Friday, April 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मार्ग दुर्घटना में दो युवक घायल

मार्ग दुर्घटना में दो युवक घायल

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। पूर्व लोक सभा प्रत्याशी का पुत्र मार्ग दुर्घटना में साथी सहित घायल हो गया। पीड़ितों ने स्थानीय पुलिस चैकी में शिकायत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना मूसानगर के ग्राम नगीना निवासी पूर्व लोकसभा व विधानसभा प्रत्याशी प्रहलाद सिंह मांझी का पुत्र करन सिंह 35 साथी कमल सिंह एवं साली प्रियंका के साथ अपनी ससुराल बदले सिमनापुर से गाॅव लौट रहा था। बदले सिमनापुर गाॅव के नजदीक चैपुला के पास रात करीब आठ बजे वाहन का इंतजार करते समय विपरीत दिशा से आ रहे बिना हेड लाइट के जे0एस0ए0 टैम्पो ने टक्कर मार दी जिससे गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें इलाज के लिये स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करवाया गया है।