Saturday, September 21, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » तिब्बती सांसद नामग्याल डी.ल्हाग्यारी का भारत तिब्बत समन्वय संघ पदाधिकारियों ने किया स्वागत

तिब्बती सांसद नामग्याल डी.ल्हाग्यारी का भारत तिब्बत समन्वय संघ पदाधिकारियों ने किया स्वागत

विश्व बन्धु शास्त्रीः मेरठ। मेरठ के तिब्बती बाजार में आज पहुंचीं तिब्बती सांसद सुश्री नामग्याल डी. ल्हाग्यारी का भारत तिब्बत समन्वय संघ के पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
मेरठ के सूरजकुंड स्थित तिब्बती वूलन बाजार में पहुंची सांसद ने तिब्बती बाजार लगाने में आ रही दिक्कतों की जानकारी ली। तिब्बती वूलन बाजार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सांसद को लिखित ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने स्थानीय नगर निगम से उस स्थान को जहां तिब्बती बाजार लगते हैं न्यूनतम 5 साल के लिए लीज पर देने की मांग की।
बाद में भारत तिब्बत समन्वय संघ के राष्ट्रीय महामंत्री विजय मान व राष्ट्रीय सहसंयोजक सांस्कृतिक प्रभाग शीलवर्धन से बातचीत करते हुए तिब्बती सांसद ने कहा कि उन्होंने गुजरात से अपनी यात्रा प्रारम्भ की है। सभी जगह तिब्बती बाजार के पदाधिकारियों और भारत तिब्बत समन्वय संघ के पदाधिकारियों का अच्छा संबंध विकसित हुआ है। उसी के चलते स्थानीय स्तर पर कोई दिक्कत नहीं आती।उन्होंने कहा कि आज जितना तिब्बती भारत में सुरक्षित हैं उतना कहीं और नहीं। तिब्बती सांसद ने कहा कि हमें विश्वास है कि भारत के नेतृत्व में तिब्बत जल्द आजाद होगा। इस अवसर पर राकेश शर्मा, कुलदीप त्यागी, डी के पाल, रवि बक्शी, गोयल आदि मौजूद रहे।