Wednesday, July 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 3270)

मुख्य समाचार

पं0 दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष मनाये जाने हेतु कार्ययोजना तैयार करें: डीएम

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने शासन के निर्देशों के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी केके गुप्त, एडीएम प्रशासन शिवशंकर गुप्ता, डीडीओ आरआर मिश्रा, परियोजना निदेशक विवेक त्रिपाठी, सीएमओ डा. अनीता सिंह आदि को निर्देश दिये है कि वे जनपद में पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष आयोजन के अवसर पर जनपदस्तर व विकास खं डमें विभिन्न कार्यक्रम किये जाने है। 

Read More »

30 अप्रैल को होने वाली परीक्षा 9 मई को तथा 3 मई को होने वाली परीक्षा 10 मई को होगी आयोजित

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। उप्र मदरसा शिक्षा परिषद लखनऊ द्वारा संचालित मुंशी/मौलवी/आलिम, कामिल एवं फाजिल परीक्षा 2017 जो की 30 अप्रैल को होने वाली परीक्षायें 9 मई को तथा 3 मई को होने वाली परीक्षायें 10 मई को आयोजित की जायेगी। उक्त से संबंधित परीक्षा कार्यक्रम विभागीय वेबसाइट www.upbme.edu.in पर उपलब्ध है।

Read More »

सपा नेता के अवैध कब्जे का विरोध

2017.04.27 11 ravijansaamnaकानपुर, जन सामना संवाददाता। कारवालो नगर में केडीए अर्जित भूमि पर अवैध कब्जे के साथ निर्माण को लेकर मलिन बस्ती महापंचायत ने विरोध प्रदर्शन किया। भूसंख्या 84/113 केडीए अर्जित भू सम्पत्ति है। आरोप है कि सपा नेता रतन गुप्ता ने 1000 वर्ग गज पर अवैध कब्जा कर बिना नक्शा के गैर कानूनी निर्माण किया गया है और उससे किराएदारी कर कमाई की जा रही है। मलिन बस्ती महापंचायत ने केडीए उपाध्यक्ष को ज्ञापन दे अवैध कब्जा हटाने की मांग की है। इस दौरान प्रदीप यादव, रामाशंकर, मंजू चतुर्वेदी, गया प्रसाद वर्मा, राजकुमार गुप्ता, कल्लू प्रसाद अम्बेडकर, राजू यादव, रानी कठेरिया, मोहममद अली, रामविलास, तारा शर्मा आदि मौजूद रहीं।

Read More »

चुनाव आयोग जनता पर जबरदस्ती थोप रहा ईवीएम

2017.04.27 10 ravijansaamnaईवीएम की जांच से किनारा कर रहा चुनाव आयोग, जनता पूॅंछ रही क्या है फायदा?
दिल्ली एमसीडी चुनावों में भी खूब हुआ पोलिंग बूथ पर ईवीएम का विरोध
कानपुर, पंकज कुमार सिंह। देशभर में ईवीएम (इलेक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीन) के विरोध में लाखों लोग लामबन्द है लेकिन लोकतांत्रिक व्यवस्था से मुँह चुराता चुनाव आयोग ईवीएम के पक्ष में तरह तरह के कसींदे पढ़ रहा हैं। कई राज्यों के चुनावों में ईवीएम से गड़बड़ी के आरोप तो लग ही रहे हैं साथ ही ऐसे में चुनाव आयोग की कार्य प्रणाली भी संदेह के घेरे में आ रही है। लेकिन चुनाव आयोग अपनी ढपली-अपना राग अलापते हुए ईवीएम पर छिड़ी बहस से किनारा करता नजर आ रहा है यह किस वजह से ? 

Read More »

मार्ग दुर्घटना में दो युवक घायल

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। पूर्व लोक सभा प्रत्याशी का पुत्र मार्ग दुर्घटना में साथी सहित घायल हो गया। पीड़ितों ने स्थानीय पुलिस चैकी में शिकायत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना मूसानगर के ग्राम नगीना निवासी पूर्व लोकसभा व विधानसभा प्रत्याशी प्रहलाद सिंह मांझी का पुत्र करन सिंह 35 साथी कमल सिंह एवं साली प्रियंका के साथ अपनी ससुराल बदले सिमनापुर से गाॅव लौट रहा था। बदले सिमनापुर गाॅव के नजदीक चैपुला के पास रात करीब आठ बजे वाहन का इंतजार करते समय विपरीत दिशा से आ रहे बिना हेड लाइट के जे0एस0ए0 टैम्पो ने टक्कर मार दी जिससे गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें इलाज के लिये स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करवाया गया है।

Read More »

मिट्टी का तेल उठान न होने से कोटेदार परेशान

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। प्रदेश सरकार द्वारा वन टाइम लाइसेन्स धारकों को फुटकर मिट्टी के तेल उठान पर रोक लगाने से दुकानदार परेशान हैं। आज दोपहर वन टाइम लाइसेन्स धारक बैजनाथ गुप्ता, सुरेन्द्र सिंह परमार, व रामजानकी पत्नी स्व0 रमेश साहू ने उपजिलाधिकारी सुखबीर सिंह को ज्ञापन सौंप कर सरकारी फुटकर मिट्टी के तेल उठान कराये जाने की माॅंग की है। पीड़ितों का कहना है कि इस सम्बंध में पूर्ति निरीक्षक से सम्पर्क किया था। उन्होंने शासनादेश का हवाला देकर तेल उठान नहीं कराने की बात बताई है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि हम लोग 1986 से कोटा चला रहे है। अब अगर इसे बन्द किया गया तो हम बेरोजगार हो जायेंगे। उन्होंने अत्योदय व पात्र ग्रहस्थी कार्ड धारकों का तेल आवण्टित कराये जाने की माॅग की है।

Read More »

जलने से महिला की मौत

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से महिला की मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम सीहूपुर निवासी राम शंकर सचान के पुत्र आशीष की पत्नी रेणुका बीती रात गम्भीर रूप से जलने के कारण उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता विजय सिंह निवासी सजेती ने स्थानीय पुलिस से शिकायत की उसकी पुत्री रेणुका को ससुराली जनों ने दहेज के लिये जला कर मार दिया है। पुलिस ने शव को परीक्षण के लिये कानपुर भेजा है। कोतवाल संजय कुमार त्यागी ने बताया कि पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

Read More »

घर के सामने से बाइक हुई चोरी

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। सासनी-विजयगढ मार्ग स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के निकट रहने वाले एक व्यक्ति की बाइक उसके दरवाजे से अज्ञात चोर उठाकर ले गये। जिसकी तहरीर पीड़ित ने कोतवाली में दी है। आज प्रेषित तहरीर में ओमप्रकाश पुत्र मंगलसेन ने कहा है कि उनकी बाइक दरवाजे के बाहर खड़ी थी। कुछ समय बाद जब वे बाहर आए तो बाइक नदारद थी, जिसे काफी तलाश किया मगर कहीं पता नहीं चल सका। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में बाइक चुरा ले जाने की तहरीर दी है।

Read More »

भाजपा जिलाध्यक्ष का कृत्य अति निंदनीय

जिलाध्यक्ष को नहीं घुसने देंगे किसी भी कार्यक्रम में-मीना वार्ष्णेय
हाथरस, नीरज चक्रपाणि। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती अखिलेश गुप्ता के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा की गई सार्वजनिक अपमानजनक भाषा एवं बदतमीजी को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष एवं ब्रज प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती मीना वार्ष्णेय ने गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा है कि भाजपा में महिलाओं को हमेशा सर्वोच्च स्थान एवं सम्मान दिया जाता है जिसके कारण आज भाजपा में महिलाओं की भरपूर भागीदारी है। तथा वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष ने संगठन की जिलाध्यक्ष के साथ जो घटना की है वह अति निन्दनीय है। उन्होंने कहा है कि इस प्रकरण को लेकर प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल से अगले सप्ताह लखनऊ में महिलाओं का प्रतिनिधि मण्डल मिलकर जिलाध्यक्ष को पद से तत्काल हटवाने का प्रयास करेगा साथ ही संगठन के होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में जिलाध्यक्ष को नहीं घुसने दिया जायेगा इसके लिए सम्पूर्ण जिले की महिला अखिलेश गुप्ता के साथ न्याय की लडाई में एक साथ खड़ी रहेंगी।

Read More »

भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने भाजपा जिलाध्यक्ष के विरुद्ध कराई रिपोर्ट

गंभीर आरोप लगाते हुए लगाए मुर्दाबाद के नारे
हाथरस, नीरज चक्रपाणि। भाजपा जिलाध्यक्ष पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष द्वारा गम्भीर आरोप लगाकर कोतवाली में मुकद्दमा कायम करा दिया गया है तथा रिपोर्ट में 2 अज्ञात लोगों को भी नामजद किया गया है। भाजपा नेत्री के साथ आयीं दर्जनों महिलाओं ने कोतवाली में जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाये और गिरफ्तारी की मांग की। 

Read More »