Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » होला मल्ला के पर्व पर गुरुमत समागम 12 मार्च को

होला मल्ला के पर्व पर गुरुमत समागम 12 मार्च को

कानपुरः स्वप्निल तिवारी। गुरुद्वारा बाबा नाममदेव जी समिति द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। होला मल्ला के पर्व पर गुरूद्वारा बाबा नामदेव जी समिति द्वारा विशेष गुरुमत समागम 12 मार्च को आयोजित है जिसमें मीरी-पीरी,बालसखा जत्था, स्त्री सत्संग बाबा नामदेव का विशेष रूप से दरबार साहिब अमृतसर से आये रागी भाई गुरूमेल सिंह का जत्था कीर्तन व गुरुवाणी से संगतों को निहाल करेगा। इस विशेष अवसर पर गुरूद्वारा साहिब में भगत नामदेव जी हॉल का भी शुभारम्भ पंथ के पंज पियारे साहिब करेंगे। इस हॉल का उद्देश्य जरूरतमंदों के लिये रख रखाव के खर्च के हिसाब से उपयोग में दिया जायेगा। होली के पावन पर्व पर श्री गुरू गोविन्द सिंह द्वारा संगत जोड़ मेले के रूप में अनेक प्रकार के कार्यक्रम आनन्दपुर साहब व अनेक गुरूद्वारों में बड़े हर्षाे उल्लास से मनाये जाते हैं। सिख धर्म में नाम (परमात्मा) के रंग में अपने आप को नाम सिमरन के रंग में रंगना ही पक्का रंग सिख समाज के लिये उपदेष दिया गया। होली कीनी संत सेव रंग लागा अति लाल देव अर्थात होली में भक्तजनों एवं संगतों व संतों की सेवा में लीन होकर प्रभु के रंग में रंग जाना ही होली का विशेष महत्व है। प्रेस वार्ता में नीतू सिंह, हरदीप सिंह, कल्याण सिंह, चन्द्र इसरानी, अमन भाटिया, कुलवंत सिंह, सतनाम सिंह, गुरदीप सिंह सहगल, चरनजीत सिंह रुमिंदर सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।