Saturday, September 21, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » एच.आइ.वी. स्क्रीनिगं व वी.डी.आर.एल (सिफलिस) की जांच का दिया प्रशिक्षण

एच.आइ.वी. स्क्रीनिगं व वी.डी.आर.एल (सिफलिस) की जांच का दिया प्रशिक्षण

फिरोजाबाद। सरोजनी नाइडू मेडीकल कॉलेज के आई.सी.टी.सी. के लैब टैक्नीशियन अमित गुप्ता एवं जन चेतना सेवा समिति द्वारा संचालित लक्षित हस्तक्षेप परियोजना के सभी स्टाफ को एच.आइ.वी. स्क्रीनिगं व वी.डी.आर.एल. (सिफलिस) की जाँच का प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण में एच.आइ.वी. स्क्रीनिगं का प्रयोग करना और वी.डी.आर.एल. किट द्वारा सिफलिस की जाँच करना सिखाया। परियोजना में उच्च जोखिम समूहों (महिला यौनकर्मी, पुरुष यौन कर्मी और सुई द्वारा नशे करने वाले) के साथ एचआईवी की जागरुकता के लिए कार्य करती है। जो यौन कर्मी आईसीटीसी नहीं आ सकते, उनकी जाँच के लिए परियोजना के स्टाफ को उनकी जाँच उनके निवास या कार्य स्थलों पर जाकर करते हैं। परियोजना प्रबंधक कृष्ण कान्त ने बताया कि जन चेतना सेवा समिति द्वारा उच्च जोखिम समूहों के साथ एचआईवी को कम करने के लिए परियोजना का संचालन किया जा रहा है। संस्था द्वारा विभिन्न स्थानों पर एचआईवी के जाँच के लिए कैम्पों का आयोजन किया जाता है। जिससे समुदाय में एचआईवी ग्रसित लोगों का पता लगाया जा सके और एचआईवी संक्रमण को रोका जा सके। सरोजनी नायडू मेडीकल कॉलेज के पैथोलोजी विभाग के विभागाध्यक्ष डा. नवीन जैन ने परियोजना के कार्यों की सराहना की और कहा कि आप समुदाय के लोगों को जागरूक करें और एचआईवी ग्रसित लोगों को एआरटी सेंटर से जोडें। मेडीकल कॉलेज द्वारा आपको हर सुविधा और जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशिक्षण के उपरान्त डा. नवीन जैन और डा. अभिषेक द्वारा सभी प्रतिभागियों को सर्टीफिकेट प्रदान किये गये। इस दौरान काउंसल मोहिनी कुमारी, फील्ड कार्यकर्ता पवन वार्ष्णेय, प्रेमलता, निखिल कुमार जैन, प्रेरणा तिवारी, आरती कुमारी, गिरजा देवी, ज्योति, अदित्य यादव, शिव कुमार जैन, किशन गुप्ता, और बबलू यादव आदि मौजूद रहे।