Saturday, September 21, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » धरना व रैली की कलैक्ट्रेट कर्मचारी संघ 18 को बनायेगा रणनीति

धरना व रैली की कलैक्ट्रेट कर्मचारी संघ 18 को बनायेगा रणनीति

हाथरस। उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ द्वारा पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली व अन्य मामलों को लेकर कलेक्ट्रेट संघ के पदाधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित की गई। जिसमें आगामी बैठक में कर्मचारियों के हित में बैठक में सहमति बनाने व धरना एवं रैली के प्रस्ताव को रखा गया।
उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी एवं पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली संयुक्त मंच केंद्रीय एवं राज्य कर्मचारियों का साझा कार्यक्रम के आव्हान पर जनपद में 21 एवं 22 मार्च को जनपद मुख्यालय पर धरना व रैली में सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु कलेक्ट्रेट संघ के पदाधिकारियों व कर्मचारियों की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि उक्त कार्यक्रम को सफल बनाए जाने हेतु जनपद के समस्त संगठनों के पदाधिकारियों से विचार विमर्श आवश्यक है। इसलिए 18 मार्च को शाम 4 बजे से जनपद के समस्त कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करने हेतु सहमति बनी और 18 मार्च की बैठक के उपरांत अग्रिम कार्यवाही की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
बैठक में उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रियल कलैक्ट्रेट कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष नंदकिशोर, महामंत्री संजीव कुमार राजपूत एवं अन्य पदाधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा रविंद्र शर्मा, प्रताप सिंह, विनोद महामना, ललित कुमार, किशोर कुमार वर्मा, निरंजन सिंह, आरके व्यास, रतन सिंह, योगेंद्र रावत, हीरा सिंह, तेज नारायण सारस्वत, केसर सिंह आदि मौजूद थे।