रायबरेली ,पवन कुमार गुप्ता।पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार का स्थानांतरण हो गया है। उनके स्थान पर आलोक प्रियदर्शी को रायबरेली का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।प्रदेश शासन ने रविवार की दोपहर प्रदेश के 11 आईपीएस अफसरों के तबादले किए है। जिसमे रायबरेली के पुलिस अधीक्षक रहे श्लोक कुमार को एसएसपी बुलंदशहर बनाया गया है। उनके स्थान पर पुलिस अधीक्षक अंबेडकरनगर रहे आलोक प्रियदर्शी को रायबरेली का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
अपराध को नियंत्रण करने में माहिर
आईपीएस आलोक प्रियदर्शी ने जनपद अम्बेडकरनगर के पुलिस कप्तान के पद पर 3 दिसम्बर 2019 को कमान संभाली थी। कमान संभालते ही आईपीएस आलोक प्रियदर्शी ने अपराधियों पर अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया था। बताते चलें कि जनपद अम्बेडकरनगर में तैनाती के दरम्यान प्रियदर्शी ने माफियाओं के खिलाफ कई अभियान भी चलाए जिसके अंतर्गत आईपीएस आलोक प्रियदर्शी ने अंबेडकरनगर जनपद के कई अपराधियों की संपत्ति को भी जब्त किया है। जिससे वहां के अपराधियों में भय का माहौल था और उनके द्वारा अपराध को नियंत्रण करने की पूरी कोशिश की गई थी।
Read More »
Jansaamna
महाराजगंज/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।थाना महराजगंज/एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत थाना महराजगंज पर पूर्व से पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या से संबंधित विवेचना के दौरान प्रकाश में आयी, अभियुक्ता हंसा देवी पत्नी कमलेश निवासिनी गढी मजरे अतरेहटा थाना महराजगंज जनपद रायबरेली को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है, जिसकी निशादेही पर 01 अदद ईंट का टुकडा आलाकत्ल बरामद किया गया है।विवेचना कर रही पुलिस टीम ने बताया कि अभियुक्ता के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।शहर के प्रभुटाउन में काव्योम परिवार के तत्वाधान में कवि सम्मेलन भव्यता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभांरभ मुख्य अतिथि राइजिंग चाइल्ड स्कूल के प्रबंधक अरविंद श्रीवास्तव, एडवोकेट ने मां सरस्वती जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया, तदुपरांत उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कवियों का सम्मान भी किया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक काव्योम परिवार रायबरेली शाखा के समन्वयक प्रदीप मौर्य ने आए हुए अतिथियों और कवियों का स्वागत किया। लखनऊ से आई कवियत्री अंशिका शुक्ला, कवि अनमोल मिश्रा, अभिषेक आनंद, धर्मेंद्र तिवारी, कौंतेय जय द्वारा प्रस्तुत कविताओं और रचनाओं का सभी श्रोताओं ने खूब लुत्फ उठाया।
सोशल मीडिया पर अवैध शस्त्र के साथ फोटो वायरल करने वाला आरोपी भी गिरफ्तार
रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। कोतवाली क्षेत्र ऊंचाहार के नारायन पुर गांव के पास शारदा सहायक नहर की झाड़ियों के बीच बीते दिनों एक महिला का शव पाया गया था। राहगीरों की सूचना पर कोतवाली पुलिस समेत एसपी ने फारेंसिक टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच बारीकी से घटना की पड़ताल की थी। पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम करा कर अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया है।बीते बृहस्पतिवार की सुबह रायबरेली जनपद के कोतवाली क्षेत्र ऊंचाहार नारायनपुर गांव के पास शारदा सहायक नहर की पटरी की झाड़ियों में एक महिला का शव पाया गया था। जहां से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस समेत आसपास के ग्रामीणों को दी थी।
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता ।उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश रायबरेली अब्दुल शाहिद के निर्देशन में दीवानी न्यायालय परिसर में आर्बिट्रेशन के निष्पादन वादों के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। विशेष लोक अदालत का उद्धाटन जनपद न्यायाधीश अब्दुल शाहिद द्वारा दीप प्रज्जवलन करके किया गया। जिला जज द्वारा उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए बताया गया कि आर्बिट्रेशन के निष्पादन वादों को आपसी सुलह-समझौते से निस्तारित किये जाने के उद्देश्य से इस लोक अदालत का आयोजन किया गया है। लम्बित मामलों को सुलह-समझौते के आधार पर निपटाये जाने से वादकारियों को सुलभ व सुगम न्याय प्राप्त होता है। न्याय व्यवस्था में वादकारी का हित सर्वोच्च होता है। फाइनेन्स कम्पनियों द्वारा ऐसे व्यक्तियों को जो कि मजबूरीवश ऋण जमा नहीं कर पाते है, को विशेष छूट देनी चाहिए। जिला जज द्वारा उपस्थित लोगों को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 13 अगस्त 2022 के बारे में भी जानकारी दी गयी।
देश के लिए ताकत बनकर उभरेगी नए भारत की नई पीढ़ी
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। भदोखर पुलिस ने एक व्यक्ति को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। उसके विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है ।पुलिस ने सई नदी पुल के पास से क्षेत्र के हंसराज उर्फ जॉनी लीवर निवासी नई बस्ती मुंशीगंज को गिरफ्तार किया है । उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा और एक कारतूस बरामद किया गया हैं। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी, उप-निरीक्षक जितेन्द्र कुमार थाना भदोखर रायबरेली से मौजूद रहे।