Sunday, September 22, 2024
Breaking News

धूमधाम से मनाया गया भगवान जगन्नाथ का वार्षिक महोत्सव

फिरोजाबाद। जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव समिति के तत्वावधान में भगवान जगनाथ का वार्षिक महोत्सव जगन्नाथ मंदिर पर धूमधाम के साथ मनाया गया। कैला देवी मंदिर के सामने जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ का प्रातः आठ बजेजलाभिषेक, श्रृंगार किया गया। इसके बाद पंकज मिश्रा एण्ड पार्टी द्वारा भगवान जगन्नाथ के भजनों पर शानदार प्रस्तुति दी। भगवान जगन्नाथ के भजनों पर भक्तगण झूमते दिखाई दिए। भजन संध्या के बाद प्रसाद वितरण किया गया। जिसका सभी भक्तों ने श्रंद्वा पूर्वक आनंन्द लिया। इस दौरान समिति अध्यक्ष वेदप्रकाश अग्रवाल, सचिव त्रिभुवन श्रीमाली, ई.एस.सी. अग्रवाल, देवीचरन अग्रवाल, विपुल अग्रवाल, डा. राकेश अग्रवाल, राधेश्याम मित्तल, अंशुल श्रीमाली, अजय, अरविंद, राकेश, कपिल, संजय, संदीप, लखमी चंद्र बघेल, अखिल जैन, संजीव, पार्षद हरिओम वर्मा, प्रमोद राजौरिया, समिति संयोजक विवेक अग्रवाल, अजय अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, जानकी दीक्षित, डा. श्रवण अरोरा, आजाद कुशवाह, दयाशंकर गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Read More »

करंट लगने से श्रमिक की हुई फैक्ट्री में मौत

थाना टूंडला क्षेत्र राजा का ताल रोड स्थित एक फैक्ट्री का मामला
फिरोजाबाद। थाना टूंडला क्षेत्र राजा का ताल रोड स्थित एक फैक्ट्री में कार्यरत श्रमिक की करंट लगने के कारण मौत हो गई, शव को तुरंत जीवित होने की आस में सरकारी ट्रॉमा सेंटर लाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया, शव को परिजन फैक्ट्री ले जा रहे थे तभी जानकारी पर पहुँचे इंस्पेक्टर उत्तर ने शव पोस्टमॉर्टम गृह में रखवाया, जिसको लेकर काफी देर तक नोक झोंक होती रही।

Read More »

सपा कार्यालय पर केक काटकर मनाया गया राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन

फिरोजाबाद। समाजवादी कार्यालय पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। शुक्रवार को सपा कार्यालय पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र चंचल की अध्यक्षता में केक काटकर मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनकी लंबी उम्र की कामना की। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष योगेश गर्ग, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, गुलाब सिंह प्रधान, बीरी सिंह प्रधान, चौ. सुरेन्द्र सिंह पोनिया, अशोक यादव, राजकुमार राठौर, डा. विजय आर्या, चंद्रवीर यादव, कमलेश यादव, देवेन्द्र गुर्जर, जर्रार अहमद राजू, अबदुल वाहिद, धर्मदास शंखवार, राजकुमार राठौर, आदर्श यादव धन्नू, राजकुमार यादव, नीरज यादव, रघुवीर सिंह सविता, जगमोहन यादव आदि मौजूद रहे।

Read More »

फैक्ट्री में काम करने जा रहे मजदूरों की मैक्स पलटी, डेढ़ दर्जन घायल, छह गंभीर

फिरोजाबाद। चालक की लापरवाही के चलते शुक्रवार सुबह फिरोजाबाद में मजदूरों से भरी मैक्स पलट गई। इस हादसे में 35 में से डेढ़ दर्जन मजदूर घायल हो गए जबकि आधा दर्जन गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें आगरा रेफर किया गया है।सुबह फिरोजाबाद कारखाने में काम करने जा रहे मजदूरों से भरी मैक्स अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में डेढ़ दर्जन मजदूर घायल हो गए। हादसे के दौरान चीख पुकार मच गई। घायलों को सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। इनमें से गंभीर आधा दर्जन मजदूरों को आगरा रेफर किया गया।

Read More »

उदयपुर घटना के बाद जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच सम्पन्न हुई जुमे की नमाज

फिरोजाबाद। उदयपुर की घटना और जुमे की नमाज को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नमाज संपन्न होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। सुबह से ही नमाज को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। एसएसपी आशीष तिवारी इस पूरे मामले पर नजर रखे हुए थे।भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा द्वारा पैगंबर साहब पर टिप्पणी करने का विरोध अभी तक थम नहीं रहा है। मंगलवार को नुपुर शर्मा का समर्थन करने पर राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया लाल की गला रेत कर हत्या कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी जान से मारने की धमकी दी गई। इस घटना और शुक्रवार की जुमे की नमाज को लेकर शहर भर में अलर्ट घोषित किया गया था। मस्जिदों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस फोर्स तैनात किया गया था। एसएसपी समेत जिले भर के सीओ, इंस्पेक्टर और एसओ समेत पुलिसकर्मियों और पीएसी को लगाया गया था। कहीं भी भीड़ एकत्रित न हो, इसके लिए सख्त निर्देश दिए गए थे। नमाज अदा होने तक पुलिस के आला अधिकारी इधर से उधर दौड़ते नजर आए।

Read More »

मैजिक की टक्कर से बालिका की मौत, चालक गिरफ्तार

फिरोजाबाद। सड़क पार कर रही बालिका को मैजिक चालक ने रौंद दिया। हादसे में बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर जमा भीड़ ने मैजिक चालक की मदद से बालिका के शव को पोस्टमार्टम भिजवाया। चालक ने बताया कि अचानक बालिका के सामने आने से यह हादसा हुआ है।आकाशवाणी रोड निवासी 40 वर्षीय हुस्ना बीमार हैं। उनका मायका दीदामई सीएचसी के पास मुहल्ला बारह बीघा में है। वह शुक्रवार को अपनी नौ वर्षीय बेटी नजमा और 12 वर्षीय बेटा असनैन के साथ दीदामई स्वास्थ्य केंद्र पर गई थीं। वहां से वह बच्चों के साथ मायके चली गई थीं।

Read More »

जनहित में सिंगल यूज प्लास्टिक एवं पॉलीथिन का प्रयोग करें बंद-महापौर

भारतीय स्वाभिमान फाउंडेशन ने रैली निकाल लोगों पॉलीथिन का प्रयोग बंद करने की अपील
फिरोजाबाद। सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग के उन्मूलन के लिए एक जन जागरूकता संगोष्ठी एवं रैली का आयोजन भारतीय स्वाभिमान फाउंडेशन के द्वारा सरोजिनी नायडू जूनियर हाईस्कूल बोधाश्रम में किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने सिंगल यूज प्लास्टिक के कारण आने वाली समस्याओं से अवगत कराया और इसके प्रयोग पर तत्काल रोकने की शपथ ग्रहण की।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर नूतन राठौर ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को शपथ ग्रहण कराते हुए कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक नगर निगम की सफाई व्यवस्था में बहुत बड़ी रुकावट है। इसके कारण नगर की सफाई में बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है, पर्यावरण प्रदूषण से बचने के लिए हम सबको जनहित में सिंगल यूज प्लास्टिक एवं पॉलीथिन का प्रयोग तत्काल बंद कर देना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व सांसद प्रोफेसर ओमपाल सिंह निडर ने कहा हमें अपनी आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित रखना है तो सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग तत्काल बंद करना होगा।

Read More »

भाजपा महिला मोर्चा ने चलाया वृक्षारोपण कार्यक्रम

सिकंदराराऊ। भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुनीता वर्मा के जन्म दिवस के अवसर पर महिला मोर्चा द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस अवसर पर ज्योति नगर कॉलोनी स्थित पार्क में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए ।वरिष्ठ भाजपा नेत्री यशोदा वार्ष्णेय ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं के हित में अनेक जनकल्याणकारी कार्यक्रम शुरू किए गए हैं। महिलाओं के लिए सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराना भाजपा सरकार की प्रमुख उपलब्धि रही है। अन्यथा इससे पहले की सरकारों में महिलाओं को घर से निकलने में भी डर लगता था।भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष कमलेश शर्मा ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की सरकारों द्वारा बिना किसी भेदभाव के सभी वर्ग के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया है । उत्तर प्रदेश में तेजी के साथ विकास कार्य भाजपा शासन में हुए हैं । आज महिलाएं, बहन, बेटियां स्वयं को सुरक्षित समझती हैं।

Read More »

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई जुमे की नमाज

सिकंदराराऊ।निकटवर्ती कस्वा पुरदिलनगर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के मध्य जुमे की नमाज संपन्न कराई गई। कसबे में आज जुमे की नमाज शान्तिपूर्ण तरीके से पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में सम्पन्न हुई। पुरदिलनगर में सुरक्षा की कमान कस्बा चौकी प्रभारी सोनू कुमार राजौरा ने संभाल रखी थी ।क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र सिंह एवं कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।कस्बा पुरदिलनगर में जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल को लेकर प्रशासन इस बार भी चौकन्ना बना हुआ है। शुक्रवार को सभी मस्जिदों पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई। वहीं सार्वजनिक स्थानों पर भी पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन द्वारा सीसीटीवी तथा ड्रोन कैमरे की मदद से भी निगरानी रखी गई।

Read More »

हत्या में वांछित गिरफ्तार

हाथरस। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार वैद्य के आदेशानुसार फरार व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित 1 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से 1 तमंचा 315 बोर व 4 जिन्दा कारतूस बरामद हुए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपी ने पुलिस को अपना नाम भूपेन्द्र सिह उर्फ भूरा पुत्र कालीचरन निवासी नगला इमलिया थाना हाथरस जंक्शन बताया है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक लोकेश सिंह, एसआई राजेश यादव, सिपाही सौरभ यादव शामिल थे।

Read More »