Friday, May 17, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » उद्योग व्यापार मंडल की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

उद्योग व्यापार मंडल की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

फिरोजाबाद। अखिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार मंडल के युवा जिलाध्यक्ष प्रशांत माहेश्वरी की अध्यक्षता में छोटा चौराहा बाजार समिति की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें राज प्रकाश गुप्ता राजा को अध्यक्ष, नितिन सिंघल बिट्टू को मंत्री नितिन, उदित गर्ग मानू को जिला उपाध्यक्ष, प्रांजल पोरवाल को उपाध्यक्ष, अर्पित जैन, कन्हैया गोयल, मोनू, प्रकाश परिहार, सौरभ अग्रवाल को बाजार समिति का सदस्य घोषित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष घनश्याम गुप्ता, भरत गोयल, विकास जैन, अंकित अग्रवाल, आशीष गुप्ता, तुषार शर्मा, शोभित गौर, हर्ष प्रताप ठाकुर, संजय बंसल टिल्लू आदि मौजूद रहे।