Friday, July 5, 2024
Breaking News

उ0प्र0, आज देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में देश के विकास का ग्रोथ इंजन: मुख्यमंत्री

लखनऊ: जन सामना डेस्क। उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योजना भवन में आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत साढ़े 06 वर्षों के नियोजित प्रयासों से उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था आज सर्वश्रेष्ठ स्थिति में है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में प्रदेश की कुल जी0डी0पी0 16.45 लाख करोड़ रुपये थी, जो वित्तीय वर्ष 2022-23 में 22.58 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गई है। राष्ट्रीय आय में उत्तर प्रदेश 9.2 प्रतिशत का योगदान कर रहा है। उत्तर प्रदेश आज देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में देश के विकास का ग्रोथ इंजन बन रहा है।
प्रदेश सरकार के प्रयासों से राज्य की अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर के राष्ट्रीय मानकों में अच्छे परिणाम मिले हैं। वित्तीय वर्ष 2021-22 में प्रचलित भावों पर उत्तर प्रदेश की वृद्धि दर 20.1 प्रतिशत रही, जबकि देश की विकास दर 18.4 प्रतिशत रही। स्थायी भावों पर राष्ट्रीय वृद्धि दर 9.1 प्रतिशत रही, जबकि प्रदेश में 9.8 प्रतिशत की वृद्धि दर दर्ज की गई।

Read More »

तहसील स्तरीय पत्रकार सम्मेलन 10 जनवरी को

सिकंदराराऊ, हाथरस। सिकंदराराव प्रेस क्लब की एक बैठक सोमवार को कासगंज रोड स्थित ममता फार्म हाउस में सम्पन्न हुई । जिसमें 10 जनवरी बुधवार को दोपहर 12 बजे से कासगंज रोड स्थित ममता फार्म हाउस में आयोजित होने वाले तहसील स्तरीय पत्रकार सम्मेलन के विषय पर चर्चा की गई।
इस दौरान कार्यक्रम संयोजक संदीप पुंढीर ने बताया कि सिकंदराराऊ में पहली बार सिकंदराराव प्रेस क्लब के तत्वावधान में तहसील स्तरीय पत्रकार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह व काव्य गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। काव्य गोष्ठी में स्थानीय एवं बाहर के कवियों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम की तैयारियां जोर शोर की जा रही है। उन्होंने कहा कि समय समय पर ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए । इससे आपसी भाईचारा बढ़ता है एवं कार्य क्षेत्र में आनी वाली समस्याओं का निदान भी होता है। आयोजको द्वारा कार्यक्रम की तैयारियो को अंतिम रूप प्रदान किया जा रहा है।

Read More »

व्यापारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके परिवारों को किया सम्मानित

रायबरेली। जिले के मुंशीगंज स्थित सई नदी तट को दूसरा मिनी जलियांवाला बाग कांड को घटना के नाम से जाना जाता है। 7 जनवरी 1921 को निहत्थे किसानों पर गोलियों की बौछार की गई, जिसमें हजारों किसानों की मौत हुई थी व सैकड़ो घायल हुए उन्हीं किसानों की बलिदान की याद में आज किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने आए हैं। यह उदगार उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान ने शहीदों के लिए आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए। प्रदेश मीडिया प्रभारी एस.के. सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि जहां संगठन लगातार गरीब असहायों की मदद सहित निःशुल्क शव दाह संस्कार करता है, वहीं शहादत की कुर्बानी में अपनी जान गवानें वालों को सम्मान सहित उनके परिवार को सम्मानित करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ता है। चौहान गुट प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान व उनकी टीम ने कार्यक्रम मे शहीद किसान परिवारों को अंग वस्त्र सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों को भी सम्मानित किया ।

Read More »

बच्चों की रंगारंग एवं देश भक्ति प्रस्तुतियां देख, दर्शक हुए मंत्र मुग्ध

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। स्वामी विवेकानंद मानव सेवा समिति द्वारा एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन नगर के पालीवाल हॉल में किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा दी गई रंगारंग और शहीदों से जुड़ी भावपूर्ण प्रस्तुतियां देख दर्शकों की आंखे नम हो गई। कर्यक्रम में शिक्षाविद एवं अन्य क्षेत्रों में कार्य करने वाले समाज सेवियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि आगरा से आए बलिदानी शुभम गुप्ता के पिता बसंत गुप्ता ने दीप प्रज्जवलन कर किया। उन्होंने कहा कि अगर हमें मरने के बाद भी लोगों के दिलों में जिंदा रहना है, तो देश सेवा से बढ़कर और कोई कार्य नहीं है। इसके बाद स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग और शहीदों से जुड़ी भावपूर्ण प्रस्तुतियां दी गई। बच्चो न आजादी जुड़ी गाथाओं को अपनी प्रस्तुतियों से जीवंत किया। इसी बीच शहीद होने के बाद किस तरह शहीद का पार्थिव शरीर उनके परिवार के बीच आने पर परिवार हालत होती है और परिवार किस तरह खुद को देश भक्ति से जोड़ता है। किस तरह शहीद का पिता और मॉ खुद का संभालती है। कैसे शहीद की पत्नी और बच्चों द्वारा देश सेवा और कर्तव्य का पालन किया जाता है।

Read More »

डीएम ने मंडी सचिवों व बांट माप विभाग के कार्यों की समीक्षा

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को जिले के सभी कृषि उत्पादन मंडी समितियों एवं बांट मांप विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर उनकेे कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सभी मंडी सचिव फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, सिरसागंज, टूंडला को निर्देश दिए कि वह अगले दो दिनों में अपनी मंडी के व्यापारियों के साथ बैठक कर उन्हे निर्देशित कर दें कि बांट मांप विभाग द्वारा रोस्टर अनुसार लगाये जा रहें कैम्प में अपने बांट व कांटांे को दुरूस्त कराते हुए उन पर मोहर लगवाना सुनिश्चित करें।
उन्होने सभी सचिवों को निर्देश दिए कि अपने क्षेत्रांतर्गत आने वाले शीतगृह स्वामियों के मंडी पंजीयन की जांच कर लें, कोई भी शीतगृह स्वामी सम्बंधित कृषि उत्पादन मंडी में बिना पंजीकरण कराए आलू की ट्रेडिंग नही कर सकता है और यदि कोई करते पाया जाता है तो उसके विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी।

Read More »

रामभक्तों ने घर-घर जाकर बांटे पूजित अक्षत व राम मंदिर के चित्र

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। अयोध्या से आए पूजित अक्षत एवं राम मंदिर के चित्रों का वितरण स्वयंसवेकों द्वारा घर-घर जाकर किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को रामभक्तों ने घर-घर जाकर पूजित अक्षत एवं राम मंदिर के चित्रों का वितरण किया। साथ ही 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन प्रत्येक घरों में दीपक जलाकर दीपावली बनाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान वरुण, सुनील राठौर, पूर्व पार्षद विनाका राठौर, पार्षद ऊषा राठौर, डीपी सिंह, गेंदालाल राठौर, सुरेंद्र ओझा, संतोष बघेल, घनश्याम दास, ब्रजेश, पवन, जगजीत आदि मौजूद रहे।

Read More »

धोखाधड़ी करके ठगे गए 1,10,000 रुपये कराये वापस

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। एसएसपी के निर्देशन में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए शिकायतकर्ता अरुन कुमार से धोखाधड़ी करके अज्ञात साइबर ठगों द्वारा ठगी किये गये 1,10,000 रुपये उनके खाते में वापस कराये।
शिकायतकर्ता अरुन कुमार निवासी जलेसर रोड थाना उत्तर के खाते से 1,10,000 रू. धोखाधड़ी करके निकाल लिए गए थे। जिसकी शिकायत साइबर क्राइम थाना में की गई। साइबर क्राइम थाना पुलिस द्वारा तत्काल सम्बंधित नोडल अधिकारियों से पत्राचार एवं कार्यवाही करते हुए पीड़ित के खाते से निकाली गयी सम्पूर्ण धनराशि 1,10,000 उनके खाते में वापस करा दी गयी। पीड़ित द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं साइबर क्राइम पुलिस टीम को धन्यवाद दिया।

Read More »

राष्ट्रीय खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

शिकोहाबाद: जन सामना संवाददाता। प्रहलादराय टिकमानी सरस्वती इंटर कॉलेज विद्यालय के शारीरिक शिक्षक हरी सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय खिलाड़ी का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक ने बताया कि स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी मुनेंद्र कुमार भोपाल से तथा ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो मे सम्राट राउरकेला उड़ीसा से वापस आने पर विद्यालय के प्रबंधक सतीश यादव तथा प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र सिसोदिया के साथ समस्त आचार्यों ने फूल मालाओं तथा प्रतीक चिन्ह, प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने खेल में राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचना एक छात्र के लिए विद्यालय का गौरव है। जो लगातार मेहनत सतत प्रयास से बालक राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचते हैं। खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में भी अवसर प्रदान किया जा रहें।

Read More »

वेदमंत्रों के साथ हुआ श्रीजी का अभिषेक

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। राजा का ताल अतिशय क्षेत्र पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर पर शांतिनाथ विधान के साथ तीन दिवसीय कार्यक्रम संपन्न हुआ। सर्वप्रथम श्रीजी को पनडु्कशीला पर विराजमान करके उनका स्वर्ण कलश एवं रजत कलसों के साथ अभिषेक किया गया। उसके बाद शांति धारा की गई।
इंदौर से पधारे बाल ब्रह्मचारी सुनील भैया के निर्देशन में शांतिनाथ विधान किया गया। जिसमें विश्व शांति और मानव जीवन के कल्याण की प्रार्थना की गई। उसके बाद शांति पाठ करके विसर्जन इत्यादि करके विधान को संपन्न कराया।

Read More »

जिलाधिकारी ने गौशालाओं की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मथुरा: श्याम बिहारी भार्गव। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह द्वारा नंदी गौशाला राधाकुंड, पद्मश्री पुरस्कार सम्मानित सुरभि देवी गौशाला राधाकुंड तथा श्री श्रीपाद बाबा गौशाला वृंदावन का निरीक्षण किया गया। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा सुरभि देवी गौशाला की समस्याओं पर ध्यान देते हुए जल्दी निस्तारण किया जाए। डीएम ने कहा कि गौशाला के लिए अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता है। गौशाला को भूमि उपलब्ध कराई जाए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गोवंश को दिए जाने वाला भूसा, हरा चारा, गुड, खनिज मिश्रण, पानी आदि का जायजा लिया। उन्होंने साफ सफाई की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी को पदम् श्री से सम्मानित सुरभि देवी ने जानकारी दी कि गौशाला में अनाथ 3500 गोवंश की सेवा की जा रही है। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने सुरभि गौशाला की व्यवस्था पर पद्मश्री, ब्रह्मानंद पुरस्कार जर्मन निवासी सुदेवी दासी (सुरभि देवी) से गोवंश को सर्दी से बचने के लिए अतिरिक्त टीन सेट लगवाने की बात कही। गोवंश समाधि स्थल के लिए गौशाला के आसपास भूमि उपलब्ध कराई जाएगी। खर, चारा, चुन्नी व गुड रखने के लिए गोदाम का निर्माण कराया जाएगा।

Read More »