Monday, May 13, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सरोजनी नायडू स्कूल में किशोर-किशोरी सम्मेलन का हुआ आयोजन

सरोजनी नायडू स्कूल में किशोर-किशोरी सम्मेलन का हुआ आयोजन

फिरोजाबाद। प्रमुख स्वयंसेवी संस्था चाइल्ड फंड इंडिया दिशा द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस पर सरोजिनी नायडू जूनियर हाईस्कूल बौधाश्रम में किशोर-किशोरी सम्मेलन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला सूचना अधिकारी दयाशंकर ने कहा कि किशोरावस्था उम्र का एक ऐसा पड़ाव है। जहां से हमारे शरीर में अनेक परिवर्तन आते हैं। इसलिए इस अवस्था में अच्छे तरीके से शारीरिक देखभाल एवं उचित पोषाहार की आवश्यकता होती है। मुख्य वक्ता यूटा की जिलाध्यक्ष एवं एसआरजी जया शर्मा ने कहा कि जब बालक-बालिका बाल्यावस्था से किशोरावस्था कदम रखते हैं। उस समय हमें कई सावधानियां रखनी होती हैं। उन्होंने कहा कि नारियों को अपने आप को कमजोर नहीं समझना है। हम किसी भी मामले में पुरुषों से कम नहीं है। संस्था के कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर प्रभा आर्य एवं अनुपम शर्मा ने विस्तारपूर्वक संस्था के उद्देश्यों को समझाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अर्बन पीएचसी के चिकित्सा अधिकारी डा. कुलदीप यादव ने की। संचालन सरोजनी नायडू विद्यालय के प्रधानाचार्य भगवानदास शंखवार ने किया। इस मौके पर निवर्तमान पार्षद मनोज शंखवार, फार्मासिस्ट अनूप कश्यप, भाजपा नेत्री अनुपम शर्मा, डा. दुर्गेश यादव, रमा भदोरिया, अवधेश जादौन, प्रियंका चक, आस्था सक्सेना, स्नेहलता, शकुंतला, बिंदु सविता आदि मौजूद रहे।