Sunday, September 22, 2024
Breaking News

हवन पूजन एवं कन्याभोज के साथ नवरात्र का पारायण

शिवली कानपुर देहात, जितेन्द्र कुमार। नवरात्रि महापर्व व्रतों का पारायण कर हवन पूजन और कन्या भोज के साथ को नवरात्र का समापन हो गया। मंदिरों और घरों में सुबह से ही मां के जयकारे गूंजते रहे। भक्तों ने कन्या भोज कार्यक्रम का भी आयोजन किया। वहीं रात भर माता रानी के जगराते हुए। कस्बा शिवली के अथैया माता मंदिर में प्रतिवर्ष की भांति पूजन के साथ साथ भंडारे का भी आयोजन किया गया। नवमी के दिन तो मंदिर में भक्तों की भीड़ की बढ़ती गयी सभी भक्त माता रानी के दर्शन को उतावले थे वही कस्बे के माँ अथैया देवी मंदिर, मानशिला मंदिर, पंथा देवी, गगनी देवी मंदिर, सम्मोहनी देवी मंदिर, साचुला देवी मंदिर, कामाख्या देवी मन्दिर में देर शाम तक हवन पूजन का कार्यकम चलता रहा।
मुख्य रूप से कमलेश अवस्थी, नीलू अवस्थी, नीरज वर्मा, मोनू, शीटू, आशीष शुक्ल, सुरेन्द्र यादव, पंकज वर्मा, गौरव पाण्डे एवं सैकड़ों भक्तगण भण्डारे के आयोजन में माता रानी के दरबार में सभी भक्त पूरी मेहनत के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे रहे।

Read More »

चकरनगर क्षेत्र विद्युत की समस्या से बुरी तरह जूझ रहा

इटावा, राहुल तिवारी/डॉ एस बी एस चौहान। चकरनगर पुरानी कहावत है ’कम पढ़े घर से गए, ज्यादा पढ़ें हर से गए’ वाकई यह कहीं दूर कि नहीं सत्यता पूर्ण है। लगभग एक माह से चकरनगर क्षेत्र विद्युत की समस्या से बुरी तरह जूझ रहा है। उप विद्युत केंद्र भरेह की मशीनें जल जाने के बाद चकरनगर पर लोड बढ़ जाने के कारण पावर हाउस बुरी तरह कुप्रभावित हैं। विद्युत की सप्लाई नियमित नहीं मिल पा रही है जब अधिकारी कुछ करने का मन बनाते हैं तो पब्लिक उसे ढकेल देती है ऐसा ही उदाहरण बीते दिवस भरेह पावर हाउस पर देखने को मिला। उपलब्ध जानकारी के अनुसार भरेह विद्युत उपकेंद्र लगभग एक-डेढ़ महीने से बुरी तरह जल कर ध्वस्त हो चुका है।

Read More »

श्रीलंका के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी से बात की

नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने दूरभाष पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बात की। श्रीलंका के राष्ट्रपति ने बताया कि वे समाचार माध्यम के एक हिस्से में आई उन रिपोर्टों को सिरे से खारिज करते हैं जिसमें उनके हवाले से कहा गया है कि भारत किसी रूप में श्रीलंका के राष्ट्रपति और एक पूर्व रक्षा सचिव की हत्या के तथाकथित षडयंत्र में शामिल है।
उन्होंने कहा कि ये शरारतपूर्ण और दुर्भाग्यपूर्ण रिपोर्ट पूर्णतया निराधार और असत्य हैं और दोनों नेताओं के बीच गलतफहमी पैदा करने के साथ.साथ दो दोस्ताना पड़ोसी देशों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों को नुकसान पहुंचाने का इरादा भी रखती हैं।

Read More »

पनकी में संकटमोचन की आंखों से निकले आंसू

कानपुर, महेश प्रताप सिंह। पनकी सरायमीता स्थित एक हनुमान मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति की आंखों से आंसू निकलने की सूचना पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते लोगों का मंदिर में जमावड़ा लग गया। वही सूचना पर पनकी पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गयी।
जानकारी के अनुसार पनकी के सरायमीता में स्थित हनुमान मंदिर में मंगलवार की सुबह पूजा-पाठ करने गये भक्तों ने देखा कि संकटमोचन भगवान की मूर्ति की आंखों से आंसू बह रहे थे। हनुमान जी के रोने की सूचना होने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। देखने वालों लोगों का तांता लग गया। सूचना पर पनकी पुलिस फोर्स भी पहुंच गयी। वही कुछ लोगों का कहना था कि चोरों ने हनुमान जी की चांदी की पुतली को चुरा लिया था। वही कुछ लोगों का कहना था कि शाम होते ही मंदिर के चबूतरे पर शराबियों का जमावड़ा लगने लगता है। जिसके चलते हनुमान जी दुखी हो गये और अपना दुख आंसू बहाकर व्यक्त कर रहे हैं। हालांकि भक्तों द्वारा उनकी पूजा-पाठ करने के बाद उनके आंसू बंद हो गये।

Read More »

प्रेम में सराबोर ब्रज की फूलों की होली देख दर्शक हुए मंत्र मुग्ध

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। आदित्यम सेवा ट्रस्ट वृन्दावन के तत्वावधान में मां वैष्णोदेवी धाम उसायनी के सानिध्य में दो दिवसीय मातृ शक्ति हेतु प्रवचन ठा. राधारमणलाल के लाडले आदित्य गोस्वामीजी महाराज द्वारा व्याख्यान किया गया। मातृ शक्ति पर व्याख्यान करते हुए महाराज श्री ने नारी के अनेको रूपो की चर्चा की। धर्म रक्षा में नारी को करुणा शक्ति एवम प्रेम स्वरूपा बताते हुए मातृ शक्ति को अपनी भावांजलि प्रस्तुत की।
कार्यक्रम कर शुभारम्भ वैष्णो देवी मंदिर के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल द्वारा मां वैष्णोदेवी के चित्र पर माल्यार्पण व दीपप्रज्जवलन कर किया गया। महाराज श्री मातृ शक्ति पर व्याख्यान करते हुए कहा बताया कि धर्म रक्षा में नारी को करुणा शक्ति एवम प्रेम स्वरूपा बताया। कुंती के चरित्र का वर्णन करते हुए भाव विभोर हो गए।

Read More »

सपा कार्यकर्ताओं ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। समाजवादी पार्टी महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता नगर निगम पहुंचे। सपा कार्यकर्ताओं ने शहर में खुले हुए मैनहाॅल के संबंध में एक ज्ञापन नगर आयुक्त को सौंपा है।
सपा महागनगर अध्यक्ष एतशाम अली बाबर एवं नगर निगम पार्षद देशदीपक यादव ने सोमवार को नगर आयुक्त से मुलाकत कर शहर में जगह-जगह खुले हुए मैनहाॅल के बारे में बताया। साथ ही कहा कि खुले हुए मैनहाॅल की वजह से रोजना कई लोग हादसे का शिकार हो रहे है। इस ओर नगर निगम द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया। पूर्व में वारिस मैरिज होम के सामने वार्ड न0 47 में एक बच्चे की मैन हाॅल में गिरने से मौत हो गई थी। उन्होंने नगर आयुक्त से मांग की है कि जल्द ही शहर के मैनहाॅल को बंद कराया जाये। अन्यथा की स्थिति में समाजवादी पार्टी आंदोलन के लिए बाध्य होगी। जिसकी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने वालों में शारिक सलीम, इरशाद, वारिश प्रधान, जगमोहन यादव, कान्हा यादव, मुन्नालाल सक्सैना, मुकीम अल्वी, साजिद अंसारी, योगेश बाल्मीकि, अनीस यादव, मोना यादव आदि मौजूद रहे।

Read More »

घूस लेने वाले अवर अभियन्ता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराये जाने के निर्देश

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। मदनपुर विकास खण्ड में लघु सिंचाई विभाग में अवर अभियन्ता पद पर तैनात महेन्द्र पाल सिंह का घूस लेते हुये वीडियो पर जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने तत्काल संज्ञान लेते हुये सम्बन्धित अवर अभियन्ता के विरूद्व प्राथमिकी दर्ज कराये जाने के निर्देश दिये है। जिलाधिकारी ने बताया कि वीडियो में दिखाई दे रहा कर्मचारी किसी काम के लिए घूस लेता हुआ दिखायी देता है।
जिलाधिकारी ने बताया कि भ्रष्टाचार को किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होने कहा कि गरीब जनता का काम करने के नाम पर पैसा लेना तो बहुत ही निन्दनीय कार्य है और इन पर कोई रियायत नहीं दी जायेगी। उन्होने बताया कि इस प्रकार घूस लेते हुये वीडीयो प्राप्त होेने के मामले में जाॅच करके कठोर कार्यवाही की जायेगी।

Read More »

संगीत के माध्यम से बच्चों को तनाव मुक्त कराने का प्रयास

प्रचार-प्रसार से दूर बच्चों को तनाव मुक्त करने को प्रयास कर रही निशी
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। पढ़ाई लिखाई एवं अन्य कारणों से तनाव ग्रस्त रहने वाले बच्चों को तनाव से मुक्त रखने के लिए संगीत एवं कलात्मक गतिविधियों खासी सहयोग है। ऐसा ही कुछ प्रयोग संगीत शिक्षिका एवं समाज सेविका निशी शर्मा के द्वारा किया जा रहा है।
आस-पड़ोस एवं चुनिंदा बच्चों खास तौर पर बेटियो को तनाव मुक्त रखने के लिए निशी शर्मा द्वारा निःशुल्क कोचिंग दी जाती है। पेशे से प्राइवेट शिक्षिका निशी ने संगीत एवं कला वर्ग में शिक्षा ग्रहण करने के उपरांत घर में ही कोचिंग लगानी शुरू की। वे पढ़ाई लिखाई एवं अन्य कारणों से तनाव ग्रस्त रहने वाले बच्चों एवं निर्धन बच्चियों को कत्थक नृत्य एवं संगीत से जुड़े गायन एवं वादन आदि का अभ्यास कराती है। फिलहाल एक दर्जन बालिकाओं को कत्थक एवं कलात्मक गतिविधियों का अभ्यास करा रही निशी का मानना है कि समाज सेवा के लिए किसी नाम पहचान प्रचार-प्रसार की आवश्यकता नहीं होती है। निस्वार्थ भाव से यह कार्य कभी भी और किसी भी उम्र के बच्चों को कराया जा सकता है।

Read More »

जसराना पुलिस को मिली सफलता

लूट के कुछ घंटे बाद ही पकड़े दो लुटेरे
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। शहर में अलग-अलग हुई दो लूट के बाद एसएसपी सचिन्द्र पटेल के निर्देशन के बाद एसएसपी ग्रामीण के निर्देशन में सक्रिय जसराना सीओ, जसराना इंस्पेक्टर संग पुलिस टीम ने जसराना के नूरपुर रोड पर दो लुटेरों को मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया। जिसमें एक गोली लगने से घायल हुआ है तो दूसरा ग्रामीणों की मार से घायल बताया जा रहा है। बताया गया कि यहां लुटेरे तीसरी लूट की घटना को अंजाम देकर निकल रहे थे।

Read More »

भाजपा सरकार में गरीबों को निःशुल्क मिल रहा उपचार

कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ मिलकर विकास कार्य कराएं ब्लाक प्रमुख
फिरोजाबाद/टूंडला, जन सामना ब्यूरो। सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर आयुष्मान भारत योजना की जानकारी देते हुए प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि भाजपा सरकार पांच लाख तक की बीमारी का उपचार फ्री में करा रही है। अब उपचार के अभाव में किसी की मौत नहीं होगी। इससे पहले की सरकार में ऐसी कोई योजना संचालित नहीं की गई।
दोपहर करीब एक बजे सीएचसी पहुंचे पशु धन, लघु सिंचाई व मत्स्य विभाग के मंत्री ने कहा कि सरकार का सबसे अधिक ध्यान शिक्षा और चिकित्सा पर है। बच्चों को बेहतर माहौल और सुविधाओं के बीच शिक्षा मिले और अस्पताल में मरीजों का बेहतर उपचार हो।

Read More »