Sunday, September 22, 2024
Breaking News

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट

इटावा, राहुल तिवारी। इटावा जनपद के चौबिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम माकनपुर में एक सुनील कुमार नाम के व्यक्ति की पुलिस को लापता होने की सूचना मिली थी जिसको लेकर पुलिस हरकत में आई और जांच पड़ताल शुरू की जिसके बाद पुलिस को सुनील कुमार के दोस्त पर शक हुआ। पुलिस ने उसके बाद सुनील के दोस्त सुखवीर यादव से पूछताछ शुरू की पूछताछ में सुखवीर ने अपना जुर्म कबूल कर लिया उसने बताया कि उसका सुनील के घर आना जाना लगा रहता था। उसको सुनील की पत्नी से प्रेम हो गया था।

जिसके बाद दोनों ने मिलकर यह योजना बनाई सुनील की हत्या कर दी जाए जिसके लिए एक व्यक्ति रामप्रकाश यादव को सुनील की हत्या करने के लिए ₹10000 सुखबीर ने दिए जिसके बाद सुनील की हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद सुखबीर सुनील को अपने ही घर में दफनाना चाहता था लेकिन उसकी बात का खुलासा हो गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में मृतक की पत्नी सुखबीर और एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है जो हत्या में शामिल था पुलिस की बड़ी कार्यवाही को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को ₹10000 देकर सम्मानित किया।

Read More »

छापे में भारी मात्रा में नकली शराब बरामद तीन आरोपियों को पुलिस ने लिया हिरासत में

छापे की भनक लगने पर तीन आरोपी मौके से भाग निकले पुलिस कर रही है सरगर्मी से तलाश
घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। पुलिस क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र सिंह के निर्देशन मे तथा प्रभारी निरीक्षक हरमीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान उस समय महत्वपूर्ण सफलता मिली जब ग्राम चवंर में लाइसेंस धारक रामफूल यादव की लाइसेंसी देसी शराब की दुकान में चेकिंग दौरान 8 पेटी देसी शराब के पव्वे बरामद हुए जो नकली व अवैध थे। जिसकी सांद्रता 46% पाई गई। दुकान से लाइसेंस धारक राम फूल सिंह यादव एवं मोहित यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिनकी निशानदेही पर घर से सफेद बोलेरो जीप से पुलिस ने 12 पेटी अवैध अप मिश्रित देसी शराब की पेटियां बरामद की है। पेटियों को लादकर बेचने जा रहे त्रिभुवन यादव को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों ने पूछताछ में अवैध नकली शराब बनाने की बात स्वीकार की है।

Read More »

न्यायलय भवन में अस्थायी स्वास्थ्य केंद्र का हुआ शुभारम्भ

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जिला जज सतीश कुमार एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एस के दीक्षित द्वारा फीता काटकर न्यायलय भवन में अस्थायी स्वास्थ्य केंद्र का उदघाटन किया गया। इस अवसर पर यहाॅ तैनात की गयी डाक्टर ने जिला जज बार एसोशियन अध्यक्ष सहित अन्य लोगों का ब्लड प्रेशर चेक किया। स्वास्थ्य केंद्र स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस केंद्र पर दवायें भी उपलब्ध करायी गयी। जिला जज सतीश कुमार ने बताया कि आय दिन अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं एवं वादकारियों को अचानक चक्कर आने या तबीयत खराब होने के मामले आते रहें है, क्योंकि यहां से जिला अस्पताल काफी दूर है। इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए। उन्होने मुख्य चिकित्सा अधिकारी के समक्ष प्रस्ताव रखा। उन्होने कहा यह स्वास्थ्य केंद्र अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अधिवक्ताओं के लिये ही नही बल्कि दूर-दूर से आने वाले वादकारी भी इस सुविधा का लाभ उठायेंगे।

Read More »

ससुरालीजनों पर जलाने का आरोप

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना रसूलपुर के आसफाबाद में ससुराल में रह रहे सूरज के संदिग्ध परस्थिति में जलकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसका उपचार सैफई पीजीआई में चल रहा है। घायल युवक के पिता रामबाबू ने थाना रसूलपुर को दी तहरीर में पत्नी रोशनी, साला मुरारी, सास राजकुमारी तथा चचिया स्वसुर सहित ससुरालियों पर जलाने का आरोप लगाया है। कहा कि वह जलाकर हत्या करने की साजिश रच रहे थे।

Read More »

इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में शीघ्र कराएं रजिस्ट्रेशन- सीडीओ

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। मुख्य विकास अधिकारी नेहा जैन ने भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित इंसपायर अवार्ड मानक योजनान्तर्गत जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला समन्वयक, जिला विज्ञान क्लब को निर्देश दिए हैं कि वर्ष 2019-20 में जनपद के राजकीय अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय, समस्त बेसिक विद्यालय के प्रधानाचार्य-प्रधानाध्यापकों को अपने विद्यालय में अध्ययनरत 10-15 आयु वर्ग के कक्षा 6 से 10 तक के 2-3 विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन तत्काल वेबपोर्टल कराये। जिन विद्यार्थियों के नवाचार भारत सरकार की टीम द्वारा चयनित किये जायेंगे। उन विद्यार्थियों के खाते में 10000 रुपये की धनराशि सरकार द्वारा भेजी जाएगी। जिससे विद्यार्थी उच्च श्रेणी के मॉडल बनाकर मण्डल एवं राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में अपना स्थान प्राप्त करें। जिन विद्यालयों के प्रधानाचार्यों-प्रधानाध्यापकों ने विद्यार्थियों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा दिये हैं, वे उसकी एक हार्डकॉपी अपने विभाग में जमा कर दें। जनपद के शेष विद्यालय इस कार्य को वरीयता प्रदान कर अतिशीघ्र विद्यार्थियों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा दें। जिससे विज्ञान के प्रचार-प्रसार में उत्तरोत्तर वृद्धि हो सके।

Read More »

महिला के गर्भपात के मामले में खुलेआम घूम रहे आरोपी

12 दिनों से पीड़िता का पति न्याय के लिए लगा रहा चक्कर
टूंडला/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। खेत के विवाद को लेकर शौंच को गई गर्भवती महिला के साथ गाली-गलौज करने एवं मारपीट करने के दौरान उसके पेट में लात मारने से हुए गर्भपात के मामले में पचोखरा पुलिस ने अभी तक किसी भी आरोपी को हिरासत में नहीं लिया है। पीड़िता का पति न्याय के लिए पिछले 12 दिनों से थाना पचोखरा के चक्कर काट रहा है।
थाना पचोखरा क्षेत्र के अंतर्गत कोटकी निवासी एक महिला गत 2 जून को घर से शौंच के लिए प्राइमरी स्कूल के पास गई थी। तभी गांव के ही हुकुम सिंह, कप्तान सिंह एवं मुकुट सिंह पुत्रगण सांवले प्रसाद तथा राकेश पुत्र मुकुट सिंह ने महिला को बीच रास्ते में रोक लिया और खेत के विवाद को लेकर महिला के साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दी। जब महिला ने गाली देने का विरोध किया, तो उक्त लोगों ने उसके पेट में लात मार दी। महिला डेढ़ माह की गर्भवती थी। जिसके बाद वह लहुलुहान हो गई। पीड़िता ने घटना से परिजनों को अवगत कराया।

Read More »

वि.स. उपचुनाव की कांग्रेस ने बनाई रणनीति

टूंडला/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। आगामी विधानसभा उपचुनाव को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विधानसभा उपचुनाव लड़ने के लिए पार्टी उम्मीदवार एवं चुनावी रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी एवं किशन मुदगल शामिल हुए। रोहित चैधरी ने कहा कि हमें आगामी विधानसभा उपचुनाव को लेकर पहले से तैयारियां शुरू कर देनी चाहिए। पार्टी को बूथ स्तर पर तैयार करना होगा। तभी हम विधानसभा उपचुनाव को दमखम के साथ लड़ सकेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ की हडडी हैं। हमें निराश नहीं होना चाहिए, बल्कि पूरे दमखम के साथ चुनाव मैदान में आने के लिए तैयार रहना चाहिए। बैठक की अध्यक्षता पं. श्यामसुन्दर ने तथा संचालन योगेन्द्र सिसौदिया ने किया। बैठक में हरीशंकर तिवारी, गुलाम जिलानी, अनिल उपाध्याय, डा. बीएस गौतम, स्नेहलता बबली, रामनिवास यादव, शिवकुमार निषाद, सीमा शर्मा, सत्यनारायण राजमल, जयकिशन झां, के सारस्वत, सुभाष उपाध्याय, लाला राइन गांधी, दीपक छौंकर, संजीव रघुवंशी, सुमन झां आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Read More »

ससुरालीजनों के खिलाफ पुलिस को दी तहरीर

टूंडला/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। लगभग छः माह पूर्व हुई शादी के बाद ससुरालीजन आएदिन विवाहिता का मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करने लगे हैं। विवाहिता ने थाना टूंडला में ससुरालीजनों के खिलाफ घटना की तहरीर दी है।
शिवांगी उपाध्याय पुत्री कैलाश चन्द्र दीक्षित निवासी गुरसहायगंज कन्नौज का कहना है कि उसका विवाह दिसंबर 2018 में टूंडला के गांव बसई में हुआ था। शादी के कुछ समय बाद से ही उसका पति, सास, ससुर एवं देवर आएदिन उसके साथ गाली-गलौज एवं मारपीट करते हैं। कई बार समझाने के बावजूद वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आते हैं। आखिर में पीड़िता ने थाना पुलिस को घटना की तहरीर देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

Read More »

बाइक ठीक कराने गए युवक को पीटा

घायल युवक के पिता ने दी घटना की तहरीर
टूंडला/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। बाइक ठीक कराने के लिए गए युवक को कुछ युवकों ने लाठी-डंडों से पीटा। इतना ही नहीं उसके सिर पर भी धारदार हथियार से वार कर दिया। जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक के पिता ने दबंगों के खिलाफ थाना टूंडला पुलिस को घटना की तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के अंतर्गत मस्जिद रोड निवासी राजकुमार लोहिया पुत्र स्व. श्रीचन्द्र का पुत्र विवेक शनिवार सुबह मोटरसाइकिल को ठीक कराने के लिए सुभाष चैराहे पर गया हुआ था। तभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सामने बसई गांव के कुछ युवक वहां आ धमके। उन्होंने विवेक के साथ मारपीट करना शुरू कर दी। जब विवेक ने मारपीट का विरोध किया, तो एक हमलावर ने उसके सिर पर धारदार हथियार से वार कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। सूचना मिलने पर डायल-100 भी मौके पर पहुंच गई। वहीं हमलावर फरार हो गए। घायल युवक का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार कराया गया है। वहीं घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।

Read More »

दहेज हत्या में पति और सास को पुलिस ने भेजा जेल

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। थाना नसीरपुर क्षेत्र के अन्र्तगत 3 अप्रैल को एक विवाहिता ने फाॅसी के फन्दे पर झूलती हुई मिली थी। जिसमें मृतका के भाई ने पति और सास के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया था। पुलिस ने कार्यवाही करते हुये दोनो लोगो को पकडकर जेल भेज दिया।
बताते चले कि थाना नसीरपुर के गांव फतेहपुर कर्खा निवासी साधना (26) पत्नी सुमन उर्फ सोनू जाटव का शव कमरे में पंखे पर लटका मिला था। इस सम्बन्ध में मृतका के भाई अर्जुन सिंह पुत्र सरमन सिंह निवासी नीम खेरिया थाना शिकोहाबाद ने थाने में तहरीर दी। जिसमें उसने कहा है कि उसने अपनी बहन साधना की शादी ढाई वर्ष पूर्व की थी। ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न करते रहते थे। कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन उनके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। पुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर पर पति सुमन उर्फ सोनू और सास मुन्नीदेवी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने मृतका के पति और सास को पकडकर थाने ले आयी। पुलिस ने दोनो का मेडीकल कराकर दहेज हत्या के मामले में जेल भेज दिया।

Read More »