Monday, September 23, 2024
Breaking News

अन्ना पशुओं से गन्ना व मूंग की फसल खतरे में

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। तहसील क्षेत्र के गांवों में घूम रहे अन्ना पशु अब भी किसानों के लिए समस्या साबित हो रहे हैं। तमाम कट चुकी फसलों के बावजूद गन्ने व मूंग की फसल अन्ना जानवरों का निवाला बन रही है। जिससे किसान भुखमरी की कगार पर पहुंचना तय है। ग्राम शाकाहरी निवासी समाचार पत्र विक्रेता इंद्रपाल ने बताया की रात भर जागकर खेतों की रखवाली करना पड़ती है। और दिन में दूसरे कार्य निपटाना पढ़ते हैं। जिससे किसान मानसिक बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। वहीं जरा सा चूक होने पर अन्ना जानवर उनकी फसलें चट कर जाते हैं। और किसान बेबसी में आंसू बहता रहता है। प्रशासन की उदासीनता के चलते अन्ना पशुओं की समस्या थम नहीं रही है। कभी दूध देकर परिवारों का पेट पालने वाले पशु निस प्रयोग होने पर पशुपालकों द्वारा लावारिस छोड़ दिए जाते हैं। ऐसे भूखे प्यासे जानवर फसलों के लिए समस्या बन रहे हैं।

Read More »

भीषण गर्मी में तालाब व पोखर सूखे पालतू व जंगली जानवरों का जीवन संकट में

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। भीषण गर्मी और सूखे तालाब पोखर आदि ने पालतू व जंगली जानवरों का जीना बेहाल कर दिया है। प्यासे पशु पानी ना मिलने से प्यास के मारे इधर-उधर तड़पते मारे मारे घूम रहे है। प्रशासन द्वारा कोई इंतजाम ना होने से पालतू व जंगली जानवरों का जीवन संकट में पड़ चुका है। पानी का जलस्तर नीचे जाने से हैंडपंप व कुएं भी जवाब दे गए हैं। जिसके चलते ग्रामीण पालतू पशुओं वह स्वयं के जीवन को बचाने के लिए पानी के लिए मारे मारे फिर रहे हैं। और उनका जीवन हाल से बेहाल हो चुका है। समाचार पत्र विक्रेता इंद्रपाल ने बताया की पानी की समस्या के चलते जानवर बुरी तरह से प्रभावित है दुधारू पशुओं का दूध सूख चुका है और भीषण गर्मी और पानी ना मिलने से तमाम पशुओं की मौतें भी हो रही है इस संबंध में कई बार तहसील प्रशासन को चेताया गया लेकिन यहां कोई सुनने वाला नहीं है।

Read More »

ससुराल से लौटे युवक ने फाॅसी लगाकर दी जान

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना मक्खनपुर क्षेत्र के जेबडा में एक युवक ने ससुराल से लोटने के बाद फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
थाना मक्खनपुर क्षेत्र के गांव जेबडा निवासी 28 वर्षीय प्रशांन्त पुत्र रामसेवक विगत दिन अपनी पत्नी ज्योति ने मिलने के लिए अपनी ससुराल शिकोहाबाद के मीर खलील गया हुआ था। जहाॅ दोनो के मध्य कहासुनी हो गयी। प्रशांत ने घर पर आकर स्वंम को अकेला देख कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग भी एकत्रित हो गयी। सूचना पर इलाका पुलिस के साथ पत्नी ससुराल के लोगों के साथ मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पत्नी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व कहासुनी होने पर स्वंय ससुराल छोड कर आये थे। उसके बाद आज उन्होने यह कदम उठा लिया।

Read More »

छोटे हाथी ने ई रिक्शा को मारी टक्कर चालक घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना दक्षिण क्षेत्र मालगोदाम के समीप एक ई रिक्शा चालक को छोटा हाथी चालक ने टक्कर मार के घायल कर दिया। घायल चालक की गाडी के साथ पैर की हड्डी टूटने की बात कही है। जिसको उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गये।
बताते चले कि थाना टूण्डला क्षेत्र के राजा का ताल निवासी महेशचन्द्र पुत्र रामदयाल अपने ई रिक्शा के द्वारा बैटरी का पानी सप्लाई करने का कार्य करता था। चन्द्रवार गेट की ओर से राजा के ताल जा रहा था। मालगोदाम के समीप सामने से आ रहे छोटा हाथी चालक ने उसको टक्कर मार दी। जिससे रिक्शा के साथ उसका पैर भी टूट गया। मौके पर काफी लोगो की भीड लग गयी। गाडी चालक को कुछ लोग उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुचे। जहां उसका उपचार किया गया।

Read More »

मारपीट की घटनाओं में तीन महिलायें हुई घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई मारपीट की घटनाओं में कई लोग घायल हो गये। घायलों ने मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को डाक्टरी परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया।
थाना लाइनपार क्षेत्र के दतौजी खुर्द निवासी 30 वर्षीय राधा पत्नी बालकिशन को परिवार के ही कुछ लोगो ने आपस में कहासुनी होने पर मारपीट कर घायल कर दिया। घायल ने थाने में तहरीर दी। जिसका पुलिस ने डाक्टरी परीक्षण भी कराया। दूसरी घटना में थाना दक्षिण क्षेत्र के हिमायूपुर तुलसीबिहार निवासी विमलादेवी पत्नी पंकज शर्मा ने हाथरस निवासी पति के साथ ससुराल के खिलाफ मारपीट करने घर से निकालने की तहरीर दी। पीड़ित महिला की तहरीर लेने के बाद डाक्टरी परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया। तीसरी घटना में थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के शंकरपुरी निवासी मीरा देवी पत्नी राजेश कुमार ने भी पुरानी रंजिश के चलते महेश चन्द्र यादव चुन्नू के खिलाफ थाने में मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पीड़ित महिला के साथ आये लोगो ने बताया कि उक्त महिला एक केस में गवाह है जिसके कारण वह दबाब बनाने के लिए मारपीट कर रहा है।

Read More »

महिला को लगा करंट अचेत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना उत्तर क्षेत्र के गंगानगर में घर पर काम कर रही एक महिला को करंट लग गया। जिससे वह अचेत हो गयी, जिसको परिजन उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लेकर आये।
थाना उत्तर क्षेत्र के गंगानगर निवासी 75 वर्षीय विरमादेवी पत्नी ओमप्रकाश अपने घर पर कुछ काम कर रही थी। उसी दौरान अचानक किसी तरह से करंट लगने से वह भी अचेत हो गयी, जिसको परिजन उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुचे।

Read More »

विषाक्त सेवन से दो महिलायें अचेत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग – अलग स्थानों पर दो लोगों ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उनकी हालत खराब हो गयी। जिनको उपचार के लिए परिजनों द्वारा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव नगला धीर निवासी 33 वर्षीय ममता देवी पत्नी नीरज कुमार ने अज्ञात कारणों के चलते विगत रात्रि में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गयी। ममता की हालत खराब होता देख परिजनों के होश उड गये। जिसको आनन -फानन में उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर लेकर पहुचे। जहां उसका उपचार किया गया। दूसरी घटना में थाना रामगढ़ क्षेत्र के अजमेरी गेट निवासी 26 वर्षीय रूकसार नामक महिला ने भी परिजनों की किसी बात से नाराज होकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी भी हालत खराब हो गयी। जिसको भी उपचार के लिए परिजन सरकारी ट्रामा सेन्टर लेकर आये। जहां उसका उपचार किया गया।

Read More »

दोहरे हत्या काण्ड के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। विगत तीन दिन पूर्व थाना उत्तर क्षेत्र उधारी के रूपयों को लेकर हुए विवाद में दो लोगो की गोलीमार कर हत्या कर दी थी। वही पिता को भी गोली मार कर घायल कर दिया गया था। उक्त मामले का खुलाशा करते हुए एसपी सिटी प्रबल प्रताप ने आरोपी को हत्या में प्रयोग किये तमंचा सहित गिरफ्तार करने के बाद उत्तर पुलिस द्वारा जेल भेजा गया।
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि विगत दो जून 2019 को थाना उत्तर क्षेत्र के सुदामा नगर निवासी सोनवीर सिंह पुत्र महाराजसिंह द्वारा अपने दोस्त मुकेश के दो सगे भाई महेश , राकेश पुत्रगण राजपालसिंह की गोलीमार कर हत्या कर दी थी। साथ ही राजपाल को भी गोलीमार कर घायल कर दिया था। उक्त मामले में आरोपी घटना के बाद मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुची पुलिस ने दोनो ही शवों के पोस्टमार्टम कराने के बाद आरोपी की तलाश में टीम गठित करने के बाद ताबड तोड दविंशों दी जा रही थी।

Read More »

वार्ड नम्बर 27 के पार्षद ने लगाया महापौर पर अभद्रता करने का आरोप

डांट कर आफिस से किया बाहर विरोधी दल के पार्षद आये साथ
नहीं कि है किसी पार्षद से अभद्रता आरोप निराधार- नूतन राठौर महापौर
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। वार्ड नम्बर 27 के पार्षद हरिओम गुप्ता चटनी ने महापौर पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। इतना ही नहीं अपने ऑफिस से बाहर निकाल दिया। वही महापौर ने अनाधार आरोप लगाने की बात कही है।
बताते चले कि नगर निगम में विपक्ष के पार्षदों के साथ वार्ड नम्बर 27 के पार्षद हरिओम गुप्त चटनी भी खडे दिखायी दे रहे है। दो पार्षदों के खिलाफ पूर्व में महापौर नूतन राठौर द्वारा थाने में अभियोग दर्ज करने के बाद कार्यवाही करा दी है। दोनो ही पार्षद जमानत पर छोड गये। आज हरिओम गुप्ता ने भी मीडिया के सामने कहा कि उनके साथ ही आज महापौर नूतन राठौर द्वारा अभद्रता करते हुए ऑफिस से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

Read More »

बस और बाइक में आमने सामने भिड़ंत

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। साढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित कुढ़नी पेट्रौल पम्प मोड़ के नजदीक दोपहर के समय बाइक सवार बल्लू पुत्र इस्लाम अपनी बहन सबीना को पौहार से लेकर गांव रवाईपुर जा रहा था। कि सामने से रामादेवी से बकेवर चलने वाली डग्गामार बस साढ़ की तरफ से आ गयी। आमने सामने टक्कर हो गयी जिससे बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया जिसे भीतरगांव स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। टक्कर लगने से गुस्साये ग्रामीणों ने बस को घेर लिया लेकिन जब तक लोग पहुँचते तब तक ड्राइवर भाग चुका था। ग्रामीणों ने बस के सीसे तोड़ दिए। साढ़ चौकी पुलिस ने बस को अपनी हिरासत में लेकर चौकी में खड़ा कर लिया है।

Read More »