Tuesday, July 2, 2024
Breaking News

छात्र-छात्राओं को टैबलेट एवं स्मार्टफोन भेंट किए गए

महराजगंज, रायबरेली। गुरुवार को न्यू स्टैंडर्ड कॉलेज आफ हायर एजुकेशन सलेथू के छात्र-छात्राओं को टैबलेट एवं स्मार्टफोन मुख्य अतिथि डॉ शशिकांत शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि डॉ रश्मि शर्मा के द्वारा प्रदान किया गया। सर्वप्रथम डॉ शशिकांत शर्मा एवं डॉ रश्मि शर्मा, प्राचार्य डॉ शिव ओम श्रीवास्तव, डी.एल.एड. प्राचार्य धीरेंद्र सिंह नोडल अधिकारी डॉ जितेंद्र सिंह ने मां सरस्वती का पूजन अर्चन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वंशिका की टीम ने सरस्वती वंदना एवं अतिथियों के स्वागत में स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
प्राचार्य ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को डिजिटल इंडिया व डिजी शक्ति से जोड़ने के उद्देश्य से वर्ष 2023 में इस योजना की शुरुआत स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के नाम से किया था। इस योजना में उत्तर प्रदेश राजर्षी टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से परास्नातक उपाधि प्राप्त करने वाले 12 छात्रों को टैबलेट प्रदान किया गया ।

Read More »

आलाधिकारियों ने गोकना घाट पर व्यवस्था के संबंध में बैठक की

ऊंचाहार, रायबरेली। मकर संक्रांति स्नान पर्व एवं अयोध्या में प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उप जिलाधिकारी सिद्धार्थ चौधरी व कोतवाली प्रभारी ने गोकना घाट पर व्यवस्था के संबंध में बैठक लिया तथा पेयजल, नाविक, सड़क, प्रकाश व्यवस्था, खोया पाया केंद्र की व्यवस्था ,साफ-सफाई की व्यवस्था के विषय में आवश्यक निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि मेला व प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व सभी व्यवस्थाएं पूर्ण हो जानी चाहिए। आदर्श कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना ऊंचाहार ने पुलिस बल के साथ अच्छे प्रबंधन की बात कही । खंड विकास अधिकारी कामरान नेमानी ने स्वच्छता, पर्यावरण और अन्य बिंदुओं पर अच्छे से कार्य करवाने की बात कही।
उक्त अवसर पर मां गंगा गोकर्ण जनकल्याण समिति के सचिव/मुख्य पुजारी पं. जितेन्द्र द्विवेदी ने मकर संक्रांति पर्व एवं प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या को लेकर बताया कि दक्षिण वाहिनी मां गंगा महर्षि गोकर्ण एवं राजा भगीरथ की तपोस्थली होने के कारण स्नान व दर्शन मेला में पहुंचने वाले स्नानार्थियों की सुविधा के लिए तैयारी की जा रही। जिले के डलमऊ घाट के बाद ऐतिहासिक गोकना घाट पर सर्वाधिक लोग गंगा स्नान करते हैं। जहां अमेठी, सुल्तानपुर, रायबरेली, बाराबंकी, लखनऊ, जिलों के साथ जगदीश पुर, जायस, फुरसत गंज, नसीराबाद, छतोह, डीह, परसदेपुर, सलोन, जगतपुर आदि इलाकों से लाखों लोग विभिन्न साधनों से पहुंचते हैं।

Read More »

निर्माणाधीन विश्वविद्यालयों एवं परियोजनाओं की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की

लखनऊ। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने उच्च शिक्षा विभाग के निर्माणाधीन विश्वविद्यालयों एवं परियोजनाओं की अद्यतन प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने सम्बन्धित कार्यदायी संस्थाओं को माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय-सहारनपुर, राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय-अलीगढ़, महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय-आजमगढ़ का कार्य 31 जनवरी, 2024 तक पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जननायक चन्द्रशेखर बलिया विश्वविद्यालय-बलिया के कार्य में प्रगति लायी जाये और सभी निर्माण कार्यों को 31 मार्च, 2024 तक पूर्ण कराया जाये।
उन्होंने कहा कि प्रो0 राजेन्द्र सिंह (रज्जू भैय्या) विश्वविद्यालय-प्रयागराज के पुनरीक्षित आगणन की आईआईटी से वेटिंग का कार्य समन्वय स्थापित कर शीघ्र पूरा कराया जाये, ताकि पुनरीक्षित आगणन को स्वीकृति प्रदान की जा सके।

Read More »

ऑल इंडिया स्माल न्यूज पेपर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बने राम मिलन शर्मा

रायबरेली। पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो दशक से जनपद में सक्रिय रूप से राम मिलन शर्मा जो कई अखबारों एवं कई संगठनों में अपनी सेवाएं भी दे चुके हैं।
श्री शर्मा ने बताया कि ऑल इंडिया स्माल न्यूज पेपर्स ऐसोसिएशन के द्वारा उन्हें रायबरेली जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिस पर नगर के लोगों ने और साथियों ने खुशी जाहिर की और लालगंज नगर के मेन रोड महावीर होटल में शुभचिंतकों ने माला पहना कर बधाई दी और खुशी जाहिर की।
इस मौके पर राम मिलन शर्मा ने कहा कि संगठन ने मुझ पर भरोसा जताया है और जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। मैं पूरी लगन और जिम्मेदारी से सेवा करूंगा और संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव शंकर त्रिपाठी के भरोसे पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा।

Read More »

आयुष्मान योजना के लाभार्थी सरकारी व प्राइवेट सूचीबद्ध अस्पतालों में करा सकते हैं उपचार-डीएम

फिरोजाबाद संवाददाता। आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के जनपद के सभी लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड जारी करने एवं जरूरतमंदों को सुगमता से इलाज उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार ने गुरूवार को कलैक्ट्रेट सभागार में सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारी व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियांे एवं सूचीबद्ध निजी चिकित्सालयों के प्रतिनिधियों के साथ आवश्यक बैठक कर योजना की समीक्षा की।
उन्होने कहा कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसमें पात्र सभी लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड जारी कर उन्हे सुगमता के साथ फ्री इलाज उपलब्ध कराना है। इसके लिए सभी राशन डीलरों, सीएचओ, पंचायत सहायक, आशा व आंगनबाडी कार्यकत्री के विशेष सहयोग से तेजी से कार्ड जारी कराए जाए।

Read More »

14 जनवरी से शुरू होंगी कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा

फिरोजाबाद: संवाददाता। कांग्रेस के घर संसार कार्यालय पर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी सिकंदर सिंह वाल्मीकि ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी द्वारा 14 जनवरी से भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से लेकर मुम्बई तक जायेगी। जिसमे वे लगभग 6700 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। यात्रा के दौरान हर जिले के ब्लॉक, बूथ, वार्ड में कार्यक्रम किये जायेंगे और सभी लोग संगठित होकर कांग्रेस पार्टी की योजनाओं को जन जन तक पहुचायेंगे। 2024 में राहुल गांधी के नेतृत्व केंद्र में सरकार बनाएंगे।

Read More »

विकसित भारत संकल्प यात्रा का हुआ स्वागत

फिरोजाबाद: संवाददाता। टूंडला विधानसभा के गॉव लौकीगढी नारखी में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत आयोजित ग्राम चौपाल को भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह संबोधित करते हुए कहा कि मोदी की गारंटी गाड़ी जन-कल्याणकारी योजनाओं को लेकर लाभार्थियों के द्वार तक पहुंच रही है। मोदी सरकार का उद्देश्य डबल इंजन की सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से कोई लाभार्थी छूट न जाए। साथ ही अनेक योजनाओं के प्रतीकात्मक पत्र लाभार्थियों को वितरित कर उन सभी से मोदी की गारंटी वाली गाड़ी के बारे में संवाद किया। इस दौरान जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता ने लाभार्थियों एवं क्षेत्रीय जनों से संवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हम 2047 से पहले भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए कृत संकल्पित हैं।

Read More »

मेडीकल कॉलेज बनने के बाद जिला अस्पताल की हुई दुर्दशा

फिरोजाबाद: संवाददाता। जिला अस्पताल जबसे मेडीकल कॉलेज में परिवर्तन हो गया है। जबसे वार्ड बॉय की अपनी जिम्मेदारी निर्भा सही ढ़ग से नहीं कर रहे है। मरीजों को तीमारदार ही स्ट्रेंचर पर लेकर जाते है। जबकि वार्ड बॉय या अन्य स्टाफ सीरियस मरीजों को वार्ड में स्ट्रेंचर पर ले जाकर भर्ती करते है। लेकिन मेडीकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में मरीजों को उनके तीमारदार ही स्टेंचर पर लेकर जाना पड़ रहा है।
बतातें चलें कि मेडीकल कॉलेज बनने के बाद वार्ड बॉय एवं स्टाफ द्वारा अपनी जिम्मेदारी का सहीं ढ़ग से निर्भा नहीं किया जा रहा है। ट्रामा सेंटर में आने वाले मरीजों को तीमारदार द्वारा ही स्ट्रेंचर पर लेकर जाना पड़ रहा है। ऐसा ही एक मामला गुरूवार को दोपहर दो बजे का है। थाना उत्तर के जैन नगर निवासी विपिन सक्सैना पुत्र राजेन्द्र सक्सैना को घायल अवस्था में उसके परिजन सुबह अस्पताल लेकर आएं थे। दोपहर तक उसकी सुनवाई नहीं हुई, तो अन्य अस्पताल के लिए मरीज को उसके परिजन स्वयं स्ट्रेंचर पर रखकर अस्पताल के गेट नं. 2 की खिडकी से निकले। वहॉ से ऑटो में मरीजो लेकर अन्य अस्पताल के लिए गए।

Read More »

पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश

फिरोजाबाद: संवाददाता। सुहागनगरी में बाइक चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। पकड़े गए तीन आरोपियों के पास से चोरी की छह बाइक और दो मोबाइल बरामद हुए हैं। इस गिरोह के द्वारा सबसे अधिक वाहन चोरी मंदिर और अस्पतालों के सामने से की जाती हैं।
एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जिला अस्पताल ट्रॉमा सेन्टर के पीछे झाडियों के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से अलग-अलग जगह से चोरी की गईं छह बाइक और दो मोबाइल बरामद किए गए हैं। तलाशी लेने पर इनकी जेब से बाइक का लॉक खोलने की मास्टर चाबियां भी बरामद हुई हैं। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह भीड़भाड़ वाले स्थानों से वाहन चोरी करते हैं। अस्पताल में आने वाला व्यक्ति परेशान होता है, उसके दिमाग में केवल मरीज की बात रहती है। जैसे ही वह बाइक खड़ी करके तेजी से अंदर जाता है। वह मौका पाकर उसे चुरा लेते हैं। इसी प्रकार मंदिर में जाकर श्रद्धालु भगवान का ध्यान करता है। तभी वह बाइक को चोरी कर ले जाते हैं। एक बाइक को चोरी करने में उन्हें बमुश्किल 20 से 25 सेकंड का समय लगता है।

Read More »

महिलाऐं पुरुषों की कठपुतली न बनकर, स्वावलंबी बनेः एसपी सिटी

फिरोजाबाद। ऑपरेशन जागृति महिला सशक्तिकरण सम्मेलन, मतदाता जागरूकता रैली एवं विशाल खिचड़ी भोज का आयोजन सरोजनी नायडू जूनियर हाईस्कूल बौधाश्रम रोड पर किया गया। जिसमें वक्ताओं ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा ने कहा की महिलाओं को पुरुषों की कठपुतली बनकर काम नहीं करना है, स्वावलंबी बना है। सीओ सिटी ने कहा की कई घटना इस प्रकार की होती हैं, जिसमें कूड़े को लेकर, बच्चों के खेलने को लेकर, गाड़ी खड़ी करने को लेकर, होने वाले विवाद को गंभीर विवाद बनाने के लिए महिलाओं के कंधे पर रखकर बंदूक चलाते हैं और झूठा मुकदमा लिखवाते है।ं जिसमें महिलाओं को झूठ बोलना पड़ता है और पुलिस को परेशानी होती है।

Read More »