Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में शुरू किया अभियान

महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में शुरू किया अभियान

आगरा। वैचारिक जागरण मिशन ट्रस्ट ने महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु उन्हें उनके कानूनी अधिकारों के प्रति सचेत करने के लिये अभियान शुरू किया। शुभारम्भ जिला विधिक के सचिव जो कि अपर जिला जज आगरा ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी ने स्वयं कानूनी अधिकारो की बात के साथ किया। इस मौके पर उन्होंने मुफ्त कानूनी मदद के अधिकार, वर्चुअल शिकायत के अधिकार, समान महनताना के अधिकार आदि जैसों विषयों पर प्रकाश डाला। इसी अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में आये शासकीय अधिवक्ता गौरव जैन ने साइबर क्राइम से बचने के अधिकारो के बारे में बताया। ट्रस्ट की अध्यक्ष प्रतिभा जिन्दल ने बताया कि सूर्यास्त से सूर्याेदय तक महिला को गिरफ्तार नहीं कर सकते आदि के बारे में बताया। इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कॉर्डिनेटर लवकेश ने महिला योजनाओं के विषय में बताया। इस अवसर पर संस्था की सचिव दीपिका अग्रवाल ने संस्था के परिचय करवाया व सारी व्यवस्थाएं संभाली। इस अवसर पर अनीता दुबे, रीना सिंह, विमला सारस्वत, मधु शर्मा, मंजू पार्षद, अनीता गुप्ता, राखी अग्रवाल, अंजु गर्ग, डॉ अनुभा उपाध्याय आदि विशेष रूप से उपस्थित रही।