Monday, May 5, 2025
Breaking News

विज्ञान वर्चुअल रैली को लेकर बच्चों में दिखा उत्साह

फिरोजाबाद, जन सामना। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब फिरोजाबाद द्वारा जिलाधिकारी फिरोजाबाद चन्द्र विजय सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी नेहा जैन के निर्देशन में जनपद की प्रथम वर्चुअल विज्ञान रैली का आयोजन जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन के संयोजन में कार्यालय से किया गया। वर्चुअल विज्ञान रैली का प्रारंभ 11 नवम्बर को विकास भवन सिविल लाइन से मुख्य विकास अधिकारी द्वारा फीता काटकर किया गया। जिसकी प्रस्तुति सभी बच्चों को गूगल मीट के माध्यम से की गयी। अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि इस वर्चुअल विज्ञान रैली में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के 105 विद्यार्थियों ने विज्ञान से सम्बन्धित अपनी तख्ती लिखे नारे भेजे थे। जिनका प्रस्तुतिकरण विद्यार्थियों ने अध्यापकों के समक्ष वर्चुअल रूप से किया गया। जिसमें बच्चों ने अंधविश्वासों पर वार करते हुए विज्ञान को ज्ञान से जोड़ते हुए सभी को जागरूकता संदेश प्रदान किए। उन्होंने बताया कि इस वर्चुअल विज्ञान रैली में बच्चों में गजब का उत्साह दिखा, सभी उपस्थित बच्चों ने अपने नारे को दिखाने के साथ उसके विषय में भी बताया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज टूण्डला की प्रवक्ता  भारती शर्मा, दाऊदयाल इंटर कॉलेज की शिक्षिका नीलोफर, डीएवी इंटर कॉलेज के शिक्षक हिमांशु शर्मा, आर आर एम इंटर कॉलेज बछगाँव के प्रवक्ता राजकुमार सिंह ने बच्चों की प्रशंसा की। कार्यक्रम में तकनीकी सहायक का कार्य डिवाइन इंटरनेशनल एकेडमी के छात्र अर्चित जैन ने किया।

Read More »

घर-घर गोवर्धन पूजा, लगाअन्नकूट का भोग

फिरोजाबाद, जन सामना। रविवार को सुहागनगरी में गोवर्धन पर्व हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया। सुबह महिलाओं ने स्याऊ माता की पूजा की। इसके बाद घरों में गोबर से भगवान गोवर्धन बनाए गए। वही शाम को मंदिरों एवं घरों में गोवर्धन महाराज की विधि-विधान से पूजा की गई और अन्नकूट का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया।   शहर के कृष्णा पाड़ा स्थित द्वारिकाधीश मंदिर में गोवर्धन महाराज की पूजा-अर्चना विधि-विधान से की गई। सबसे पहले पंचामृत से गोवर्धन महाराज का अभिषेक किया गया। इसके बाद गोवधर्न महाराज की भक्तों ने विधि-विधान से पूजा अर्चना की और अन्नकूट का भोग लगाया। भक्तों ने गोवर्धन महाराज की परिक्रमा की। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। वही बांके बिहार मंदिर में गोवर्धन महाराज की झांकी सजाई गई। वही घरों में महिलाओं ने गोवर्धन महाराज की स्थापना की। शाम के पुरूषो ने गोवर्धन महाराज की विधि-विधान से पूजा कर परिक्रमा लगाई इसके बाद अन्नकूट का भोग लगाया। साथ गोवर्धन महाराज के जयकारें लगाए।

Read More »

छात्रा-छात्राओ ने दीपक जलाकर शहीदों को किया नमन

फिरोजाबाद, जन सामना। दीपावली के अवसर पर डी.ए.वी इंटर कॉलेज में वर्चुअल के माध्यम से एक दिया शहीदों के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक एवं छात्रा-छात्राओं ने शहीदों के नाम एक दिया जलाकर उनको नमन किया। प्रधानाचार्य डॉ उपेंद्र शर्मा व शिक्षक हिमांशु शर्मा के नेतृत्व में दीपावली के शुभ अवसर पर कॉलेज के शिक्षको व विद्यार्थियों ने एक दीया शहीदों के नाम जला कर उनकी शहादत को नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कहा कि दीपावली के शुभ अवसर पर शिक्षक और छात्र छात्राओं ने वर्चुअल के माध्यम से एक दिया शहीदों के नाम जलाया। शहीदों व उनके परिवारों को नमन करना हमारे लिए गौरव की बात है। सीमा पर तैनात जवान अपनी और अपने परिवारों की चिंतता किए बिना ही दुश्मनों से लोहा लेते हैं। चाहे दुश्मन कितना भी ताकतवर हो और खतरनाक क्यों ना हो लेकिन भारतीय जांबाज उन्हें घुटनों पर झुकने पर मजबूर कर देते हैं। हमें उन शहीदों पर गर्व करना चाहिए। साथ ही कहा कि उन शहीदों के परिवार समाज में सम्मान के पात्र हैं। कार्यक्रम में शिक्षक डॉ दीपचंद्र अग्रवाल, सीताराम सिंह, संतोष, अश्वनी कुमार, पंकज, मुकेश, मनोज, धीरेंद्र कुमार के अलावा खुशी,अर्जुन, सुमित, मुस्कान, तनु, गौरव, प्रिया, प्रियंका, दिव्यांशु आदि छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

Read More »

सुहागनगरी में धूमधाम के साथ मनाया गया दीपावली पर्व

फिरोजाबाद, जन सामना। शनिवार को सुहागनगरी में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने अपने-अपने घर, प्रतिष्ठानों में सुख समृद्वि की प्रतीक देवी लक्ष्मी व विध्नहर्ता भवान गणेश का विधि-विधान से पूजन किया। वहीं बच्चों ने भी दीपावली पर खूब पटाखें फोड़े।  दीपो का त्यौहार दीपावली धूमधाम के साथ मनाई गई। पुरानी मान्यताओं के अनुसार दीपावली पर्व भगवान राम के वनवास से लौटने पर आयोध्या वासियों ने अपने-अपने घरों में दीपक जलाए। इसी को लेकर दीपावली का त्यौहार मनाया जाता हैं। दीपावली के पर्व पर घर, प्रतिष्ठानों में सुख समृद्वि कर प्रतीक देवी लक्ष्मी एवं विध्नहर्ता भगवान गणेश का विधि से पूजा अचर्ना कर घर में खुशहाली एवं कारोबार में तरक्की की कामना की गई। वहीं कारीगरों एवं कर्मचारियों को दीपावली की मिठाई एवं गिफ्ट दिए। इसके बाद बच्चों के साथ जमकर पटाखें फोंड़े गये। वही युवतियों ने दीपावली पर फूलझड़ी व आतिशबाजी चलाकर खूब आनंद लिया। वही घर एवं प्रतिष्ठानों को रंग-बिरंगी विद्युत झालरों से सजाया गया।

Read More »

शराब की दुकान से हजारों की चोरी

फिरोजाबाद, जन सामना।  रामगढ़ क्षेत्र चनौरा स्थित एक शराब की दुकान में विगत रात्रि में अज्ञात चोरो ने दीवार काट कर दुकान में रखी हजारों की शराब चोरी कर ले गये। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। रामगढ क्षेत्र चनौरा स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में दीवार काट चोरो ने बीती रात चोरी की घटना को अंजाम दिया। सुबह दुकान स्वामी थाना उत्तर क्षेत्र तिलक नगर निवासी अरविंद बघेल पुत्र चोब सिंह बघेल के पहुँचने पर ज्ञात हुआ, बताया गया चोर तीन पेटी शराब और चार से पांच हजार रुपये नगद ले गए हैं,। पीड़ित ने थाने में अज्ञात चोरो के खिलाफ थाने में तहरीर दी।

Read More »

दीपावली पर बाजारों में उमड़ी भीड़

टूंडला/फिरोजाबाद, जन सामना। शुक्रवार को दीपावली के त्यौहार को लेकर बाजार में रौनक दिखाई दी। बाजार में खरीददारी करने वालों की भीड़ उमड़ी। शहर ही नहीं ग्रामीण क्षेत्र से काफी संख्या में लोग त्यौहार की खरीददारी करने आए। खील-खिलौनों की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ दिखाई दी।  छोटी दीपावली और शनिवार को बड़ी दीपावली को लेकर बाजार में रौनक दिखाई दी। त्यौहार को लेकर लोगों में उत्साह देखा गया। धनतेरस से शुरु हुई बाजार में खरीददारी छोटी दीपावली पर ज्यादा देखी गई। सुबह से बाजार में खरीददारी करने वालों की भीड़ बनी रही। वहीं टूंडला नगर के लोगों के साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से काफी संख्या में लोग खरीददारी करने बाजार पहुंचे। कोई खील-खिलौने की दुकान पर खरीददारी कर रहा था तो कोई नए कपड़े खरीद रहा था। खरीददारी को लेकर महिलाओं और छोटे बच्चों में काफी उत्साह दिखाई दे रहा था। वहीं सुहागनगरी के प्रमुख बाजारों में भी रौनक रही। लोगों ने अपनी पाॅकेट मनी के हिसाब से कपड़े, मिठाई, गिफ्ट के अलावा घरों को सजाने के लिए आर्टिशियल फूल, रंगोली, बंदनवार, झालरें, भगवान गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमाऐं खरीदी।

Read More »

हंस सत्संग मंदिर में सजाई गई दीपमालिका

फिरोजाबाद, जन सामना। मानव उत्थान सेवा समिति के प्रणेता सदगुरुदेव सतपाल महाराज की प्रेरणा से जिला मुख्यालय निकट श्री हंस सत्संग मंदिर पर दीपावली की पूर्व संध्या पर एक भव्य दीप मालिका का आयोजन किया गया। दीपमालिका मालिका कार्यक्रम हंस सत्संग प्रभारी सुधा बाई के नेतृत्व मे आयोजित किय गया। दीप मालिका जलाने के लिए एक सुंदर आकृति की रंगोली को मानव उत्थान सेवा समिति की यूथ टीम द्वारा तैयार की गई। दीपमालिका तैयार करने में रेनू शाक्य, गार्गी शाक्या, मोहिनी, दिव्य की अहम भूमिका रही। इस अवसर पर प्रमुख रूप से महात्मा मदालसा बाई, महात्मा अंकिता बाई, शिवा बाई के साथ यूथ टीम प्रभारी मनोज कुमार, प्रिंस, मनीष, भोला, रोहित आदि मौजूद रहे।

Read More »

वाल्मीकि नवयुवक संघ ने गरीब परिवारो को दीपावली का सामान एवं खाद्य सामग्री किया वितरित

फिरोजाबाद, जन सामना। छोटी दीपावली के अवसर पर वाल्मीकि नवयुवक संघ के जिलाध्यक्ष विनय कुमार वाल्मीकि के नेतृत्व टापा माया पूरी में गरीब परिवारो को दीपावली का सामान एवं खाद्य सामग्री वितरित की गई।  इस अवसर पर विनय कुमार वाल्मीकि ने कहा कि अगर हम लोग इस दीपावली पर एक दूसरे का सहयोग करें तो कोई परिवार परेशान नहीं होगा। उसके घर मे भी दिए जलेंगे मिटाई आएगी। और एक अच्छी सोच के साथ अच्छी दिवाली मनेगी। इस दौरान विष्णु कान्त, अवनीश जैन, राहुल वाल्मीकि, अवदेश वाल्मीकि पार्षद, योगेश योगी, अमित मेवाती, प्रवीन वाल्मीकि, अमित वाल्मीकि, राज वाल्मीकि,अनिके वाल्मीकि, रितिक वाल्मीकि, शिवम वाल्मीकि, आदर्श वाल्मीकि, अमन चैहान वाल्मीकि, और आदि लोग मौजूद रहे।

Read More »

गरीबों के साथ मनाई निस्वार्थ सेवा संस्थान ने दिवाली

हाथरस, जन सामना। दिवाली भारत का ही नहीं पूरे विश्व का सबसे बड़ा त्यौहार माना जाता है। इस दिवाली पर निस्वार्थ सेवा संस्थान परिवार हर बार की तरह सभी मेहनतकश जरूरतमंद और वृद्ध लोगों के साथ मिलकर दिवाली मनाने का आनंद लेते हुए नजर आया। निस्वार्थ सेवा संस्थान परिवार के सदस्यों ने शहर में घूम घूम कर सड़क पर दीए, मूर्ति एवं अन्य सामान बेचने वाले वृद्धजनों एवं महिलाओं को दिवाली की भेंट स्वरूप साड़ी, शर्ट, मिठाई एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। बिना किसी भेदभाव के निस्वार्थ सेवा संस्थान ने छोटी दीपावली के दिन अनेक मेहनतकश लोगों के साथ दिवाली मनाई। निस्वार्थ सेवा संस्थान के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने एक बात कही कि आज इस छोटी दिवाली को क्यों न हम बड़ी बना दें, छोटी सी ही मगर खुशी देकर कुछ चेहरे खिला दें। कार्यक्रम में सुनील अग्रवाल, सीए प्रतीक अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, वैभव अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, शुभम जैन आदि का सहयोग सराहनीय रहा।

Read More »

देशी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार

हाथरस, जन सामना। पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार चलाये जा रहे संदिग्ध व्यक्ति, वाहन चेकिंगअभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली सदर पुलिस ने शातिर योगेश शर्मा पुत्र रामप्रसाद शर्मा निवासी नगरिया नन्दराम को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। जिसके कब्जे से एक देशी पिस्टल 32 बोर मय 6 जिन्दा कारतूस 32 बोर बरामद हुआ है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली सदर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजेश कुमार यादव, है.कां. अफसर खाँ शामिल थे।

Read More »