्चना की। इस दौरान दानघाटी,सौंख अड्डा, राजीव तिराहे व बड़ी परिक्रमा करते हुए लोगों में जन जागरण किया। यात्रा 14 अप्रैल को श्री कृष्ण जन्मभूमि पहुंचेगी। पीठाधीश्वर आशुतोष पांडे व महामंडलेश्वर धर्मेंद्र गिरी महाराज ने कहा कि यात्रा के माध्यम से लोगों को जागरूक कर श्री कृष्ण का भव्य मंदिर निर्माण कराना है। उन्होंने आरोप लगाया पुलिस प्रशासन ने गुमराह कर यात्रा में व्यवधान डाला है। श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष भृगुवंशी आचार्य, आशुतोष पांडे, महामंत्री महामंडलेश्वर महेंद्र धर्मेंद्र गिरी महाराज, साध्वी प्राची दीदी हरिद्वार, सत्यम पंडित, अनिल त्रिपाठी आदि यात्रा में शामिल रहे। यात्रा के दौरान एसडीएम गोवर्धन राकेश गोयल, सीओ गोवर्धन राम मोहन शर्मा, थाना प्रभारी नितिन कसाना मय फोर्स के साथ मौजूद रहे।