Monday, October 7, 2024
Breaking News

बागपत की रवीना को पीसीएस (जे) परीक्षा में प्रदेश में आठवां स्थान

बागपत। उत्तर प्रदेश में बागपत के अग्रवाल मंडी मंडी टटीरी निवासी रवीना ने पीसीएस जे की परीक्षा में आठवां स्थान प्राप्त कर जनपद व कस्बे का नाम रोशन किया है। उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी अशोक कुमार ट्रांसपोर्टर के छोटे भाई प्रदीप कुमार डीएस कॉलेज अलीगढ़ में प्रोफेसर है। उनकी बिटिया रवीना ने पीसीएस न्यायिक अधिकारी उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज जूनियर डिवीजन की परीक्षा में आठवीं रैंक से पास की। उसने परिवार एवं संपूर्ण कस्बे का गौरव बढ़ाया है। बिटिया की माता श्रीमती स्मिता, ताई श्रीमती सीमा एवं चाचा नवीन कुमार ने मिठाई खिलाकर कर खुशी जताई। रवीना का इकलौता भाई अमन बीटेक करके मुंबई से एमबीए कर रहा है। समाचार मिलने पर संपूर्ण कस्बे में हर्ष की लहर दौड़ गई। रवीना के बाबा रामानंद एवं ताऊ अशोक कुमार और चाचा नवीन को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इस अवसर पर समाजसेवी अभिमन्यु गुप्ता ने कहा, बिटिया ने संपूर्ण जनपद का नाम रोशन किया है।

Read More »

शिक्षा रत्न अमन कुमार को जी 20 की सिविल 20 कांफ्रेंस से आया आमंत्रण, 3 सितंबर को ग्रेटर नोएडा में होंगे शामिल

बागपत। जी 20 के आधिकारिक संवाद समूह सिविल 20 की कांफ्रेंस में ट्यौढी के सामाजिक कार्यकर्ता अमन कुमार, बतौर अतिथि आमंत्रित किए गए है। सिविल 20 समूह का उद्देश्य सिविल सोसाइटी संगठनों को विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा और परस्पर सहयोग के लिए एक मंच प्रदान करना है। कांफ्रेंस का आयोजन एडुक्लाउड्स द्वारा ग्रेटर नोएडा में 3 सितंबर को किया जा रहा है। कार्यक्रम में देशभर से 300 शिक्षाविद और 200 पॉलिसी निर्माता शामिल होंगे। अमन कुमार ने बताया कि सिविल 20 समूह का उद्देश्य सिविल सोसाइटी संगठनों के बीच परस्पर सहयोग की भावना को मजबूत करना है। कांफ्रेंस में सिविल 20 प्राथमिकता के मुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, प्रौद्योगिकी और स्वयंसेवा आदि विषयों पर चर्चा होगी। साथ ही स्वैच्छिक योगदान से सामाजिक विकास के विषय पर विशेषज्ञ अपने विचार साझा करेंगे। गौरतलब है कि वर्तमान में अमन, नेहरू युवा केन्द्र बागपत से जुड़े है।

Read More »

मोहम्मद अरशद दद्दा को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड में राष्ट्रीय सचिव बनाया गया

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री सिद्धार्थ सिंह की सहमति से मोहम्मद अरशद दद्दा को समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड में राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। नवनिर्वाचित राष्ट्रीय सचिव मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड ने कहा कि मुझे जोे जिम्मेदारी पार्टी ने दी है उसके लिए मैं शीर्ष नेतृत्व, पार्टी पदाधिकारीयों व समस्त कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि शरीर के आखिरी सांस तक व जीवन के अन्तिम क्षण तक पार्टी को राष्ट्र में बुलंदियों के शिखर तक पहुंचाने में सर्वत्र न्योछावर कर दूंगा।

Read More »

जिले में परम्परागत तरीके के साथ मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व

बागपत। जिलेभर में गुरुवार को रक्षाबंधन का पर्व पारम्परिक रीति-रिवाजों के अनुसार हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाईयों की कलाई पर राखी बांधी और उनका मुंह मीठा कराया। भाईयों ने भी नेक के तौर पर अपनी बहनों को पैसे व गिफ्ट आइटम दिये और उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया। फूलों का तारों का सबका कहना है, एक हजारों में मेरी बहना है, सारी उम्र हमें संग जीना है। जी हां, भाई-बहन के अटूट प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन के पर्व पर बहनों ने अपने भाईयो की कलाई पर राखी बांधी। उन्हें रोली-चावल का तिलक किया और उनकी लम्बी आयु होने की कामना की।

Read More »

घुमंतु परिवार के लोगों को रक्षासूत्र बांध मनाया रक्षाबंधन

फिरोजाबाद। घुमंतु कार्यविभाग के अंतर्गत नगर के घुमंतु परिवार (लौह पीटा) के लोगों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर स्वयंसेवकों ने उनके स्वस्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।
घुमंतु कार्य विभाग द्वारा चंद्रनगर महानगर में विविध स्थानों पर रहने वाले घुमंतु परिवार के लोगों से शिष्टाचार भेंट की। साथ ही उनकी कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर एवं मिष्ठान खलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। पूरे चंद्रनगर महानगर में पांच टोलियां निर्धारित की। जो कि अलग-अलग क्षेत्रों में रहने वाले घुमंतु परिवार के लोगों से मिलें एवं उनसे बातचीत की। समाज के लोगों में खासा उत्साह नजर आया। इस समाज की बहनों ने भी स्वयंसेवकों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा एवं मिष्ठान खिलाया।

Read More »

रक्षाबंधन पर बालिकाओं से मुख्यमंत्री ने किया संवाद

फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थी बालिकाओं व उनके परिजनों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ लोक भवन से सीधा संवाद किया। जिसका सीधा लाइव-प्रसार जनपद के विकास भवन के एनआईसी हॉल में एलईडी पर बालिकाओं को दिखाया गया। जिला प्रोबेंशन अधिकारी मिथलेश कुमार सिंह ने उपहार स्वरूप मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की विभिन्न श्रेणी में लाभान्वित की जाने वाली धनराशि के चौक, स्वीकृति पत्र एवं मिठाई का डिब्बा बालिकाओं को प्रदान किया। इस अवसर जिला प्रोबेशन अधिकारी मिथलेश कुमार सिंह ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप अपने आपको किसी से कम न समझे, आप भविष्य की नारी शक्ति है। आप अपने लक्ष्य को निर्धारित करते आगे बढ़े।

Read More »

समस्याओं को लेकर शिक्षक 4 सितम्बर को देंगे धरना

हाथरस। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की मांगों व समस्याओं के निराकरण को लेकर शिक्षक संघ द्वारा 4 सितंबर को धरना प्रदर्शन किया जाएगा और अपनी मांगो व समस्याओं के समाधान की मांग की जाएगी।
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा, जिला मंत्री विजय वीर सिंह व जिला कोषाध्यक्ष यतेंद्र कुमार पाठक द्वारा उक्त जानकारी देते हुए बताया गया है कि उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक अपनी मांगो पुरानी पेंशन की बहाली, राज्य कर्मचारियों की भांति उपार्जित अवकाश, द्वितीय शनिवार अवकाश, प्रतिकर अवकाश, अध्ययन अवकाश, कैशलेस चिकित्सा सुविधा ,प्रत्येक प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर पदोन्नति व तैनाती, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों की भांति चयन वेतनमान में 12 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके सभी शिक्षकों को प्रोन्नत वेतनमान आदि 18 सूत्रीय मांग पत्र के अनुसार अपनी समस्याओं को निराकरण हेतु सरकार से अनुरोध कर चुके हैं।

Read More »

ब्रह्माकुमारियों ने राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया

सिकंदराराऊ, हाथरस। ब्रह्माकुमारी आश्रम राधा नगर कॉलोनी पर ब्रह्माकुमारियों ने राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद मुशीर और कवि देवेंद्र दीक्षित शूल के आश्रम की अधिष्ठात्री ब्रह्माकुमारी नैना बहन ने राखी बांधकर स्वागत किया। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष और देवेंद्र दीक्षित शूल ने बहन नैना को दक्षिणा दी । राजा हुमायूं की चर्चा देवेंद्र दीक्षित शूल ने की।
ब्रह्माकुमारी नैना ने कहा कि हम नशा मुक्ति के लिए अभियान चलाते हैं।

Read More »

हर्षोल्लास के साथ मनाया श्रावणी महोत्सव एवम संस्कृत दिवस

किशनपुर, फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के खेमकरनपुर गांव में स्थित यूपीएस में श्रावणी महोत्सव एवम संस्कृत दिवस मनाया गया। महोत्सव में बच्चो ने झूला डाला। जिस पर राधा कृष्ण झूला झूल रहे गोपियां कजरी की धुन पर नृत्य किया। छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता एवम राखी निर्माण की प्रतियोगिताएं भी हुई।
संस्कृत दिवस में सामूहिक संस्कृत गीत वाचन एवं अन्य प्रतियोगितायें आयोजित हुई। संचालन सहायक अध्यापक प्रतिभा गुप्ता ने किया। संस्कृत दिवस एवम श्रावणी पर सौजन्य त्रिपाठी ने प्रकाश डाला, प्रभारी प्रधान अध्यापक रमेश चन्द्र ने पूरी व्यव्यस्था की जिम्मेदारी ली।
अभिभावकों ने भी इस प्रकार के कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि जिस प्रकार से विद्यालय में कार्यक्रम होते हैं।

Read More »

जान जोखिम डाल डग्गामार वाहनों से सफर करने को मजबूर हैं लोग

मथुरा। क्षेत्र के लोगों ने डीएम से इलेक्ट्रिक बसों को चौमुहां एवं छाता तक चलाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि जेनर्म बसों का संचालन बंद हो गया है। रोडवेज की अधिकांश मेल बसें यहां नहीं रुकती हैं। ऐसे में यात्रियों को डग्गामार वाहनों से यात्रा करने को मजबूर होना पड़ रहा है। डग्गामार वाहनों में बैठने से हादसों का तो भय लगा ही रहता है दूसरी ओर लूट आदि की घटनाएं भी इन वाहनों में होती रहती हैं। पुलिस भी ओवरलोडिंग को लेकर कोई कार्रवाई नहीं करती है। किसान सभा के जिला महामंत्री द्वारिकाधीश यादव, सभासद ठा. नरेश पहलवान सपा नेता देशराज सिंह, भाजपा के नेता विनोद कुमार वार्ष्णेय आदि ने कहा है कि बसें न चलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Read More »