Sunday, May 19, 2024
Breaking News

कोहरे के चलते नौ ट्रेनें निरस्त, दर्जनों प्रभावित

रेल यातायात को कोहरे से नहीं मिलती दिख रही निजात यात्रियों को करना पड़ रहा परेशानियों का सामना
फिरोजाबाद/टूंडला, जन सामना संवाददाता। कोहरे के चलते अभी तक रेल यातायात सुचारू रूप से ढर्रे पर नहीं आ सका है। रेलवे ने रविवार को नौ ट्रेनों को निरस्त कर दिया। वहीं दर्जनों ट्रेनें अभी भी घंटों देरी से चल रही हैं। पिछले कई दिनों से रेल यातायात सुचारू रूप से नहीं चल पा रहा है। स्थिति ये है कि रेलवे ने पटरियों पर ट्रेनों की संख्या कम करने के साथ ही उनके फेरे भी कम कर दिए हैं। जिससे ट्रेनों को समय से चलाया जा सके। बावजूद इसके ट्रेनों का संचालन समय से नहीं हो पा रहा है। रविवार को रेलवे ने नौ ट्रेनों को निरस्त कर दिया। वहीं दर्जनों ट्रेनें अभी भी घंटों की देरी से चल रही हैं। स्थिति ये है कि स्टेशन पर यात्रियों को ठंड में इंतजार करने को विवश होना पड रहा है। पूछताछ केन्द्र पर भी ट्रेनों की सही स्थिति की जानकारी नहीं मिल पा रही है। यात्रियों की मानें तो पूछताछ केन्द्र पर जब गाडियों की स्थिति जानना चाहते हैं तो हर बार एक-दो घंटे की कहकर कई घंटे लेट कर दिए जाते हैं। मजबूरन ट्रेन के इंतजार में प्लेटफार्म पर खडे होने को विवश होना पड रहा है।
ये गाडियां की गईं निरस्त
दिल्ली की ओर जाने वाली कैफियत एक्सप्रेस, रीवा एक्सप्रेस, शिवगंगा एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस, संगम एक्सप्रेस के अलावा डाउन लाइन की संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, जयपुर इलाहाबाद, स्वतंत्रता सेनानी, ऊंचाहार एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया।

Read More »

अलीगढ को हराकर फीरोजाबाद ने अपने नाम किया मैच

कंपनी बाग के मैदान पर शुरू हुआ अखिल भारतीय हरीशंकर दीक्षित स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट
टूंडला, जन सामना संवाददाता। कंपनी बाग के खेल मैदान पर रविवार को 12वें अखिल भारतीय हरीशंकर दीक्षित (भोला) स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच अलीगढ़ और फीरोजाबाद के बीच खेला गया। जिसमें फीरोजाबाद की टीम ने अलीगढ को हरा मैच अपने नाम कर लिया। टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिन केशव लहरी व राजीव मिश्रा ने कबूतर उड़ाने के साथ ही फीता काटकर, खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया। फीरोजाबाद डीसीए की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 19.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 111 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अलीगढ़ की पूरी टीम 19 ओवर में 94 रनों पर पवेलियन लौट गई। फिरोजाबाद के बल्लेबाज मौ. सोएब ने 25 रन, सुमित यादव ने 18 रनों का योगदान देने के साथ ही चार विकेट चटकाए। मैन ऑफ द मैच फीरोजाबाद के सुमित यादव को दिया गया। अंपायरिंग प्रेम सागर व संजय मेवाती ने की, स्कोरिंग अरविन्द व कॉमेंट्री नौशाद नजीर ने की। सोमवार को विजय दहिया दिल्ली और सांई ऐकेडमी फीरोजाबाद की टीमों के मध्य मैच खेला जाएगा। टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर जमकर आतिशबाजी की गई। इस मौके पर आयोजक डीके दीक्षित, प्रेमचन्द्र दीक्षित, बीआर यादव, असलम भोला, प्रवीन दीक्षित, गुड्डा दीक्षित, सहायक सुरक्षा आयुक्त पीसी तिवारी, विकास पालीवाल, आरपीएफ के अजीत तिवारी, अमित दीक्षित, सचिन दीक्षित, अजय राज दीक्षित आदि मौजूद रहे।

Read More »

आई.जी.आर.एस. पोर्टल का निस्तारण कर जनपद प्रदेश में प्रथम जनपद बन गयाः डीएम

फिरेाजाबाद, जन सामना संवाददाता। डीएम राजेश प्रकाश ने अधिकारियों की बैठक के दौरान कहा कि आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर लम्बित कुल संदर्भों 21374 जन शिकायतों में से 18948 शिकायतों का निस्तारण किया गया है। जिसमें सबसे अधिक मा0 मुख्य मंत्री संदर्भ शिकायतों 98 प्रतिशत का निस्तारण कर जनपद फिरोजाबाद प्रदेश में प्रथम जनपद बन गया है। उपरोक्त जानकारी जिलाधिकारी राजेश प्रकाश ने कलेक्ट्रेट सभागार में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ आयोजित आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर लम्बित शिकायतों की बैठक में दी। जिलाधिकाकरी ने आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर लम्बित मा0 मुख्यमंत्री सदर्भ, आॅनलाइन संदर्भ, पी.जी पार्टल संदर्भ, जिलाधिकारी संदर्भों शिकायतों की समीक्षा करते हुए कहा कि आॅनलाइन रिपोर्ट के अनुसार हमने बिभिन्न 21374 जन शिकायतों में से 18948 श्किायतों को सभलता पूर्वक निस्तारण किया। जिनमें सें सबसे अधिक मा0 मुख्यमंत्री संदर्भ शिकायतें को 98 प्रतिशत निस्तारित कर प्रदेश में हमारा जनपद नम्बर एक पर है, परन्तु अन्य शिकायातों में समयबद्ध निस्तारण न होने के कारण मूल्यांकन में जनपद का स्थान थोडो पीछे है। उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित शिकायत संदर्भों को दो दिवसों में निस्तारित करना सुनिश्चित करें और इस आसय की रिपोर्ट शिकायत बाबू संतोष कुमार को उपलब्ध कराऐं।
बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी उदय सिंह ने सभी सम्बन्धित बिभागों की एक-एक कर लम्बित शिकायतें एवं उस के सापेक्ष कुल निस्तारित शिकायतों को बिस्तार पूर्वक बताया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Read More »

जिला कमेटी में शामिल किए जाने पर हर्ष व्यक्त

टूंडला, जन सामना संवाददाता। सपा जिलाध्यक्ष अमोल यादव द्वारा जिला सचिव अशोक यादव, विनोद यादव, अलकेश सविता को जिला कमेटी में शामिल किए जाने पर सपाइयों ने हर्ष व्यक्त किया। हर्ष व्यक्त करने वालों में चन्द्रवीर यादव, बीरेश यादव, पवन कक्कड, ओमप्रकाश दिवाकर, फहीम, अजब सिंह यादव, ललित जैन, पवनेश करन, विनय यादव, उमेश यादव, वसीम, मुश्ताक अहमद, रफीक, कल्लू खां, सुभाष कक्कड, सत्यप्रकाश सगर, रामवीर यादव, ओमप्रकाश यादव, सोनू, गिरीश, इमरान हुसैन आदि हैं।

Read More »

यज्ञ निस्वार्थ सेवा और दुख दूर करने की विद्या हैः रामकेवल

गायत्री प्रज्ञा पीठ चुल्हावली पर हुआ हवन यज्ञ का आयोजन
टूंडला, जन सामना संवाददाता। गायत्री प्रज्ञा पीठ चुल्हावली पर रविवार को हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को हवन यज्ञ के महत्व को बताया गया। मुख्य अतिथि आंवलखेडा के जोन प्रभारी रामकेवल यादव ने बताया कि यज्ञ व्यक्ति के विकारों को दूर करने का काम करते हैं। वहीं यज्ञ ईश्वर की निस्वार्थ सेवा और जनहित कर्म है। यज्ञ करने से दुख दूर होते हैं वहीं मन के अंदर व्याप्त दूषित भावनाएं जलकर राख हो जाती हैं। उन्होंने गायत्री मंत्र की महत्ता को भी बताया। उन्होंने कहा कि गायत्री मंत्र महामंत्र है। इसके निरंतर जपने से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि गायत्री प्रज्ञा पीठ पर शीघ्र ही युग साहित्य और निःशुल्क आरओ की व्यवस्था की जाएगी। संचालन कर रहे जितेन्द्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि गायत्री प्रज्ञा पीठ पर साहित्य विक्रय केन्द्र की स्थापना होने के बाद लोगों को जीवन जीने के अनुभव लिखी किताबें पढने को मिल जाया करेंगी। वहीं जीवन का सार भी लोगों को पता चल सकेगा। इस मौके पर दलवीर सिंह, राजेन्द्र प्रसाद, शीला धाकरे, रामा त्यागी, विद्या त्यागी, अनिल शर्मा, राकेश त्यागी, संजीव पचैरी, मनोहर सिंह, मुकेश पाठक, रजनी सक्सेना, ऊषा सेंगर, दाताराम, राजीव कुमार, कैलाश पालीवाल, मुरारीलाल, ममता शुक्ला, सरोज, आदित्य, निखिल, रिषभ, शुभम, बाॅबी, धर्मवीर आदि मौजूद रहे।

Read More »

आठ घंटे की कटौती से पानी को तरसे नगरवासी

टूंडला, जन सामना संवाददाता। रविवार को आठ घंटे की विद्युत कटौती के चलते नगरवासी पानी के लिए तरस गए। पानी के लिए लोग बर्तन लेकर इधर से उधर दौड लगाते नजर आए। विभाग द्वारा रविवार सुबह करीब साढे छह बजे ही विद्युत कटौती कर दी गई। अवकाश होने के कारण अधिकतर लोग घर पर ही रहे। बिजली न होने के कारण लोगों का छुट्टी का दिन किरकिरा हो गया। कुछ देर तक लोग बिजली आने के इंतजार में रहे लेकिन काफी देर तक बिजली न आने पर लोग हैंडपंप से पानी लाने को विवश हुए। 12 बजने के बाद भी बिजली नहीं आई तो लोगों ने विद्युत कार्यालय का नंबर लगाना शुरू कर दिया। जहां से लोगों को बिजली न आने का सही कारण पता नहीं लग सका। दोपहर करीब सवा दो बजे विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से शुरू हो सकी। इस दौरान घरों पर रहने वाले बच्चों और लोगों को अपने मनपसंद सीरियल देखने से वंचित होना पडा।

Read More »

आॅपरेशन के लिए चाहिए थे 24 हजार मिले 10 हजार, मौत

रूपयों के लिए तीन दिन से बैंक के चक्कर लगा रहा था मृतक शनिवार को भी बैंक गये लेकिन अवकाश होने से मिली मायूसी।
टूंडला, जन सामना संवाददाता। आॅपरेशन के लिए पीडित को 24 हजार रूपए चाहिए थे लेकिन उसके एवज में बमुश्किल बैंक से मात्र 10 हजार रूपए ही मिले। उसके बाद भी पीडित बैंक के चक्कर लगाता रहा लेकिन कैश नहीं मिला। आॅपरेशन न होने के कारण शनिवार रात्रि उनकी मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के गांव ठार पीतमगढ उसायनी निवासी 52 वर्षीय रमेश पुत्र बालकिशन डाॅ. बीआर अंबेडकर विवि आगरा में बतौर प्राइवेट काम करते थे। इनके दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। इनमें से रमेश ने दो पुत्रियों की शादी कर दी थी जबकि तीसरी पुत्री शादी के योग्य है। जिसके लिए रमेश लडका देखने में लगे थे। वहीं रमेश ट्यूमर की बीमारी से पीडित थे। जिनका इलाज आगरा के निजी अस्पताल में चल रहा था। जहां डाक्टरों ने रमेश को शीघ्र ट्यूमर का आॅपरेशन कराने की सलाह दी थी। जिसके इलाज के लिए रमेश ने बाकी रूपयों का इंतजाम कर लिया था, बस 24 हजार रूपए कम पड रहे थे। जिसके लिए रमेश सात दिसंबर को नगर की भारतीय स्टेट बैंक जंक्शन शाखा पर अपने खाते से 24 हजार रूपए निकालने के लिए पहुंचे। शाखा प्रबंधक ने 24 की जगह 10 हजार देते हुए बाकी दो रकम के लिए दो दिन बाद आने को कहा। रमेश नौ दिसंबर को फिर बैंक पहुंचे। सुबह से लाइन में लगे-लगे शाम हो गई। तब कर्मचारियों ने बताया कि बैंक में कैश समाप्त हो गया है। ऐसे में फिर आने की बात कहते हुए टरका दिया। शनिवार को रमेश फिर बैंक पहुंचे लेकिन अवकाश होने के कारण वापस लौट आए। रात को उनकी तबियत अधिक खराब हो गई। इससे पहले कि परिजन उन्हें आगरा ले जाते उससे पहले ही उनकी मौत हो गई। परिजनों ने पिता की मौत के लिए बैंक कर्मचारियों को दोषी ठहराया है। परिजनों का कहना है कि यदि बैंक कर्मचारी उसी दिन उन्हें 24 हजार रूपए दे देते तो उनका आॅपरेशन हो जाता और उनकी जान बच जाती।

Read More »

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने व्यापारियों के साथ की बैठक

एक सप्ताह में हटा लें अतिक्रमण, चलेगा अभियान
टूंडला, जन सामना संवाददाता। अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू करने से पूर्व रविवार को कोतवाली परिसर में एसडीएम और सीओ ने व्यापारियों की बैठक ली। जिसमें एक सप्ताह के अंदर अतिक्रमण हटाए जाने की मोहलत दी। साथ ही अभियान के दौरान अतिक्रमण पाए जाने पर सामान जब्त करने और चालान की कार्यवाही किए जाने की चेतावनी दी। एसडीएम संगम लाल यादव ने कहा कि नगर में अतिक्रमण के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड रहा है। सबसे अधिक परेशानी स्टेशन जाने वाने यात्रियों को करनी पड रही है। फुटपाथ को भी लोगों ने घेर रखा है। पूर्व में भी अतिक्रमण होने की शिकायत मिली लेकिन फोर्स उपलब्ध न हो पाने के कारण अभियान नहीं चल सका। यदि एक सप्ताह बाद भी अतिक्रमण नहीं हटा तो सामान जब्त करने के साथ ही चालान की कार्यवाही की जाएगी। सीओ प्रेमप्रकाश यादव ने कहा कि सब्जी मंडी पर ठेले वाले रोड पर आकर खडे हो जाते हैं। नाले से आगे जो भी ठेल मिलेगी, उसे जब्त कर लिया जाएगा। वहीं जिन दुकानदारों ने नाले से आगे दुकानें बढा रखी हैं। वह स्वतः ही उन्हें पीछे कर ले, अन्यथा अभियान के दौरान उन्हें भी बख्शा नहीं जाएगा। शहर की सूरत बिगडने नहीं दी जाएगी। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान अतिक्रमणकारियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। फिर चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि भंवर सिंह ठेकेदार, दीपक चैधरी, मुईनुद्दीन कुरैशी, मनोज धाकरे, पवन कक्कड, मुहम्मद हुसैन समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।

Read More »

जनता को स्वयं उठानी होगी आवाज-अमित गुप्ता

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण के जिला कार्यालय पर मानवाधिकार दिवस पर बैठक का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि आम आदमी परेशान है। सरकार तंत्र और गुंडे माफिया आम जनता के अधिकारों का शोषण कर रहे है। जिलाध्यक्ष केकेजाटव ने कहा कि आम जनता अपने हितों की लड़ाई नहीं लड़ रही है। लोग स्वयं की मदद को खुद तैयार हो और अपने अधिकारों को पहचानें। बैठक में असलम परवेज, जावेद कुरैशी, सुनील जाटव, दुष्यंत, अरमान अली, विजय, राहुल, सुनील सागर, रेनू, गीता मौजूद रही।

Read More »

मानवाधिकार संगठन ने निकाली रैली

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार ने शनिवार को नगर में जन जागरूकता रैली निकाली। मानवाधिकार हनन और उससे बचने के उपाय बजाए गए। वहीं नोटबंदी के कारण आमजन की होने वाली दिक्कत को लेकर नाराजगी जाहिर की।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ब्रजेश यादव के नेतृत्व में निकाली गई रैली का शुभारम्भ एमएलसी डा. दिलीप यादव ने सुभाष तिराहे से हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने कहा कि मानवाधिकार बिजली के नंगे तारों के समान है, जिसे छूने से इंसान का डर लगता है। प्रदेश अध्यक्ष ब्रजेश यादव ने बताया कि 24 अक्टूबर 1945 को सार्वभौमिक मानवाधिकार घोषणापत्र तैयार किया गया। मानवाधिकार हनन के कारण दस दिसम्बर के दिन मानवाधिकार दिवस मनाने की शुरूआत हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज सिंह ने नोटबंदी के कारण व्यापारियों को होने वाली दिक्कत पर चिंता जाहिर की। कहा कि व्यापारी वर्ग सरकार को टैक्स देता है। लेकिन अब व्यापारी व्यापार करने के लिए पैसा नहीं निकाल पा रहा है। रैली सुभाष तिराहे से प्रारम्भ होकर बस स्टेण्ड, गांधी पार्क चैराहा, छिंगामल का बाग सदर बाजार होते हुये घंटाघर पहुॅची। रैली में शब्बीर बाबा, इंजीनियर एससी अग्रवाल, सुभाष यादव, अरूण गर्ग, रामनिवास यादव, केके जैन, पृथ्वी नरायन, धर्मेन्द्र यादव, देवेन्द्र यादव, सुभाष जैन, सतेन्द्र जैन सौली, शैलेष जैन, डा. अशोक शर्मा, धीरज कुमार, मुकेश अग्रवाल, झब्बूलाल अग्रवाल, मनोज बंसल, डीडीवर्मा, डा. प्रमोद यादव, कौशल किशोर उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

Read More »