Sunday, September 22, 2024
Breaking News

महिला से जेठ के लड़के ने कर दी मारपीट

सासनी/हाथरस, जन सामना ब्यूरो। गांव सहजपुरा में एक महिला से उसके जेठ के लड़के ने मारपीट कर दी। जिसकी शिकायत पीडिता ने कोतवाली में दी है। मंगलवार को कोतवाली में तहरीर देते हुए सहजपुरा निवासी अर्जुन की पत्नी मीना ने कहा है कि उसका जेठ का लडका श्याम काफी समय से परेशान करता आ रहा है। मंगलवार को भी श्याम ने अकारण उसके बेटे सोनू की पत्नी सरिता के साथ मारपीट कर दी। इसका मीना द्वारा विरोध करने पर वह मीना पर बरस पडा और उसके साथ मारपीट कर दी। तभी परिवार के अन्य सदस्य आ गये जिन्हें देखकर वह भाग गया। पीडिता ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है।

Read More »

पराग डेयरी में एक और गाय की मौत

सासनी/हाथरस, जन सामना ब्यूरो। प्रशासन और शासन गौसेवा को लेकर अपनी पीठ भले ही थपथपा ले मगर कर्मचारियों की लापरवाही और उदासीनता के कारण गाय और गोंवश की मौत का सिलसिला जारी है। पराग डेयरी में बनाई गई अस्थाई गौशाला में एक और गाय की मौत हो गई। जिसका मौजूद कर्मचारियों ने अंतिम संस्कार किया। बता दें कि पराग डेयरी में कई महीनों से अस्थाई गौशाला है। जहां आवारा गायों और गोवंश को रखा गया है, एक माह पूर्व गोवंश की मौत होने लगी तो खबर समाचार पत्रों में छपी। तो प्रशासन की नींद टूट गई और पराग डेयरी के निरीक्षणों का दौर शुरू हो गया। वहीं अधीनस्थों को निर्देशित कर गोवंश की रक्षा और उपचार का जिम्मा दे दिया गया। मगर आज गाय और गोवंश पराग डेयरी में तैनात कर्मचारियों की लापरवाही और उदासीनता की भेंट चढ रहे हैं। विभिन्न कारणों से गाय और गोवंश की मौत का सिलसिला जारी है। इसके लिए प्रशासन द्वारा कोई कदम नहीं उठाए जा रहे है। वहीं हिंदूवादी भी गोवंश की मौत के कारण काफी चिंतित दिखाई दे रहे है। क्या प्रशासन गोवंश की सेवा में खरा उतरेगा या गोवंश अकारण असमय काल के गाल में समाते चले जाऐंगे। यह बात सभी के जेहन में उठ रही है।

Read More »

डाक निदेशक केके यादव को “इंस्पायर्ड लीडरशिप अवार्ड”

लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। भारतीय डाक विभाग’ और ‘वेस्टर्न यूनियन’ के साझा सफर के 18 साल के क्रम में आयोजित समारोह में लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवायें कृष्ण कुमार यादव को “इंस्पायर्ड लीडरशिप अवार्ड 2018-19” से सम्मानित किया गया। लखनऊ में आयोजित समारोह में श्री यादव को उक्त सम्मान उत्तर प्रदेश परिमण्डल के चीफ पोस्टमास्टर जनरल श्री विनय प्रकाश सिंह ने प्रदान किया।
गौरतलब है कि डाक विभाग और वेस्टर्न यूनियन के मध्य हुए समझौते के तहत दुनिया के विभिन्न देशों से भारत में मनी ट्रांसफर किया जा सकता है। वर्ष 2018-19 में उत्तर प्रदेश में इसके तहत कुल 21,000 ट्रांजेक्शन हुए, जो कि विगत वर्ष की अपेक्षा 24 फीसदी ज्यादा हैं। लखनऊ में जीपीओ, चौक प्रधान डाकघर, आलमबाग, अमीनाबाद, निरालानगर, गोमती नगर, महानगर, अलीगंज, न्यू हैदराबाद सहित तमाम प्रमुख डाकघरों में वेस्टर्न यूनियन मनी ट्रांसफर की सुविधा उपलब्ध है।

Read More »

मकान के विवाद में मारपीट, 9 लोग घायल

चन्दौली/चकिया, दीपनारायण यादव। स्थानीय थाना क्षेत्र के भटवारा खुर्द गांव में एक मकान को लेकर हुए विवाद में मारपीट के दौरान करीब 9लोग घायल हो गये। इस सम्बन्ध में बताया गया कि कल शाम के समय बातचीत के दौरान हल्के विवाद में एक पक्ष की महिला गुड्डी देवी 40, शिवानी 15 व प्रीति 21 वर्ष घायल हो गयी थी, जिनका मेडिकल जिला संयुक्त चिकित्सालय में किया गया था। जबकी आधी रात में इस पक्ष के लोगों ने इसी बात को लेकर सोते समय दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया जिसमें रीतू 23, अनुराधा 21, चन्द्रकला 48, संजीव 25,अजीत 24 तथा भगावन 70 वर्ष बुरी तरह घायल हो गये। दूसरे पक्ष के घायलों का मेडिकल मंगलवार को सुबह किया गया। बताया गया कि पहले पक्ष के लोग यहां के निवासी नही है यह लोग अपने रिस्तेदारी में रह रहे है, जिनके घर की तीन महिलाएं घायल हुई है। पुलिस द्वारा समाचार लिखे तक दोनों पार्टियों से तहरीर लेने के बाद एक पक्ष पर ही कार्यवाही की गयी है।

Read More »

मतगणना कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता पर स्वंय जिम्मेदार होगें-जिला निर्वाचन अधिकारी

चन्दौली, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी/जिलानिर्वाचन अधिकारी नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में नवीन मण्डी परिसर में मतगणना प्रशिक्षण में मतगणना पर्वेक्षक,माइक्रो आब्जर्वर एवं मतगणना सहायको की बैठक की। बैठक के दौरान उन्होनें सम्बोधित करते हुये कहा कि आपकी कर्तव्यनिष्ठा, पारदर्शिता, विवेकशीलता एवं निष्पक्षता करनी ही नही, बल्कि दिखनी भी चाहिए, क्योकि क्षण प्रतिक्षण की सभी घटनाओं की लगातार कैमरे पर अंकित किया जायेगा। कहा कि मतगणना कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता, संदिग्धता तथा संलिप्ता की स्थिति में जं0प्र0अ0 के अन्र्तगत के विधिक कार्यवाही के लिए आप स्वंय जिम्मेदार होगें। कहा कि एक निर्वाचक किसी उम्मीदवार के प्रतीक के सामने एक से अधिक चिन्ह लगा सकता है। उससे न तो मतपत्र अमान्य होगा और न ही प्रश्नगत उम्मीदवार के पक्ष में दिया गया मत अवैध होगा। माइक्रो आब्जर्वर द्वारा उपलब्ध कराये गये प्रपत्र पर स्वतः देखकर मत अंकित करेंगे तथा प्रेक्षक को उपलब्ध करायेंगे। प्रत्याशियों के मतों को नोट करने के बाद रिजल्ट सैक्शन को पुनः ढक कर बन्द कर दिया जायेगा और पावर स्विच ऑफ कर दिया जायेगा। किसी भी दशा में क्लीयर का बटन नही दबायेंगे इसके लिए सख्त निर्देश दिया। मशीन को पुनः सील करते हुये आर0ओ0 सुरक्षित अभिरक्षा में रखवायेंगे।

Read More »

राशन पर तेल के स्थान पर मिलते है उपभोगता को 20 से 30 रूपये

मिट्टी के तेल का राशन डीलर कर रहे है काला बाजारी
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। दक्षिण क्षेत्र मालवीय नगर में एक राशन की दुकान का मिट्टी का तेल गलाने का कार्य दो लोग कर रहे है। जबकि राशन डीलर उपभोगताओं को तेल के स्थान पर 20 से 30 रूपये देनें का कार्य करता है।
बताते चले कि थाना दक्षिण क्षेत्र में गोपीनाथ कालेज के समीप एक व्यक्ति अपने पुत्रों की सहायता से आस-पास के राशन डीलरों का मिट्टी का तेज उचित रेट से अधिक मुल्य में खपत करने का कार्य कर रहा है। जिससे राशन डीलर जनता का कम कीमत का तेल अधिक रेट में बाजार में बिचवाते हैै। क्षेत्रीय कुछ उपभोगताओं ने नाम घुपाने के लिए बताया कि राशन डीलर मालवीय नगर का तेल के नाम पर 20 से 30 रूपये देकर इतिश्री कर देता है। विरोध करने पर एक दिन ही तेल बाॅटता है। जिसने लिया उसको मिल गया नही तो घर बैठो , शिकायत करने की बात पर राशन डीलर लोगो को धमकी देता है कि वह बसपा नेता है उसका कुछ भी नही बिगाड सकते है। उसके उच्च अधिकारियों से सम्बन्ध बने हुए है। अवैध कमायी का हिस्सा उच्च अधिकारियों को भी दिया जाता है। कुछ लोगो ने तो इतना तक कह दिया राशन डीलर की शिकायत करने पर उनके राशन कार्ड खारिज करा दिये है। जिसे दिन राशन वितरण किया जाता है उसक दिन छोटे-छोटे बच्चे तोल करते है। जिससे उपभोगताओं को राशन कम मिलता है। घटतोल से भी काफी जनता का शोषण किया जा रहा है।

Read More »

अभियुक्त रामवीर ने खुद के पैर में गोली मारी पुलिस को फसाने के लिए- एसएसपी

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। विगत दिन थाना लाइनपार ने गिरफ्तार किये इनामिया बदमाश का वीडियों बायरल हुआ है। जिसमें एसएसपी ने बताया कि पुलिस को फसाने के उद्देश्य से खुद को पैर में गोली मर ली थी। जिसको आज रिमाॅड पर लेकर न्यायालय में पेश किया गया।
बताते चले कि सोमवार की दोपहर थाना लाइनपार पुलिस को सूचना मिली कि इनामी बदमाश थाना बसई मौहम्मदपुर क्षेत्र नगला दया निवासी रामवीर पुत्र रामसिंह एक स्थान पर शराब पी रहा है। पुलिस ने अभियुक्त की जैसे ही घेराबन्दी की उसी दौरान वह भाग ने लगा। लेकिन स्वंय को पुलिस से घिरता देख उसने स्वंय के तमंचे से पैर में गोली मार ली। पुलिस ने अभियुक्त को दबोच लिया। जिसको उपचार के लिए लेकर अस्पताल पहुची। जहां से आगरा ले जाया गया। आगरा से पुलिस ने उसको रिमाॅड पर लेने के बाद आज न्यायालय में पेश किया। उक्त मामले में एसएसपी सचिन्द्र पटेल ने बताया कि अभियुक्त का वीडियों वायरल हुआ कि पुलिस को फसाने के उद्देश्य से उसने स्वंय अपने पैर में गोली मार ली। रामवीर पर थाना लाइनपार , थाना बसई मौहम्मदपुर थाना फतेहाबाद जनपद आगरा में काफी अपराधिक मामले पंजीकृत है।

Read More »

दवा की दुकान से हजारों की चोरी

नगर निगम मार्केट की किसी भी चोरी की घटना का नहीं हुआ खुलासा
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना उत्तर क्षेत्र के नगर निगम मार्केट में विगत रात्रि में अज्ञात चोरो ने एक दवा की दुकान में नकाब लोकर हजारों की चोरी कर ली। पीड़ित दुकान स्वामी ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मौके का मुआयना भी किया।
थाना उत्तर क्षेत्र के नगर निगम मार्केट में अजय पोरवाल की दयाल मेडिकल के नाम से दवा की दुकान है। विगत रात्रि में दुकान में ताला लागाकर रोजाना की तरह अपने घर गया हुआ था। मध्य रात्रि में अज्ञात चोरो ने दुकान का सटर उठाते हुए उसके प्रवेश कर गये। जिसमें रखी हजारों की नगदी चाॅदी के सिक्के सामान आदि ले गये। घटना की जानकारी दुकान स्वामी को आज सुबह उस समय हुई जब पडोसी दुकान स्वामी अपनी दुकान को खोलने के लिए आया था। दयाल मैडीकल का सटर उठा देख उसके होश उड गये। जिसने घटना की जानकारी दुकान स्वामी अजय पोरवाल को दी।

Read More »

विषाक्त सेवन से अचेत किशोरी की रात्रि में मौत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना मटसैना क्षेत्र के गांव पीथनी निवासी एक किशोरी की उपचार के दौरान विगत रात्रि में मौत हो गयी। जिसने सोमवार की सुबह अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त का सेवन कर रखा था।
थाना मटसैना क्षेत्र के गांव पीथनी निवासी श्रीकिशन की 14 वर्षीय पुत्री कु0 प्रीति ने विगत दिन दोपहर के समय अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। जिससे उसकी हालत खराब हो गयी। जिसको देख परिजनों के होश उड गये। आनन-फानन में किशोरी को परिजन उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लेकर पहुचे। जहां से उसकी हालत नाजुक होने के कारण चिकित्सक ने उसको आगरा भेज दिया। मध्यरात्रि में उसकी मौत हो गयी। किशोरी के शव को परिजन रात्रि में ही पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल लेकर आये। जहां उसकी मगलवार को पोस्टमार्टम कार्यवाही की गयी।

Read More »

एटा के युवक को जहर खुरानी कर लूटा

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। एटा के युवक को जहरखुरानी का शिकार बनाकर उसके हजारों की नगदी व सामान लूट लिया। जिसको अचेत हालत में टूण्डला पुलिस ने सरकारी ट्रामा सेन्टर में भर्ती कराया।
बताते चले कि जनपद एटा निवासी 20 वर्षीय प्रमोद कुमार पुत्र कुशलपाल सिंह विगत दिन इन्दौर से काम खत्म कर अपने घर के लिए आ रहा था। आगरा से एटा के मध्य रास्ते में उसको किसी ने जहरखुरानी का शिकार बना लिया। जिसको अचेत हालत में टूण्डला क्षेत्र में उतार दिया। सड़क के किनारे अर्ध अचेत पडे युवक को लोगो ने देखा जिसको देखने वालों को हुजूम लग गया। उन्ही में से किसी ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। पुलिस ने युवक को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर में भर्ती कराया। जहाॅ होश आने पर उसने अपने साथ बीती घटना से अवगत भी कराया। प्रमोद ने कहा कि आगरा के मध्य कुछ लडको ने दोस्ती का झांसा देकर उसके नशीले बिस्कुट खिला दिये। जिससे वह अचेत हो गया उसके पास लगभग पाॅच हजार की नगदी एक मोबाइल सामान आदि था। पुलिस ने युवक के परिजनों को फोन द्वारा जानकारी भी दी है।

Read More »