Friday, September 20, 2024
Breaking News

भाजपा मेयर प्रत्याशी के केंद्रीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन

फिरोजाबाद। जलेसर रोड स्थित साई मैरिज होम में भाजपा महापौर प्रत्याशी कामिनी राठौर के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन हवन पूजन के साथ हुआ। मंगलवार को भाजपा महापौर प्रत्याशी कामिनी राठौर का केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन नगर निकाय चुनाव सह प्रभारी एमएलसी गोपाल अंजान, विधायक मनीष असीजा एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार की गरिमामयी उपस्थित में किया गया।

Read More »

महंगी शिक्षा के दौर में शिक्षा से वंचित बच्चो को शिक्षा उपलब्ध करा रहा हमारा संगठनः रेखा राना

हाथरस। महिला एवं बाल कल्याण संगठन ने बच्चो के उत्थान के प्रति जागरूक है। संगठन द्वारा बच्चो को पढ़ाया जा रहा है। इसी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने एक पहल की है। मिली जानकारी के अनुसार महिला एवं बाल कल्याण संगठन गरीब महिलाओ एव बच्चो के उत्थान के प्रति जागरूक है।

Read More »

मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण आज से

फिरोजाबाद। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 हेतु मतदान कार्मिकों का प्रथम प्रशिक्षण 19, 20 एवं 21 अप्रैल को (दो शिफ्टों में) समय 10 बजे से 01 बजे तक तथा 02 बजे से 05 बजे तक एम.जी0 कॉलेज फिरोजाबाद में होना है। प्रथम प्रशिक्षण में पीठासीन अधिकारी तथा मतदान अधिकारी प्रथम को प्रशिक्षण दिया जायेगा। जनपद के मतदान कार्मिकों को सूचित किया जाता है कि ड्यूटी आदेश में दिये गये दिनांक और समय के अनुसार प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करें। निर्वाचन ड्यूटी में अनुपस्थित रहना और अपने दायित्वों का सम्यक निर्वहन न करना लोक प्रतिनिधि अधिनियम 1951 की धारा 134 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध माना जायेगा। तथा सम्बन्धित कार्मिक के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी।

Read More »

आईवी इंटरनेशनल स्कूल का मनाया गया 13 वॉ स्थापना दिवस

फिरोजाबाद। आईवी इंटरनेशनल स्कूल का 13 वॉ स्थापन दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्र, विशिष्ट अतिथि प्रमुख उद्योगपति आशीष अग्रवाल, क्षेत्राधिकारी ग्रामीण हीरालाल कनौजिया एवं कोषाधिकारी अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन एवं संस्थापक स्व. मनोहर सिंह बाबू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया।

Read More »

ऑल इंडिया असंगठित कर्मचारी मजदूर यूनियन ने ब्रज किशोर को कानपुर नगर जिला अध्यक्ष मनोनीत किया

कानपुर। ऑल इंडिया असंगठित कर्मचारी मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय सिंह मतौलिया द्वारा ब्रज किशोर (लाला डोरी) को कानपुर नगर जिला अध्यक्ष और जितेन्द्र कुमार को जिला महामंत्री मनोनीत किया जाता है दोनों पदाधिकारी से यहां उम्मीद कि जाती है कि यूनियन के विचारधारा व सिद्धांतो पर चलकर यूनियन को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। मनोनीत पत्र यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिशंकर सेन ने प्रदान किया।

Read More »

भाजपा समर्थित प्रत्याशी सरला साहू ने दाखिल किया नामांकन पत्र 

महराजगंज, रायबरेली। भाजपा समर्थित प्रत्याशी सरला साहू ने सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल किया है। नामांकन के दौरान उनके साथ दिग्गज नेताओं के साथ बड़ी संख्या में सर्व समाज के लोगों द्वारा उनका स्वागत किया गया। भाजपा प्रत्याशी सरला साहू ने कहा हमेशा हमने नगर का विकास करने का हर सम्भव प्रयास किया है और अधिक से अधिक लाभ जनता को दिलाया है, उसी तरह आगे भी नगर का विकास ही हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी।

Read More »

सौ शैया की घटना से शायद ही ले कोई सबक!

⇒कायाकल्प अवार्ड मिलने के बाद ही हालात ऐसे कि हो सकता था बड़ा नुकसान
चिकित्सालय की पैथोलॉजी लैब में लगी आग, मचा हड़कंप
मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। वृंदावन के सौ शैय्या अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में आग लगने की घटना ने एक बार फिर कई सवाल खडे कर दिये हैं। इस घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ लेकिन अग्निशमन विभाग और जिला प्रशासन की पिछली लम्बी कवायद की कलई जरूर खोल दी। पिछले दिनों अग्निशमन विभाग की ओर से बडे स्तर पर यह सुनिश्चित करने के लिए अभियान चलाया गया था कि बडी इमारतों में आग पर नियंत्रण पाने के लिए समुचित इंतजाम हैं अथवा नहीं। इन इमारतों में होटल, मोटल, अस्पताल, मैरिज होम, मल्टी स्टोरी बिल्डिंग आदि थे। कई को नोटिस थमाए गए थे तो कई को चेतावनी दी गई थी।

Read More »

मेडिटेशन आपको रखेगा दबाव के क्षणों में ’तनाव मुक्त’

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। केन्द्र सरकार के सांस्कृतिक ने इस दिशा में पहल की है। श्री श्री रवि शंकर के आर्ट ऑफ लिविंग के सौजन्य से आजादी अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हर घर ध्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जो हर सरकारी, गैर सरकारी, निजी संस्थाओं में आयोजित किया जाना है। मेडिटेशन छात्रों को दबाव के क्षणों में तनाव मुक्त रखेगा। एएसएम पॉलिटेक्निक मथुरा ने इस दिशा में ठोस पहल की है।

Read More »

सर्विलांस ने इस साल 20 लाख के मोबाइल किए बरामद

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। मोबाइल लोगों की महती आवश्यकता बन गया है। मथुरा वृंदावन और दूसरे धार्मिक स्थलों पर बडी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। मोबाइल गिरने, चोरी होने जैसी घटनाएं आम बात है। स्थानीय लोगों भी मोबाइल गुम होने जैसी सूचनाएं स्थानीय सर्विलांस इकाई को देते रहते हैं। ऐसे में मथुरा में कार्यरत सर्विलांस सैल की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है। मथुरा जनपद की सर्विलांस यूनिट ने इसी साल 20 लाख रुपये से अधिक कीमत के मोबाइल बरामद किए गए है। अभियान के अन्तर्गत सर्विलांस प्रभारी जनपद मथुरा व उनकी टीम द्वारा कुल बरामद किये गये हैं। मोबाइलों को मंगलवार को मोबाइल धारकों को सुपुर्द किया गया।

Read More »

गर्मियों में चलने वाली लू को लेकर न बरतें लापरवाही

मथुरा। विगत दिनों में जनपद में तापमान में वृद्धि तेजी से देखी गई हैं तथा तापमान ने 40 डिग्री सेल्सियस का स्तर छू लिया हैं। मंगलवार को तापमान जहां 12 बजे 42 डिग्री था वहीं 2 बजे के बाद मौसम में बदलाव होने के कारण इसमें 2 डिग्री की गिरावट आ गई। तापमान 40 डिग्री पर पहुंच गया। संभावना है कि अगले दो दिन मौसम इसी तरह से रहेगा। जिला प्रशासन ने मौसम विभाग की ओर से जारी की गयी एडवाइजरी में में मार्च से मई 2023 के मध्य सामान्य से अधिक तापमान होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया हैं। हीट वेव (लू) असामान्य रूप से उच्चतम तापमान की वह अवधि है जब तापमान सामान्य तापमान से अधिक दर्ज किया जाता है। यह सामान्य तौर पर मार्च से जून माह के बीच होता है पर कुछ दुर्लभ परिस्थितियों में यह जुलाई तक भी बना रहता है।

Read More »