Wednesday, July 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महिलाऐं पुरुषों की कठपुतली न बनकर, स्वावलंबी बनेः एसपी सिटी

महिलाऐं पुरुषों की कठपुतली न बनकर, स्वावलंबी बनेः एसपी सिटी

फिरोजाबाद। ऑपरेशन जागृति महिला सशक्तिकरण सम्मेलन, मतदाता जागरूकता रैली एवं विशाल खिचड़ी भोज का आयोजन सरोजनी नायडू जूनियर हाईस्कूल बौधाश्रम रोड पर किया गया। जिसमें वक्ताओं ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा ने कहा की महिलाओं को पुरुषों की कठपुतली बनकर काम नहीं करना है, स्वावलंबी बना है। सीओ सिटी ने कहा की कई घटना इस प्रकार की होती हैं, जिसमें कूड़े को लेकर, बच्चों के खेलने को लेकर, गाड़ी खड़ी करने को लेकर, होने वाले विवाद को गंभीर विवाद बनाने के लिए महिलाओं के कंधे पर रखकर बंदूक चलाते हैं और झूठा मुकदमा लिखवाते है।ं जिसमें महिलाओं को झूठ बोलना पड़ता है और पुलिस को परेशानी होती है। थानाध्यक्ष उत्तर कुलदीप दीक्षित ने थाना उत्तर क्षेत्र में हुई एक घटना के बारे में बताते हुए कहा कि एक व्यक्ति ने अपने विरोधी को फंसाने के लिए अपनी बेटी का अपहरण का ड्रामा रचा, बाद में उनकी बेटी को इसका दुष्परिणाम भुगतना पड़ा। इंस्पेक्टर क्राइम पीपीएस चौहान ने कहा कि साइबर क्राइम से बचने के लिए सभी अपने बच्चों को मोबाइल से दूर रखें और उन पर नजर रखें कि कहीं मोबाइल का दुरुपयोग तो नहीं हो रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता नारी शक्ति स्वाभिमान फाउंडेशन के अध्यक्ष पंकज यादव ने की। संचालन प्रधानाचार्य भगवान दास शंखवार ने किया। इस अवसर पर रविता गुप्ता, नीता पांडे, अनुपम शर्मा, चंद्रकांता शंखवार, दुर्गेश यादव, नीतू सिंह, अखिलेश सविता, प्रियंका चक, डॉक्टर पीएस राना, धर्मेंद्र वर्मा, रेखा जाटव आदि उपस्थित रहे।