Monday, July 8, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » व्यापारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके परिवारों को किया सम्मानित

व्यापारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके परिवारों को किया सम्मानित

रायबरेली। जिले के मुंशीगंज स्थित सई नदी तट को दूसरा मिनी जलियांवाला बाग कांड को घटना के नाम से जाना जाता है। 7 जनवरी 1921 को निहत्थे किसानों पर गोलियों की बौछार की गई, जिसमें हजारों किसानों की मौत हुई थी व सैकड़ो घायल हुए उन्हीं किसानों की बलिदान की याद में आज किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने आए हैं। यह उदगार उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान ने शहीदों के लिए आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए। प्रदेश मीडिया प्रभारी एस.के. सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि जहां संगठन लगातार गरीब असहायों की मदद सहित निःशुल्क शव दाह संस्कार करता है, वहीं शहादत की कुर्बानी में अपनी जान गवानें वालों को सम्मान सहित उनके परिवार को सम्मानित करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ता है। चौहान गुट प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान व उनकी टीम ने कार्यक्रम मे शहीद किसान परिवारों को अंग वस्त्र सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों को भी सम्मानित किया । इसी कर्मठता ईमानदारी को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कमेटी का जिला संयोजक घोषित किया।
इस मौके पर जीसी सिंह चौहान, मो0 उमर, अमित फौजी, संदीप पाठक, एसके सोनी, इम्तियाज खान, आशीष वर्मा, मो0 आरिफ, राजेश सिंह, अमर बहादुर सिंह, स. अवतार सिंह मोंगा, निलेश सिंह, अरविंद चौधरी, मनीष त्रिपाठी, अनिल मिश्रा, अशोक मिश्रा, शिव बाबू शुक्ला सहित आरडीए व प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।