Friday, July 5, 2024
Breaking News

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को बांटे प्रमाण पत्र

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। ग्राम कोंडरा विकास खंड एका मे विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिर्थि पर्यटन एवं संस्कृति उत्तर प्रदेश सरकार ठा. जयवीर सिंह एवं उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के ब्रज बहादुर सिंह ने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही लोगों के लिए विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
रविवार को पर्यटन एवं संस्कृति उत्तर प्रदेश सरकार ठा. जयवीर सिंह एवं उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के ब्रज बहादुर सिंह केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाआं की जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार में सबका साथ सबका विकास संकल्पना को साकार करते हुए अंतिम पायदान के व्यक्ति को लाभ पहुंचाया जा रहा है। वहीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, आवास योजना, उजवलला योजना आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किये। कैबिनेट मंत्री ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कराई और बच्चों का अन्न प्राशन कराया।

Read More »

दो तीर्थंकरों का मनाया गया जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। समस्त भारत वर्ष में रविवार को जैन धर्म के दो-दो तीर्थंकरों का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव बड़े ही हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिनालयों में अनेकों धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुए।
जैन धर्म के आठवें तीर्थंकर भगवान चंद्रप्रभु एवं तेईसवें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव बड़े ही हर्षाेल्लास के साथ पूर्ण धार्मिक वातावरण के जिनालयों में मनाया गया। श्री चंद्रप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर सदर बाजार, श्री शीतल नाथ दिगम्बर जैन मंदिर नसिया जी, श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन गाँधी नगर, श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर विभव नगर के साथ-साथ श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर जैन नगर खेड़ा में भी प्रातः नित्य नियम पूजा के पश्चात् गुरु माँ सुआर्या श्री के सानिध्य में जिन भक्तों द्वारा भगवान पार्श्वनाथ एवं भगवान चंद्रप्रभु का जिनाभिषेक एवं शांतिधारा की गई।

Read More »

मुख्य अभियंता ने दिये राजस्व बढ़ाने के निर्देश

शिकोहाबाद: जन सामना संवाददाता। मुख्य अभियंता अजय मिश्रा ने अधिशाषी अभियंता, उप खंड अधिकारी और अवर अभियंताओं के साथ मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने राजस्व बढ़ाने पर फोकस रखा। इसके साथ ही लाइन लोस को कम करना, बिल जमा कराना, गलत बिलों को सही कराना और अन्य समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि ओटीएस स्कीम का प्रचार प्रसार कर अधिक संख्या में लोगों से बिल जमा कराया जाए।
मुख्य अभियंता फिरोजाबाद अजय मिश्रा रविवार दोपहर डेढ़ बजे के करीब आवास विकास कालोनी स्थित अधिशाषी अभियंता के कार्यालय पहुंचे। यहां पर उनका बुके देकर स्वागत किया गया। इसके बाद मुख्य अभियंता ने अधिशाषी अभियंता, उपखंड अधिकारी मक्खनपुर और शिकोहाबाद के साथ सभी अवर अभियंताओं के साथ बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शासन की मंसा के अनुरूप सभी को कार्य करना है। जिसमें सबसे पहला बिंदु राजस्व को बढ़ाना है।

Read More »

धान खरीद में तेजी लाने के निर्देश, अधिकारियों संग हुई बैठक

चंदौली। विधायक सुशील सिंह एवं जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधिगण, क्रय एजेंसियों, मिलर्स एवं संबंधित अधिकारियों के साथ धान खरीद की समीक्षा बैठक हुई।
बैठक के दौरान विधायक सुशील सिंह ने कहा कि प्रत्येक जरूरतमंद किसानों का धान हर हाल में खरीदा जाए। धान क्रय केंद्रों पर बोरो की पर्याप्त संख्या में व्यवस्था सुनिश्चित रखा जाय। धान क्रय केंद्र पर किसानों को सभी सुविधाएं उपलब्ध रखी जाय। राज्य सरकार किसानों की सभी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए तत्पर है किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर प्रयास किया जा रहे हैं राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता से किसानों के साथ खड़ी है।
बैठक में डिप्टी आरएमओ ने बताया गया कि समर्थन मूल्य योजना के तहत जनपद में धान की खरीद 25 लाख मीट्रिक टन लक्ष्य है, जिसके सापेक्ष 05 जनवरी 2024 तक कुल 92263.54 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है जो कि लक्ष्य का 36.90ः है। जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए निर्देशित किया कि जनपद में धान खरीद कांटो की संख्या बढ़ाते हुए किसानों का धान पूरी पारदर्शिता के साथ तेजी से धान की खरीद सुनिश्चित हो।

Read More »

सामुदायिक शौचालय बना शोपीस, महीनो से तालाबंदी

फतेहपुर। विजयीपुर विकासखंड के अहमदगंज तिहार ग्राम पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन योजनांतर्गत बना सामुदायिक शौचालय शोपीस बनकर रह गया। ग्रामीणों ने अपनी मीडिया माध्यम से आवाज उठाते हुए बताया कि ग्राम सभा में बना सामुदायिक शौचालय मे महीनो से हमेशा तालाबंदी रहती हैं। सामुदायिक शौचालय में तालाबंदी से ग्रामीणों के राहगीरों लिए क्रिया के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है। सामुदायिक शौचालय पर देखरेख व साफ सफाई टेक केयर का महीनो से फर्जी भुगतान हो रहा है। ऐसे में सरकार द्वारा दी जा रही सेवाएं स्थानीय जिम्मेदारों के मनमानी रवैया से सिर्फ खानापूर्ति समझ में आ रही है। वही सामुदायिक शौचालय पर विद्युत संबंधी सेवाएं धड़ाम है । सामुदायिक शौचालय पर डेंटिंग पेंटिंग का कार्य भी नहीं हुआ है।

Read More »

बदहाली की भेंट चढ़ी गढा कालिंद्री कान्हा गौशाला

रामकृष्ण अग्रवाल: फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के विजयीपुर विकासखंड की कालिंद्री कान्हा गौशाला गढा में गोवंशों की दुर्दशा देख मन विचलित हो जाता है, गौशाला की दुर्दशा का मंजर यह है कि गौशाला के चारों ओर भीषण मृत मावेशियों के शवों से भीषण दुर्गंध उठती रहती है। आसपास के रहने वाले लोगों को दुर्गंध से फैलने वाली बीमारियों का खतरा मडरा रहा है।
कालिंद्री कान्हा गौशाला का एक सजीव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हालांकि (जन सामना इसकी पुष्टि नहीं करता) जिस पर स्पष्ट तौर पर मृत मवेशियों के समूह का अंबार देख हृदय द्रवित हो उठा। गौशाला के अंदर की मृत मवेशियों के ढेर पड़े दिखे। कुछ भूख प्यास से विलखते नजर आए।
वही सूत्रों की माने तो प्रतिदिन भूख प्यास से तड़प तड़प 10 से 15 गोवंशों को प्राण चले जाते हैं। वही कागजों के आंकड़ो में गोवंशों की संख्या अफसरों को सामान्यत दिखाई देती है। सूत्र बताते हैं कि जितने मवेशी बदहाली की भेंट चढ़ते है।

Read More »

समाधान दिवस में एडीएम व एएसपी ने सुनीं फरियाद

महराजगंज, रायबरेली। तहसील महराजगंज सभागार की जगह ब्लाक स्थित सभागार  सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता एडीएम (वित्त एवं राजस्व) पल्लवी मिश्रा व एडिशनल एसपी नवीन कुमार सिंह द्वारा की गयी। आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 31 शिकायतें आई जिनमें मौके पर मात्र चार शिकायतों का ही निस्तारण किया जा सका। बारिश की संभावना के चलते फरियादियो की आवक कम ही रही। प्रमुख शिकायतों में पोखरनी निवासिनी महिला ने लेखपाल पर गलत पैमाइश का आरोप लगाया वहीं भूपेश मिश्रा द्वारा कुशमहुरा जाने वाले बदहाल रास्ते को गड्डा मुक्त किए जाने की गुहार लगाई। ज्योना गांव से आए ग्रामीणों ने बंजर जमीन पर अवैध अतिक्रमण की शिक़ायत की।

Read More »

पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि ने सड़क निर्माण हेतु एसडीएम को दिया पत्र

ऊंचाहार, रायबरेली। तहसील ऊंचाहार के सभागार में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। एसडीएम सिद्धार्थ चौधरी और तहसीलदार की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में लोगों ने अपनी समस्याएं संबंधित अधिकारी को बताई। वहीं समाधान दिवस के मौक़े पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ऊंचाहार के प्रतिनिधि अरशद सुलतान ने नगर की क्षतिग्रस्त हुई पिपरहा रोड का मुद्दा एसडीएम के समक्ष रखा। उन्होंने अपने प्रार्थना पत्र के माध्यम से उन्हें अवगत कराया कि लोक निर्माण विभाग के द्वारा किस तरह इस मार्ग को नजरंदाज किया जा रहा है। जिस पर एसडीएम सिद्धार्थ चौधरी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को मौक़े पर बुलाकर निर्देशित किया और उठाए गए मुद्दे में मौक़े का निरीक्षण कर रोड की मरम्मत करवाने का आश्वासन उच्च अधिकारियों द्वारा दिया गया।

Read More »

श्रीराम मंदिर कारसेवा में शामिल हुए ‘गरीब’ को नहीं मिला न्योता !

-कहा, ‘गरीब’ हूं इस लिये श्रीराम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने का नहीं मिला न्योता!
श्याम सिंह पंवार : कानपुर। अयोध्या में श्रीराम मंदिर दिनोंदिन भव्य व मनमोहक रूप लेता जा रहा है और आगामी 22 जनवरी 2024 को श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम सुनिश्चित है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रतिष्ठित लोगों को शामिल होने का न्योता दिया जा रहा है, किन्तु इसी बीच शहर निवासी एक ऐसे परिवार ने अपना दर्द ‘जन सामना’ को बयां किया, जिसका एक सदस्य, कारसेवा के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा चलाई गई गोली का शिकार हुआ, दूसरा सदस्य विवादित ढाँचा ढहाने वाले लोगों की भीड़ में शामिल होने आरोप में जेल की सलाखों के पीछे भेजा गया, लगभग डेढ़ माह बाद जमानत मिली, वर्षों तक मुकदमा का दंश झेला और तीसरे सदस्य ने विवादित ढाँचा ढहाने के सम्बन्ध में दर्ज मामलों में कई वर्षों तक जाँच एजेंसियों के सवालों का सामना किया। श्रीराम मंदिर ‘कारसेवक’ परिवार को दुःख इस बात है कि उसे श्रीराम मंदिर के प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता इस लिये नहीं दिया गया, क्योंकि वो ‘गरीब’ है।
जी हाँ, शहर के किदवई नगर निवासी श्रीमती आदर्श नागर ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनने की एक ओर जहाँ खुशी जताई तो दूसरी तरफ अश्रुपूरित होकर पुराने दिनों की याद करते हुये बताया कि 2 नवम्बर 1990 को जब अयोध्या में पुलिस ने कारसेवकों पर गोलियाँ बरसाई थीं तो उनमें उनके पति का भाई अमित कुमार नागर भी गोली का शिकार बना था और उसकी लाश को सरयू में फेंक दिया था। इसके बाद जब 6 दिसम्बर 1992 को विवादित ढाँचा ढहाया गया था, तब वह अपने पति डॉ0 सतीश कुमार नागर के साथ कारसेवा में शामिल हुईं थीं, विवादित ढाँचा ढह जाने के बाद उनके पति डॉ0 नागर का नाम भी एफ0 आई0 आर0 में था और 8 दिसम्बर 1992 को उन्हें कानपुर से गिरफ्तार करके फतेहगढ़ जेल में बन्द किया गया था।

Read More »

12 जनवरी से 8 मार्च तक बन्द रहेेंगे जल प्रदूषणकारी उद्योग

कानपुर। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में माघ मेले के सम्बन्ध में पर्यावरण विभाग उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निर्गत निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराए जाने एवं गंगा नदी के पानी की शुद्धता सुनिश्चित करने हेतु जनपद में गंगा बेसिन में स्थित विभिन्न जल प्रदूषणकारी उद्योगों/रंगीन उत्प्रवाह जनित करने वाले उद्योगों का रोस्टर अवधि 12 जनवरी से 8 मार्च 2024 की अवधि में शून्य उत्प्रवाह निस्तारित किए जाने एवं नियत रोस्टर अवधि में उत्पादन प्रक्रियायें बंद कराने के संबंध में बैठक की गई। उक्त बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए कि 12 जनवरी से 8 मार्च 2024 में माघ मेला की समयावधि में गंगा नदी के पानी की अपेक्षित शुद्धता सुनिश्चित किए जाने हेतु उत्तर प्रदेश शासन के शासनादेश में निहित व्यवस्था के अन्तर्गत रोस्टर अवधि में जनपद की समस्त जल प्रदूषणकारी उद्योगों में उत्पादन नहीं किया जाएगा। पर्यावरण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन की 4 दिसंबर, 2023 में प्रदत्त निर्देशों अनुसार उत्पादन प्रक्रियायें बन्द किये जाने के निर्देशों के सम्बन्ध में विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों को शासन के निर्देशों से अवगत कराया गया।

Read More »