Friday, May 17, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ट्रक ने बाइक सवार दंपति की रौंदा, मौत

ट्रक ने बाइक सवार दंपति की रौंदा, मौत

फिरोजाबाद। थाना मक्खनपुर क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपति की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक के पास मिले आधार कार्ड से शवों की शिनाख्त की गई है। वहीं पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
रविवार सुबह थाना मक्खनपुर क्षेत्र के नया बाईपास सीएनजी पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पति और पत्नी की मौत हो गई। हादसे के जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। वहीं इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। शवों की तलाशी लेने पर उनके पास मिले आधार से उनकी पहचान 26 वर्षीय पंकज उर्फ पिंकू राजपूत निवासी लोहचा जलेसर एटा और संगीता पत्नी पिंकू राजपूत के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि मरने वाले दोनों पति पत्नी हैं। जानकारी के अनुसार पिंकू के ससुर की मौत हुई थी। उसकी अस्थियों को लेकर जाना था। इसलिए पति पिंकू पत्नी संगीता के साथ अपनी ससुराल नगला भवानी में बुलाया गया था। गांव पहुंचने से पहले ही दोनो हादसे का शिकार हो गये। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी घटना की जानकारी दी है।