Sunday, September 22, 2024
Breaking News

शांति भंग में तीन का चालान

टूंडला/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा कर रहे तीन लोगों को टूंडला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनका शांति भंग में चालान किया गया है।
थाना क्षेत्र के गांव नगला महादेव निवासी रामअवतार पुत्र बालकिशन व शीलेन्द्र कुमार, बंटी उर्फ मुकेश कुमार पुत्रगण हरीमोहन के बीच जमीन के बटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार सुबह दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज के साथ ही मारपीट शुरु हो गई। दोनों ओर से जमरक लाठी, डंडे चले। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के तीन लोगों को पकडक़र थाने ले आई। जहां से उन्हें शांति भंग की धारा में चालान कर दिया गया।

Read More »

किसान यूनियन का धरना प्रदर्शन 20 से 30 जून तक

टूंडला/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। भारतीय किसान यूनियन भानु की एक बैठक ग्राम गोथुआ रजावली में तहसील अध्यक्ष मौ. इसाक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें 20 जून से 30 जून तक किसानों की समस्याओ एवं विभिन्न मांगो को लेकर तहसील टूंडला पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
बैठक में तहसील अध्यक्ष मौ. इसाक ने बताया कि हरिद्वार में होने वाली किसान महापंचायत एवं चिंत्तन शिविर में यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. भानु प्रताप सिंह द्वारा पूरे देश प्रदेश एवं जिलो में 20 जून से 30 जून तक किसानों की समस्याओ एवं विभिन्न मांगो को लेकर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपा जाएगा। यदि मांगे नही मानी गई तो आगामी 9 जुलाई से दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में सुरेश चन्द्र भाटिया, सुखवीर सिंह, चन्द्रपाल सिंह, सुदेश यादव, भगवान सिंह, चक्रेश सिंह आदि के अलावा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Read More »

गृह कलह के चलते युवक ने खाया विषाक्त, हालत गम्भीर

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। ग्राम नौशहरा में उस समय सनसनी फैल गयी जब एक युवक ने विषाक्त का सेवन कर लिया। आनन-फानन में पारिवारीजन जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर आये। जहाॅ डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद फिरोजाबाद रैफर कर दिया।
मोहन (20) पुत्र रघुवीर सिंह निवासी ग्राम नौशहरा अपने परिवार के साथ रहता है। सुबह उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। तभी युवक ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। हालत बिगडने पर पारिवारीजन आनन-फानन में जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर आये। जहाॅ डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के फिरोजाबाद रैफर कर दिया।

Read More »

युवक हुआ जहर खुरानी का शिकार

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। आजकल नगर में जहर खुरानी तेजी से बढती जा रही है। ज्यादातर नौकरी करने वाले युवकों को ही जहर खुरान शिकार करते है। आज भी नगर के बस स्टैण्ड पर उस समय हडकम्प मच गया जब एक युवक बेहोशी की हालत मे मिला। पुलिस ने लोगो की सहायता से जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया।
नगर के बस स्टैण्ड के समीप सोमवार सुबह के समय एक 25 वर्षीय युवक बेहोशी की हालत में पडा दिखा। लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को कर दी। पुलिस ने युवक को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक युवक बेहोशी की हालत मे था।

Read More »

दो पक्षो में मारपीट, चार घायल

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। थाना क्षेत्र के अन्तर्गत नगला सेंधा मे उस समय अफरा-तफरी मच गयी। जब दो पक्ष आमने-सामने आ गये और मारपीट शुरू कर दी। जिसमें एक पक्ष घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुॅच गयी। पुलिस ने घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया।
थाना क्षेत्र के नगला सेधा में दो पक्ष आमने -सामने आ गये। जिसमें एक पक्ष के इरशाद पुत्र महबूब, अन्सार पुत्र महबूब, रानी पुत्री महबूब व अख्तर पुत्र महबूब घायल हो गये। कुछ ही देर में आस-पास के लोगों की भीड एकत्रित हो गयी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहॅुॅच गयी। पुलिस ने घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया।

Read More »

गिहार कॉलोनी में पुलिस का छापा, शराब बेचते चार युवक पकडे

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह व एसएसपी सचिन्द्र पटेल के निर्देश पर सीओ अजय चौहान व प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार के नेतृत्व में गिहार कॉलोनी में छापामार कार्रवाई की गई। पुलिस कार्रवाई से कॉलोनी में भगदड़ मच गई। देखते ही देखते घरों में बैठे पुरुष भाग गए। पुलिस ने भागते हुए चार आरोपियों को 20 लीटर कच्ची शराब सहित दबोच लिया। पुलिस आरोपियों को पकडकर थाने लाई। पुलिस की पूछताछ में युवको ने अपने नाम राकेश, आनन्द, साजन, आनन्द आरोपियों को दबोच लिया।

Read More »

अलग-अलग क्षेत्रों में लूट की सूचना पर दौड़ी पुलिस

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। थाना क्षेत्र के नगला चाट के समीप रात्रि में एक व्यापारी से मारपीट कर लुटेरों ने 2.50 लाख रूपये लूट लिये। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुॅच गयी। पुलिस ने घायल को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया।
थाना क्षेत्र के गाॅव डेरा बंजारा आमरी निवासी साविर पुत्र वक्शी पशु व्यापारी हैै। वह रात्रि में अलीगढ से अपने पशु बेचकर अपने घर आ रहा था। तभी रात्रि के 10 बजे के करीब वह गाॅव के नजदीक पहुॅचा ही था कि वह लघुशंका करने लगा। तभी वहाॅ कुछ युवक आये और बदमाश समझकर उससे मारपीट करने लगे। किसी प्रकार से जान बचाने के उद्देश्य से उसने पुलिस को लूट की सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस में खलवली मच गयी। सूचना पर पहुॅचे सीओ अजय चैहान और थाना प्रभारी शिवकुमार भी मय फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुॅच गये। पुलिस ने घायल युवक को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। पुलिस ने जब युवक से पूछताछ की तो उसने बताया कि जब मैं लघुशंका करने लगा तभी कुछ युवक बदमाश समझकर मुझे मारने लगे।

Read More »

भ्रूण मिलने से फैली सनसनी

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। थाना क्षेत्र में लोकलाज के भय से आठ माह तक गर्भ में रखने के बाद नवजात शिशु को अभागी मां ने उसे नाले में फेंक दिया। शिशु का शव मिलने की खबर से नगर में सनसनी फैल गई।
थाना क्षेत्र के पक्का तालाव स्थित गोपाल डेयरी के नजदीक सुबह के 7 बजे के करीब राहगीरों की नजर नाले में पड़े एक कपड़े पर गई। जैसे ही राहगीरों ने उस कपड़े को हटाने का प्रयास किया तो बजन होने का अहसास हुआ। जब उन्होने हाथ से कपड़े को खोला तो उसमें नवजात शिशु का शव रखा हुआ था। नवजात शिशु मिलने से नगर में सनसनी फैल गई। शिशु के शव को देखने के लिए भारी संख्या में मुहल्ले की महिलाएं और युवतियां एकत्रित हो गईं। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुॅच गयी। पुलिस ने बच्चे के शव को अपने कब्जे मे ले लिया। पुलिस ने शव को जिला चिकित्सालय भेज दिया। भ्रूण मिलने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा फैलने के बाद गर्भ में पल रही कन्याओं की हत्या का मामला एंव एक बार फिर पूर्ण सामने आ गया जो कुछ संस्थाओं के लिये चुनौती बन गया है।

Read More »

संदिग्ध हालत में रिक्शा चालक की मौत, मौके पर पहुंची इलाका पुलिस

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना रामगढ़ क्षेत्र में अज्ञात रिक्शा चालक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मौके पर पहुंची थाना पुलिस शव को लेकर जिला अस्पताल लाई। पुलिस ने शप को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। एसएचओ रामगढ़ का कहना है कि मृतक शराब का आदी था। इस कारण उसकी मौत हो गई है। थाना नारखी के नगला रामकुंवर निवासी संजू (35) पुत्र महेंद्र सिंह पिछले काफी दिनों से थाना रामगढ़ के सरजीवन नगर सैलई में पत्नी के साथ रह रहा था। बताते हैं रिक्शा को चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था। रविवार को देर शाम वह ग्राम कुतुकपुर चनौरा के पास पेड़ के नीचे बैठा हुआ लोगों ने देखा था। काफी देर तक बैठे रहने के दौरान उसकी मौत हो गई थी। युवक की मौत के बाद जहां शव पड़ा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेज दिया।

Read More »

जिलाधिकारी ने निर्दलीय प्रत्याशी चौधरी बशीर को किया नोटिस जारी

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। व्यय प्रेक्षक अरविंद सुदर्शन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में लेखा समाधान बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान प्रत्यशियों द्वारा निर्वाचन व्यय विवरण प्रस्तुत किया गया। लेखा परीक्षण में निर्दलीय प्रत्याशी चौधरी बशीर अनुपस्थित रहे एवं उनके द्वारा निर्वाचन व्यय विवरण भी प्रस्तुत नहीं किया गया। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने उन्हें नोटिस जारी करते हुए 22 जून तक निर्वाचन व्यय लेखा प्रस्तुत किये जाने के निर्देश दिए है। वरिष्ठ कोषाधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी व्यय अनुवीक्षण अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि निर्धारित अवधि में निर्वाचन व्यय लेखा प्रस्तुत न करने पर आरपीएक्ट की सुसंगत धाराओ में कार्यवाही की जाएगी।

Read More »