फिरोजाबाद। सी.एल. जैन महाविद्यालय में खेल कार्यक्रम के अंर्तगत रस्साकसी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं और संकायों के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
रस्साकसी प्रतियोगिता का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ वैभव जैन ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को खेल भावना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ टीम भावना को भी प्रोत्साहित करते हैं।
वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी का बलिदान दिवस मनाया गया
जगतपुर, रायबरेली। विधानसभा ऊंचाहार के जगतपुर ब्लॉक के सिंघापुर भटौली में वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी का बलिदान दिवस मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी ऊंचाहार विधानसभा अतुल सिंह ने रानी अवंती बाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि इनका जन्म 16 अगस्त 1831 को मध्य प्रदेश के शिवनी में हुआ था। भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली प्रथम महिला वीरांगना थी। युद्ध कौशल एवं गोरिल्ला छापामार में निपुण रानी अवंती बाई लोधी को अंग्रेजों ने जब धोखे से चारों ओर से घेर लिया तो उन्होंने अपने तलवार से अपना सर धड़ से अलग कर दिया।
गन्ना विकास समिति एक शीर्ष संस्था: बुद्धीलाल पासी
रायबरेली। गन्ना सहकारी समिति लिमिटेड रायबरेली की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन एवं नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत समारोह कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष रवि सिंह चौधरी के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बुद्धीलाल पासी का स्वागत एवं अभिनन्दन गन्ना विकास समिति के द्वारा किया गया। स्वागत से अभिभूत नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री पासी ने कहा कि गन्ना विकास समिति एक शीर्ष संस्था है, गन्ना संघ अपनी सदस्य गन्ना समितियों के हितों की रक्षा करते हुए उनके उचित मांगों के प्रति सचेष्ट रहता है।
विश्व वानिकी दिवस पर जन जागरूकता विचार गोष्ठी संपन्न
फिरोजाबाद। विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर वन विभाग द्वारा नगर वन दतोजी कलां में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए अधिकारी व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। वहीं बच्चों ने चित्रकला के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर कामिनी राठौर ने कहा कि वृक्ष धरा के आभूषण हैं और यह हमारे जीवन का आधार है। पेड़ो से हमें फल, फूल, सब्जी, औषधि और फर्नीचर तो प्राप्त होता ही है। साथ ही ये हमें प्राण वायु ऑक्सीजन भी प्रदान करते है। अतः हम सब का सामूहिक दायित्व हैं कि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा रोपित करके उसका संरक्षण करें। ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मी नारायण यादव ने कहा आबादी के अनुसार यदि हमारे देश में वन्य क्षेत्र नहीं होगा, तो फिर मानव जीवन के लिए खतरा पैदा हो सकता है।
विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने की जेएस विश्वविद्यालय में जांच
विश्वविद्यालय में जांच करने आज आ सकती है एसटीएफ लखनऊ की टीम
शिकोहाबाद। फर्जी डिग्री मामले में जेएस विश्वविद्यालय की जांच थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हर रोज एक नई जांच के लिए अधिकारी विश्वविद्यालय परिसर पहुंच जाते हैं। शुक्रवार को जहां विकास प्राधिकरण की टीम ने विश्वविद्यालय पहुंच कर जांच की। वहीं शनिवार को लखनऊ एसटीएफ की टीम जांच करने आ सकती है।
बीपीएड की फर्जी डिग्री के मामले में राजस्थान की एसओजी ने छह मार्च को विदेश जा रहे विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ सुकेश यादव को दिल्ली एयर पोर्ट से गिरफ्तार कर लिया था। उसके दूसरे दिन जेएस विश्वविद्यालय से कुलपति नंदन मिश्रा और और दलाल अजय भारद्वाज को जयपुर से गिरफ्तार कर लिया था।
शिक्षको ने तीसरे दिन भी काली पट्टी बांधकर किया मूल्यांकन कार्य
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के आवाह्नान पर शिक्षकों ने तीसरे दिन भी मूल्यांकन केंद्रो पर काली पट्टी बांधकर मूल्यांकन कार्य किया। शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उमेश चंद्र यादव ने कहा कि 2005 से नियुक्त शिक्षक एवं कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल की जायें, कर्मचारियों और शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए, धारा 12 को बहाल किया जाए, शिक्षकों की सुरक्षा कवच की धारा 18 धारा 21 पुनः बहाल की जाए एवं वित्त बिन शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन दिया जाए।
Read More »निगम की टीम ने कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी एवं कारखाने को किया सील
फिरोजाबाद। नगर निगम द्वारा राजस्व वसूली के लिए निगम की टीम लगातार कार्य कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को नगर निगम की टैक्स विभाग की टीम ने इस्लाम गंज स्थित एक कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी, एक दुकान एवं इंडस्ट्रियल एरिया ढोलपुरा स्थित एक कारखाने को टैक्स न जमा करने पर सील किया है। कोचिंग संस्थान पर चार लाख से अधिक का टैक्स बकाया एवं कारखाने पर 6 लाख से अधिक का टैक्स बकाया होने पर सील की कार्यवाही की गई। विशेष अभियान के दौरान सहायक नगर आयुक्त निहालचंद, कर निर्धारण अधिकारी नीरज पटेल, कर संग्रह कर्ता छकौड़ी लाल, कर अधीक्षक सुदेश यादव सहित ईटीएफ की टीम उपस्थित मौजूद रही।
Read More »कांग्रेसियो ने नवागत जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव का किया स्वागत
फिरोजाबाद। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा रामनिवास यादव को फिरोजाबाद जिलाध्यक्ष की घोषणा किये जाने के बाद कांग्रेसियों में जोश की लहर दौड़ पड़ी। कांग्रेसियों ने नवागत जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव के गांव मौडा पहुंचकर फूलमाला पहनाकर जोशीला स्वागत किया गया।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस सूचना का अधिकार विभाग के प्रदेश सचिव डॉ बीएस गौतम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव को मनोनीत होने पर बेहद हर्ष का विषय तो कांग्रेसियों के लिए है ही, लेकिन वह जनता के लिए एक ब्रह्मास्त्र के रूप में कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे।
बासौड़ा पूजन को मॉ शीतला देवी मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब
फिरोेजाबाद। नगर में शीतला अष्टमी पर महिलाओं ने शीतला माता की पूजा अर्चना की। मंदिरों पर मेले आयोजित किए। बासौड़ा पूजन पर महिलाओं की देवी मंदिरों पर भीड़ लग गई थी। महिलाओं ने वासी भोजन से माता रानी का भोग लगाकर ठंडा जल पिलाकर पूजा की। मेलों में बच्चों एवं महिलाओं जमकर खरीदारी की।
पथवारी माता मंदिर लालपुर हजीरा में शुक्रवार को बसौड़ा पूजन पर मेला आयोजित किया गया। दूर दराज से आयी महिलाओं ने मां शीतला माता की पूजा अर्चना की। मेला कमेटी द्वारा व्यापक व्यवस्था की। मेले मे बच्चों ने जमकर खरीदारी की। रामलीला मैदान शीतला माता मंदिर एवं मौहल्ला दुली शीतला माता मंदिर में प्रातः काल से ही भीड़ में शामिल हर महिला मां भगवती के दर्शनों के ललायत थी।
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक का किया आयोजन
मथुरा। कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की डीएचएस बैठक और जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय की मासिक बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में जिला पंजीयन प्राधिकरण समिति, एनएचएम के अंतर्गत जिला ऑडिट, पीसीपीएनडीटी, संचारी रोग नियंत्रण, टीकाकरण, जिला अंधता निवारण और अन्य कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।
मुख्य विकास अधिकारी ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर पर्याप्त साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने डॉक्टरों और अन्य स्टाफ की उपस्थिति सुनिश्चित करने का भी आदेश दिया। इसके साथ ही, अस्पतालों में आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों के बैठने, पंखे, पेयजल और प्रसाधन की सुविधाओं को बेहतर बनाने की बात की।