Saturday, September 21, 2024
Breaking News

इन्सपायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन जरूरी हैः बीएसए

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार, राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान भारत सरकार एवं स्टार्टअप इण्डिया के तत्वाधान में आयोजित इन्सपायर अवार्ड मानक योजना की एक कार्यशाला बीआरसी सिविल लाइन दबरई में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पांडेय एवं नोडल अधिकारी अश्वनी कुमार जैन के संयोजन में आयोजित की गई।
कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए बीएसए आशीष कुमार पाण्डेय ने कहा कि सभी अपने विद्यालयों के कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के पांच विद्यार्थियों के नामांकन अनिवार्य रूप से करा दें। यह भारत सरकार की बच्चों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है। उन्होंने सभी प्रधानाध्यापकों को सभी सूचनाएं समय से भेजने के लिए भी प्रेरित किया। इन्सपायर अवार्ड मानक योजना के नोडल अधिकारी अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि इन्सपायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन के लिए किसी भी बोर्ड के विद्यालय अपनी इन्सपायर अवार्ड मानक योजना के पोर्टल पर अपनी स्कूल आईडी से लॉगिन कर सकते हैं।

Read More »

समर्थकों ने विधायक का जन्मदिवस मनाया

शिकोहाबाद, फिरोजाबाद। सिरसागंज विधायक सर्वेश कुमार यादव का जन्म दिवस उनकी विधान सभा में धूमधाम से मनाया गया। सिरसागंज क्षेत्र में कई गावों में कार्यक्रम आयोजित कर सपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने विधायक को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं। कई जगह उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। लोगों ने विधायक के स्वस्थ लंबे जीवन की कामना की। इस अवसर पर सुनील यादव, कमल सिहं, ग्रीस यादव, रवीकांत यादव, कृष्णकांत यादव, धर्मेंद्र यादव, कायम सिंह, प्रेम यादव, सुभाष यादव, रामब्रेश यादव, देवेंद्र राजपूत, अवनीश कुमारी, रामसिंह सुपारी वाले, असफाक अहमद, सत्यभान सिंह, ग्या प्रसाद सोमेश, अनोखेलाल आदि मौजूद रहे।

Read More »

15 नवम्बर तक लागू रहेगी धारा 144

मथुरा। जनपद में 15 नवम्बर तक धारा 144 लागू कर दी गई है। जिला मजिस्टेªट शैलेन्द्र कुमार सिंह ने जनपद में धारा 144 लागू की है। उन्होंने बताया कि 21 सितम्बर को ब्रजराज ठा. श्री दाऊजी महाराज बलदेव का छठ महोत्सव 23 सितंबर को श्रीराधाष्टमी 28 सितम्बर को ईद ए मिलाद, बारावफात, दो अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती, 23 अक्टूबर को महानवमी, 24 अक्टूबर को दशहरा (विजयदशमी), पांच नवम्बर को अहोई अष्टमी, 10 नवम्बर को धनतेरस, 11 नवंबर को छोटी दीपावली, 12 नवम्बर को दीपावली, 13 नवम्बर को गोवर्धन पूजा, 15 नवम्बर को भाई दूज (यमद्वितीया) पर्व मनाए जाएंगे। 28 अक्टूबर एवं 29 अक्टूबर को प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा 2023 का आयोजन होगा। इसके अतिरिक्त अन्य प्रतियोगितात्मक परीक्षाएं भी होनी हैं, मुख्य महाप्रबंधक (ह्यूमन रिसोर्स), इंडियन आयल कारपोरेशन मथुरा ने अपने पत्र 11 सितम्बर के द्वारा रिफाइनरी सम्बंधी कार्यों के सुगम संचालन के लिए धारा 144 के अंतर्गत निषेधाज्ञा निर्गत करने का अनुरोध किया है।

Read More »

पत्रकारिता में विश्वास बहाल करना, पत्रकारों की नैतिक जिम्मेदारी!

पत्रकारिता, जिसे अक्सर चौथी सम्पत्ति के रूप में जाना जाता है, सूचना प्रसारित करने, सच्चाई को उजागर करने और सत्ता में बैठे लोगों को जवाबदेह बनाकर दुनिया भर के लोकतंत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। हालाँकि, इस महान पेशे की प्रतिष्ठा हाल के दिनों में कुछ बिकाऊ पत्रकारों के कार्यों के कारण धूमिल हुई है, जो ईमानदारी पर सनसनीज को प्राथमिकता देते हैं। इस चुनौती से पार पाने और जनता का विश्वास बहाल करने के लिए, नैतिक पत्रकारों को पत्रकारिता के सार को कमजोर करने वालों के खिलाफ खड़े होने की पहल करनी चाहिए। नैतिक प्रथाओं को सक्रिय रूप से बढ़ावा देकर, वे पूरे पेशे की विश्वसनीयता की रक्षा कर सकते हैं।
सनसनीखेज और अनैतिक पत्रकारिता
डिजिटल मीडिया और 24×7 समाचार चक्र के युग में, सनसनीखेज और क्लिकबेट रणनीति प्रचलित हो गई है। कुछ पत्रकार तथ्य-जाँच और गहन रिपोर्टिंग के बजाय आकर्षक सुर्खियाँ बनाने और दर्शकों को आकर्षित करने को प्राथमिकता देते हैं। यह दृष्टिकोण न केवल जनता को गुमराह करता है बल्कि समग्र रूप से पत्रकारिता में विश्वास को भी ख़त्म करता है।
अनैतिक प्रथाएँ, जैसे मनगढ़ंत कहानियाँ, पक्षपातपूर्ण रिपोर्टिंग और भुगतान की गई सामग्री, समस्या को और बढ़ा देती हैं।

Read More »

विधि-विधान से की गई भगवान गणेश की स्थापना

फिरोजाबाद। विध्नहर्ता भगवान गणेश की स्थापना शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। वहीं घरों में विधि-विधान से पूजा अर्चना कर भगवान गणेश की स्थापना की गई। वहीं कॉलौनी में सामूहिक गणेश पंडालों में भगवान गणेश की हवन-पूजन कर विधि-विधान से स्थापना की गई। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
मंगलवार को सोहन मार्केट मित्र मंडल द्वारा गणेश प्रिंटर्स से भगवान गणेश की स्थापना शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। गणेश शोभायात्रा में गणेश भजनों पर महिलाएंे एवं पुरूष थिरकते दिखाई दिए। शोभायात्रा दुर्गा नगर से प्रारम्भ होकर, दुली मौहल्ला होते हुए कोटला रोड स्थित सोहन मार्केट पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। इस दौरान अशोक कुमार वर्मा, अमित चतुर्वेदी, विकास लहरी, कपिल अग्रवाल, मंदीप गुप्ता, अरविंद शर्मा, प्रखर अग्रवाल, विहाल लहरी आदि मौजूद रहे। वहीं गणेश नगर में भगवान गणेश की स्थापना शोभायात्रा निकली गई। जो गणेश नगर में भ्रमण कर संदीप तिवारी के आवास पर पहुंचकर सम्पन्न हुई।

Read More »

समाजसेवी संस्था ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

फिरोजाबाद। भारत जानो सेवा समिति द्वारा भारत जानो प्रतियोगिता, मेधावी छात्र सम्मान समारोह एवं जिला स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन पॉलीवाल हॉल में किया गया। जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के 400 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सीओ सदर हीरालाल कनौजिया, ग्यास खान, राजकिशोर वर्मा द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया। कार्यक्रम का आगाज बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से किया। बच्चों द्वारा एक से बढ़कर नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार-चांद लगा दिए। समिति द्वारा जनपद के हाईस्कूल एवं इंटर के मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में रजत शर्मा आर.एस मड़ावर स्कूल, प्रिंस शिव मांटेसरी पब्लिक स्कूल तथा सादाफ ब्राइट ग्रुप आफ एजुकेशन ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही जीके जूनियर वर्ग में अनुराग, अनु, उत्तर जैन, एम.जी.इ.एम कॉलेज, तथा अक्षरा ज्ञान सरोवर इंटर कॉलेज नेकराम ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Read More »

प्रसव के दौरान हुई महिला की मौत

शिकोहाबाद, फिरोजाबाद। प्रसव के दौरान एक महिला की और मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इसके बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
सिरसागंज के गांव जरैला निवासी मिथलेश (23) पत्नी नीलेश को परिजन प्रसव पीढ़ा से परेशान होने पर हाईवे स्थित एक निजी चिकित्सालय में लेकर आए। यहां पर महिला को अस्पताल में भर्ती कर उसका ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद महिला की हालत खराब हो गई। इसके बाद अस्पताल स्टाफ भी भागने लगा। घटना के बाद परिजन शव को लेकर सिरसागंज अपने गांव पहुंचे। जबकि नवजात शिशु को आगरा एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। उधर परिजनों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी।

Read More »

व्यापारी संगोष्ठी व सम्मान समारोह का किया आयोजन

फिरोजाबाद। नालबंद बाजार समिति की एक संगोष्ठी एवं व्यापारी सम्मान समारोह का आयोजन बाबूजी पैलेस नालबंद चौराहा पर व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें पदाधिकारियों को उनके दायित्व की शपथ दिलाई गई।
प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाश उपाध्याय ने फैजल कुरेशी अध्यक्ष, मोहम्मद साजिद महामंत्री, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार जैन, संगठन मंत्री सुहैव कुरेशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इशतजार भाई, इलियास भाई, मुहम्मद आमिर कुरैशी, अमान कुरैशी एवं उपाध्यक्ष मोहम्मद जावेद, सुफियान कुरैशी, सैफुल्लाह भाई, मुकीम भाई, साबिर भाई, सलमान आदि नवागत पदाधिकारियों को व्यापार मंडल की शपथ दिलाई।

Read More »

रामलीला समिति के अध्यक्ष बने गौरीशंकर शर्मा

फिरोजाबाद। लेबर कॉलोनी रामलीला प्रांगण स्थित मंदिर के महंत रमेश आनंद गिरि महाराज की अध्यक्षता में श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति लेबर कॉलोनी की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें सर्व सम्मति लेबर कॉलौनी रामलीला समिति का अध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा को चुना गया। साथ ही गणेश शोभा यात्रा के संयोजक विजय बागवानी को चुना गया। नवागत अध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा ने कहा कि लेबर कॉलोनी रामलीला का शुभारंभ तीन अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक होगा। इस बार रामबरात भव्यता के साथ निकाली जायेगी। जो कि विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।

Read More »

हवाई हमले के बचाव का किया काल्पनिक प्रदर्शन 

मथुरा। अनारदेवी खण्डेलवाल महिला पॉलीटेक्निक वृन्दावन गेट में वहाँ की छात्राओं, विद्यालय स्टाफ, फायर विभाग, मेडिकल विभाग के सहयोग से नागरिक सुरक्षा विभाग मथुरा ने हवाई हमले से बचाव का काल्पनिक प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन सामान्य जनजीवन का चित्रण इस प्रकार से किया कि सभी नागरिक आम जनजीवन का कार्य कर रहे थे कि अचानक नागरिक सुरक्षा नियंत्रण कक्ष को एन ई लाइन के माध्यम से हवाई हमले के पीले संकेत की सूचना मिलती है। जिसका तात्पर्य है कि 10 मिनट के अन्दर हवाई हमले होने वाला है और यह सूचना जिलाधिकारी/नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा एवं अन्य आठ सेवाओं के ऑफिसर कमांडिंग तथा एसेन्सियल सर्विस के अधिकारियों को साइमन टेनियस ब्राडकास्टिंग फैसेलिटी के जरिये हवाई हमले के पीले संकेत की सूचना दी गई। इसी बीच एन0 ई0 लाइन के जरिए कन्ट्रोल रूम को हवाई हमले का लाल संकेत प्राप्त होता है। जिसका मतलब होता है कि 05 मिनट के अन्दर हवाई हमला हो सकता है। इसकी सूचना आम जनता को सायरन बजा कर दी गई। इस सायरन को 2 मिनट तक ऊंची आवाज में बजाया जाता है जो कि संकेत है कि सभी आम नागरिक जो सामान्य अवस्था में अपना कार्य कर रहा होता है सायरन की आवाज को सुनकर शरण (शैल्टर) ले लेता है।

Read More »