Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » होली मिलन समारोह में महिला शक्ति ने मचाया धमाल

होली मिलन समारोह में महिला शक्ति ने मचाया धमाल

फिरोजाबाद। जायंट्रस ग्रुप आफ फिरोजाबाद महिला शक्ति द्वारा होली मिलन कार्यक्रम फिरोजाबाद क्लब में आयोजित किया गया। जिसमें महिला शक्ति की पदाधिकारियों ने होली के गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।
शुक्रवार को फिरोजाबाद क्लब में जायंट्रस ग्रुप आफ फिरोजाबाद महिला शक्ति की पदाधिकारियों ने होली के गीतो पर जमकर धमाल मचाया। वहीं राधा-कृष्ण के स्वरूपों में सिलमिल और रश्मि ने महिला शक्ति की पदाधिकारियों संग फूलों की होली खेली। जो कि विशेष आकर्षण का केंद्र रही। होली के गीतों पर गौरी, दीपिका, नीतू, तनु ने जमकर धमाल मचाया। कल्पना राजौरिया, तनु माथुर, राखी यादव ने हास्य प्रस्तुतियो के माध्यम से कार्यक्रम में चार-चाॅद लगा दिये। इससे पूर्व महिला शक्ति की पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। जिसमें पूनम गुप्ता का जायंट्रस ग्रुप आफ महिला शक्ति की अध्यक्षा चुना गया। वहीं प्रशासनिक निर्देशिका प्राची अग्रवाल व वित्त निर्देशिका राखी बसंल को बनाया गया। पूर्व अध्यक्षा अनु बंसल ने सभी को होली की शुभकामना दी।