Sunday, May 12, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गरीब का सहारा बन व्यापार मंडल ने मृतका का कराया दाह संस्कार

गरीब का सहारा बन व्यापार मंडल ने मृतका का कराया दाह संस्कार

⇒खोया मंडी के निक्कट पत्ते बेचकर जीवन यापन कर रही थी मृतका
⇒इलाज के बाद जिला अस्पताल में हुई मौत
रायबरेली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट गरीबों के लिए सहारा बनता जा रहा है, बीते दिनों कई लावारिस शवों को चौहान गुट ने अपना कर मुंशीगंज में उनका विधि विधान से दाह संस्कार करवाया। प्रदेश मीडिया प्रभारी एस.के. सोनी ने बताया कि एक सप्ताह पहले प्रदेश अध्यक्ष जी.सी. सिंह चौहान को दुर्घटना हुई थी और अभी उनका इलाज जारी है फिर भी उनके दिशा-निर्देशों पर महिला जिला अध्यक्ष बबीता वर्मा व जिला महामंत्री मोहम्मद उमर सहित उनके पदाधिकारियों ने शहर कोतवाली क्षेत्र के खोया मंडी में पत्ता बेचकर देदौर निवासिनी जीवन यापन करने वाली सुनीता पत्नी सुखराम नामक महिला जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। शहर कोतवाली पुलिस ने इसकी सूचना चौहान गुट प्रदेश अध्यक्ष को दी। उनके निर्देश पर पदाधिकारियों ने मृतका के परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए मदद की सभी को साथ लेकर मुंशीगंज के सौदागर में अपने निजी खर्चे पर मृतका का विधि विधान से दाह संस्कार करवाया। ज्ञात हो कि पीड़ित परिवार को गरीबों के सहारा चौहान गुट प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चैहान के द्वारा लावारिस शवों के मदद करने की बात किसी के द्वारा प्राप्त हुई थी, जिसके बाद पीड़ित परिवार ने चैहान गुट से मदद की गुहार लगाई थी। मृतका के परिवार ने चौहान गुट का आभार जताया। इस मौके पर महिला जिला अध्यक्ष बबीता वर्मा, जिला महामंत्री मोहम्मद उमर, शिव बहादुर, धुन्नी सिंह, पारसनाथ, अन्य मौजूद रहे।