Saturday, September 21, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » वेतन मांगने पर रेस्टोरेंट संचालक व उसके साथियों ने मिलकर किया था मर्डर

वेतन मांगने पर रेस्टोरेंट संचालक व उसके साथियों ने मिलकर किया था मर्डर

ऊंचाहार, रायबरेली। पुलिस ने बताया कि दिनांक 8 मार्च 2023 को ग्राम सवैया राजेपुर के प्रधान द्वारा थाना ऊंचाहार पर सूचना दी गई कि सवैया राजेपुर गांव के पास एक सफेद रंग की गाड़ी जिसमें 03 लोग सवार थे। वह एक मृत व्यक्ति का शव (उम्र करीब 30 वर्ष) नहर में फेंक कर भाग गए। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ऊंचाहार द्वारा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शव को नहर से बाहर निकाला गया, जिसके माथे पर खरोंच के निशान थे। पंचायतनामा की कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। इस संबंध में थाना ऊँचाहार पर मुकदमा भी पंजीकृत किया गया ।
एएसपी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि उक्त मामले में जांच व छानबीन की गई। जिसके क्रम में आज थाना ऊँचाहार पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन एवं विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में घटना का अनावरण किया गया। जिसमें बताया गया कि मुखबिर की सूचना पर 04 अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त कार के साथ थाना क्षेत्र के चड़रई चौराहे के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। जिनके विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा पुलिस को बताया गया कि मृतक संजय कश्यप उनके यहां नन्दलाल होटल में काम करता था, जिसको पिछले कई महीनों से वेतन नही दिया गया था। मृतक संजय कश्यप होली में घर जाना चाहता था और अपने पूर्व के रूपये भी मांग रहा था। इसी बात को लेकर आपस में कुछ कहासुनी हुई थी, जिससे नाराज होकर गिरफ्तार हुए चारो अभियुक्तों ने पूर्व की योजनानुसार संजय उपरोक्त की हत्या कर दी और उसे गाड़ी से ले जाकर जमालपुर नाले में फेंक दिया था। अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयुक्त एक चार पहिया वाहन और मोबाइल , साथ में कुछ नगदी भी बरामद हुई है। जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार हुए अभियुक्तों में शामिल संतोष कुमार चौरसिया नंदलाल रेस्टोरेंट का संचालक भी है और अन्य ऐसे साथी व रेस्टोरेंट में कार्य करने वाले कर्मचारी है।
अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना ऊंचाहार प्रभारी निरीक्षक बालेन्दु गौतम, उप-निरीक्षक विवेक त्रिपाठी, आरक्षी दिलीप गुर्जर, आरक्षी गौरव गुर्जर , आरक्षी दीपक यादव, आरक्षी गौरव कुमार, आरक्षी विपलव कुमार थाना ऊँचाहार रायबरेली से मौजूद रहे।