Monday, September 23, 2024
Breaking News

मेडिटेशन से प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाइए

अगर यह बात पौराणिक संदर्भ में कही जाती तो शायद यकीन नहीं होता, लेकिन अब विज्ञान भी मानने लगा है कि ध्यान से एक अदृश्य कवच जैसा बनता है। उस माहौल में वह कवच शरीर के आस-पास छाए संक्रमणों से बचाता है। हॉवर्ड विश्वविद्यालय में कार्डियो फैकल्टी में शोध निर्देशक डॉ. हर्बर्ट वेनसन का कहना है कि नियमपूर्वक 20 मिनट प्रतिदिन ध्यान (मेडिटेशन) किया जाए, तो शरीर में ऐसे बदलाव आने लगते हैं कि वह रोग और तनाव के आक्रमणों का मुकाबला करने लगता है। इसके लिए अलग से चिकित्सकीय सावधानी बरतनी पड़ती।

Read More »

शीतकाल में सर्दी-जुकाम

इस ऋतु में आमतौर से होने वाले रोगों में से खांसी-जुकाम या सर्दी एक साधारण रोग होता है। वैसे तो सर्दी या खांसी-जुकाम कभी भी और किसी भी कारण से हो सकता है लेकिन शीतकाल में शीत प्रकृति के लोगों को यह रोग प्रायः हो जाता है।
कारणः- आयुर्वेद के मतानुसार खांसी-जुकाम होने का दो प्रधान कारण बताया गया है। एक शरीर में एकत्र होने वाले विजातीय तत्वों का प्रभाव तथा दूसरा अपचपूर्ण आहार-विहार का सेवन माना गया है। पूर्वसंचित विजातीय विकार, कब्ज, श्वास-रोग, टांसिल बढ़ना, शारीरिक कमजोरी आदि कारणों से कितना भी सावधानी रखने पर बार-बार सर्दी- जुकाम हो जाता है।

Read More »

बच्चों से न छीने बचपन

विगत वर्षों इंग्लैंड के राजकुमार चार्ल्स की आत्मकथा को लेकर बड़ा बावेल्ला मचा रहा था। मुद्दा था, चार्ल्स द्वारा अपने बचपन की सहज रूप से न जी पाना। हर बात में उनके मां-बाप की दखलंदाजी से उनके व्यक्तित्व की सहजता, सरलता, स्वाभाविकता, मानवीय गुणों को समझाने की परख ही गयब हो गई। पीछे रह गई, कृत्रिमता, दिखावटीपन और बनावटीपन। जिसने उन्हें एक पढ़ा-लिखा साक्षर व्यक्ति बना दिया, पर मानवीय गुणों को, उसके जज्बे को, संबंधों की ऊष्मा की आंच से सर्वथा वंचित रखा।

Read More »

CM ने अफसरों के साथ की समीक्षा बैठक, दिव्य, भव्य और स्वच्छ हो माघ मेला

मेले में आने वाले स्नानार्थिंयों, श्रद्धालुओं, कल्पवासियों, साधु-महात्माओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
मेला क्षेत्र में कोविड प्रोटाकाॅल का कड़ाई से पालन करने एवं वैक्सीनेशन की व्यवस्था किये जाने के दिए निर्देश
Prayagraj: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को आईसीसीसी में माघ मेला-2022 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए माघ मेला को स्वच्छ, सकुशल एवं सुरक्षित तथा दिव्य एवं भव्य रूप से सम्पन्न कराने हेतु सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये है। उन्होंने मेला क्षेत्र में सफाई की व्यवस्था कुम्भ मेले की तर्ज पर कराये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि बेहतर व्यवस्था के लिए बेहतर संवाद भी सुनिश्चित किया जाये।

Read More »

CM ने PM के प्रयागराज भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण

कार्यक्रम को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Prayagraj: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित प्रयागराज भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल, हैलीपैड, पार्किंग स्थल सहित अन्य व्यवस्थाओं के सम्बंध में की जा रही तैयारियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये है। उन्होंने कार्यक्रम स्थल एवं अन्य जनपदों में रूकने वाले स्थानों पर सुरक्षा, पेयजल, शौचालय, खान-पान की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये है। उन्होंने पार्किंग स्थलों पर शौचालय, पानी, पीएस सिस्टम की व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के लिए कहा है।

Read More »

चोरी के सीमेंट सहित दो लोग गिरफ्तार

फिरोजाबाद। चोरी के सीमेंट की बोरियों सहित दो लोगों को पुलिस ने बम्बा चौराहा से दबोच लिया। उक्त अभियुक्तो के खिलाफ थाना उत्तर पुलिस ने अभियोग दर्ज करते हुए जेल भेजने की कार्यवाही की हैं।थाना उत्तर पुलिस प्रभारी निरीक्षक संजीब कुमार दुबे ने बताया कि विगत विगत दिन थाना उत्तर के मुस्तफाबाद निवासी रवि पुत्र सतीशचन्द्र ने तहरीर दी थी कि बघेल कालौनी स्थित गोदाम से 22 बोरी सीमेंट माईसेन ब्राण्ड की चोरी हो गयी है।

Read More »

पेंशनर्स दिवस सेवानिवृत्त कर्मचारी व अधिकारी हुए सम्मानित

फिरोजाबाद। पेंशनर्स दिवस के अवसर पर सेवा निवृत्त कर्मचारी व अधिकारी का सम्मान विकास भवन सभागार में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य मुख्य विकास अधिकारी चर्चित गौड की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम में सेवा निवृत्त अधिकारी व कर्मचारी श्यामलाल सिंह, देवेन्द्र पाल सिंह, फतेह सिंह वर्मा, दिनेश चंद्र वर्मा, शैलेंद्र शर्मा, गणेश कुमार, नगेंद्रपाल सिंह, अरविंद कुमार, अकबर सिंह यादव, धर्मवीर सिंह, मुकेश बाबू शर्मा, रामगोपाल राठौर, अमर सिंह, निहाल सिंह, दुर्गा प्रसाद, कृष्ण कुमार गौड, लक्ष्मी नारायण शर्मा का मुख्य अतिथियों द्वारा माला व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया।

Read More »

होलसेल किराना मर्चेन्ट ने की मंडी शुल्क समाप्त की मांग

हाथरस। हाथरस होलसेल किराना मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा मंडी विभाग द्वारा लागू किए गए मंडी शुल्क के विरोध में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन भेजा गया है और मंडी शुल्क को समाप्त किए जाने की मांग की गई है।ज्ञापन में एसोसिएशन द्वारा कहा गया है कि व्यापार मंडल बड़े लंबे अरसे से प्रदेश में मंडी शुल्क की समाप्ति के लिए आंदोलन कर रहा था और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संपूर्ण देश से मंडियों का लाइसेंस 9-आर व 6-आर तथा गेट पास व अन्य प्रावधानों को पूर्णता समाप्त कर दिया था, जिससे आम व्यापारी को बड़ी राहत मिली एवं भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा। लेकिन कृषि कानूनों को वापस लेने के बाद प्रदेश में मंडी शुल्क की पुरानी व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। जिससे उद्योग जगत एवं व्यापारी समाज में बहुत ही रोष व्याप्त है।

Read More »

बच्ची के साथ कुकर्म कर हत्या के एक जघन्य कांड में सुनाई न्यायालय ने सजा-ऐ-मौत

हाथरस। अभियुक्त को गर्दन में फांसी लगाकर तब तक लटकाया जाये जब तक कि उसकी मृत्यु न हो जाये। यह आदेश अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के तहत जघन्य कांड के संबंध में विशेष न्यायाधीश पोस्को अधिनियम प्रथम हाथरस ने सजा-ऐ-मौत के तहत दिया है।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक थाना हाथरस जंक्शन के एक कसबा निवासी पीड़ित की तहरीर दिनांक 23 अगस्त 2021 को संबन्धित थाना हाथरस जंक्शन, हाथरस पर लिखाते हुए कहा गया कि प्रार्थी की पुत्री उम्र 10 वर्ष परिवार के साथ सो रही थी। सुबह पांच बजे करीब जब वह शौच के लिए निकला तो देखा उसकी पुत्री घर में नहीं थी।

Read More »

ब्राह्मण हुंकार राष्ट्रीय महा सम्मेलन में रविवार को वृंदावन में जुटेंगे कई राज्यों के ब्राह्मण

सिकंदराराऊ। राष्ट्रीय विप्र एकता मंच द्वारा  रविवार को वृंदावन में प्रातः 10:00 बजे से आयोजित होने वाले राष्ट्रीय ब्राह्मण महासम्मेलन ब्राह्मण हुंकार की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। इस सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के अलावा राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश ,दिल्ली बिहार, जम्मू कश्मीर और पंजाब आदि अन्य राज्यों से भी ब्राह्मण प्रतिनिधि भाग लेने के लिए पहुंच रहे हैं। हाथरस जिले से भी बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उक्त सम्मेलन में शामिल होने के लिए आज वृंदावन पहुंचेंगे।

Read More »