Saturday, September 21, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » प्रधान संगठन ने वल्र्डकप विजेता सोनम यादव का किया सम्मान

प्रधान संगठन ने वल्र्डकप विजेता सोनम यादव का किया सम्मान

फिरोजाबाद। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने अंडर-19 भारतीय महिला टीम की वल्र्डकप विजेता सोनम यादव के आवास पहुंचकर सम्मान किय।
रामनिवास यादव ने कहा कि सोनम यादव ने वल्र्डकप जीतकर हम सब जनपद वासियों का सीना चैड़ा करके गर्व से सर ऊंचा करने का काम किया है। इसके लिए समस्त परिवार को ग्राम पंचायत मोड़ा एवं जनपद फिरोजाबाद प्रधान संगठन की तरफ से शुभकामनाऐं देता हूॅ। क्योंकि उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी आर्थिक संकट से जूझते हुए बच्ची को इस मुकाम तक पहुंचाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि सोनम यादव की नैनिहाल ग्राम पंचायत मोड़ा में सोनम यादव मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है। जिसका उद्घाटन शीघ्र ही सोनम यादव के कर कमलों द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर ग्राम पंचायत में एक सम्मान का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार से मांग करते हुए कहा कि देश को वल्र्डकप दिलाने वाली बच्चियों के भविष्य के लिए दोनों सरकारों को अपने खजाने से भरपूर सहयोग करना चाहिए। उन्हें देश व प्रदेश की राजधानियों में फ्लैट उपलब्ध कराने चाहिए। जिससे उन्हें और आगे बढ़ने में सहयोग मिल सके। इस अवसर पर शैलेंद्र शुक्ला, दाताराम यादव सरपंच, संदीप कुमार, दिनेश उपाध्याय, अनिल यादव, अजय यादव आदि मौजूद रहे।