कानपुरः स्वप्निल तिवारी। राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिह् रावत के आवाहन पर आगामी 8 जुलाई को लखनऊ में सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिलाध्यक्ष प्रत्यूष द्विवेदी ने बताया कि जितने भी कर्मचारी सन 2004 के बाद सरकारी सेवा मे आये हैं। चाहे वे राज्य कर्मचारी हो या केंद्र कर्मचारी उनको पुरानी पेंशन नहीं मिल रही है। अभी उत्तर प्रदेश के कार्मिको द्वारा एक विचार गोष्ठी गोरखपुर जनपद इकाई द्वारा आयोजित की गयी थी। जिसमें केंद्र के कर्मचारियों ने भी शिरकत की थी, उसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष अजय द्विवेदी प्रदेश एवं प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रत्यूष द्विवेदी एवं प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने प्रदेश भर के राज्य एवं केंद्र सरकार के कर्मियों से लखनऊ में आयोजित होने वाले सम्मेलन में सहभगिता करने का आवाहन किया है। प्रत्यूष द्विवेदी ने बताया कि जिन लोगों को नई पेंशन मिल रही है और वे चाहते है कि वे भी पुरानी पेंशन से लाभान्वित हों उनमें शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, सिचाई वभाग, स्टाफ नर्स, रेलवे, टेक्निकल एजुकेशन, बेसिक प्राइमरी, माध्यमिक, परिवहन विभाग, मलेरिया विभाग, रोडवेज, आई टी आई, श्रम विभाग, रोजगार विभाग, जैसे अन्य विभाग विचार गोष्ठी में अपने अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।
JAN SAAMNA DESK
पुलिस द्वारा बैंक/एटीएम/जन सेवा केन्द्र/पोस्ट आफिस में की गई चेकिंग
पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी के निर्देशन मे जनपद के विभिन्न थानों द्वारा जनसेवा केन्द्रों/डाकघरों/बैंक के आसपास चेकिंग करते हुये बैंक शाखा प्रबन्धकों से वार्ता की गयी तथा सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक सुझावों को भी साझा किया गया । इस दौरान बैंक में निर्धारित मानकों के अनुसार आवश्यक उपकरणों की भी जाँच की गयी । बैंक/एटीएम /डाकघर/जनसेवा केन्द्रों के अन्दर/बाहर उपस्थित व्यक्तियों से आवश्यक पूछताछ की गयी, आस-पास खडे वाहनों की भी चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में नगर ऊंचाहार में भी कोतवाल शिव शंकर सिंह ने अपनी पूरी टीम के साथ नगर विभिन्न बैंकों/एटीएम इत्यादि स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को परखा और बैंक में मौजूद कर्मचारियों से बातचीत की और खाताधारकों भी सुरक्षा और सावधानी बरतने के लिए उचित दिशा निर्देश दिए।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ थिएटर एवं डांस वर्कशॉप का हुआ समापन
पवन कुमार गुप्ताः ऊंचाहार, रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार में थिएटर एवं डांस वर्कशॉप के समापन समारोह के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना प्रमुख अभय कुमार समैयार व प्रदर्शनी महिला क्लब की अध्यक्षा श्रीमती मनीषा समैयार ने दीप प्रज्वलित कर किया।
पिछले 15 दिनों से चल रही थिएटर एवं डांस वर्कशॉप में कर्मचारियों, आवासीय परिसर की महिलाओं व बच्चों ने थिएटर व डांस के गुरों को सीखा और समापन समारोह के सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से चार चांद लगा दिए। वर्कशॉप में 100 से अधिक लोगों ने प्रतिभाग किया और उसे सफल बनाया। जहां एक ओर नाटक प्रस्तुति के माध्यम से समाज को सोच की एक नई दिशा देने का प्रयास किया गया। वहीं दूसरी ओर डांस और बच्चों की नन्हीं मुस्कानों ने सभी का मन मोह लिया।
पर्चा वितरण कर महंगाई के खिलाफ चलाया हस्ताक्षर अभियान
कानपुर। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति द्वारा माल रोड स्थित एल आई सी आफिस के पास महंगाई के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान और पर्चा वितरण किया गया। कहा गया कि आज देश में जिस तरह नफरत और भय का माहौल बना हुआ है। हर तरफ धर्म के नाम पर हिन्सा हो रही है। आम आदमी के लिए जीवनयापन बहुत ही कठिन होता जा रहा है। वही दूसरी तरफ कमर तोड़ महंगाई ने जनता को भुखमरी और कुपोषण के कगार पर ला कर खड़ा कर दिया है। ऐसे में हमें आम जन को जागरूक करने की जरुरत है। हम धर्म के नाम पर आपस मे लड़ना बंद करके सरकार से अपने मूल भूत समस्याओं जैसे महंगाई रोको, बेरोजगारी दूर करो,हमे अच्छी और सस्ती शिक्षा दो, आदि की मांग करे इसी विषय को लेकर जनता को जागरूक करने के लिए हमारा यह कार्यक्रम 3 जुलाई कर्नलगंज इकाई से शुरू हो चुका है और लगातार 31 जुलाई तक अलग अलग इकाइयों में किया जायेगा।
अल्पसंख्यक व्यापार महासभा ने मिष्ठान वितरण किया
कानपुरः स्वप्निल तिवारी। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक व्यापार महासभा द्वारा कानपुर स्थित बड़ा चौराहा पर कानपुर मेट्रो कार्पाेरेशन द्वारा कानपुर शहर को बड़ा चौराहा से चुन्नीगंज का भूमि पूजन कर टनल का कार्य शुरू कर कानपुर शहर को सौगात के रूप में दिये जाने पर शहर वासियों को मिष्ठान का वितरण किया। संजीव सायलस अध्यक्ष कानपुर नगर ने शहरवासियों को बधाई दी। आने वाले समय में मैट्रो कार्य पूर्ण होने पर शहर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए मैट्रो कार्पाेरेशन को बधाई दी। उनके कार्यों को समय पर पूर्ण करने का अनुरोध भी किया तथा कानपुर के व्यापारियों के लिए मैट्रो कार्पाेरेशन से यह अपील की कि व्यापारियों के लिए कोई ऐसी योजना लायी जाये जिससे उनके व्यापार को प्रगति मिल सके तथा शहर व प्रदेश का विकास कार्य में योगदान मिल सके। कार्यक्रम में संजीव सायलस, काजी शमी उल्लाह, नियाज अहमद, पास्टर संदीप सालोमन, राजेश सिंह, इरफान अहमद मौजूद रहे।Read More »
सूना घर पाकर चोरों ने लाखों के गहने किये चोरी
⇒घर से लेकर पूरी गली में सीसीटीवी मौजूद होने के बाद भी चोर घर के मुख्य दरवाजे से सरिया से लॉक तोड़कर हुए अंदर दाखिल
⇒चोरी करने के बाद घर में लगे सीसीटीवी कैमरे बन्द कर चोर भाग गये।
कानपुरः अवनीश सिंह। बर्रा थानान्तर्गत बर्रा विश्व बैंक में एक सूने घर में चोरों ने मौका पाकर लॉकर तोड़कर अलमारी में रखे लाखों के गहनों को चोरी कर भाग गए।
घर में मौजूद मकानमालिक कौशलेंद्र सिंह की पत्नी अमिषा सेंगर ने बताया कि उनके पति कौशलेंद्र सिंह जो कि एक यू ट्यूबर हैं और लखनऊ में नौकरी करते हैं। कौशलेंद्र सिंह के बड़े भाई और भाभी बेल्जियम में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं।
बुधवार को अमिषा सेंगर अपनी जेठानी प्रीती सेंगर के साथ बर्रा 2 स्थित अपने मायके गई थी। घर सूना था। इसी का फायदा चोरों ने उठा लिया। आज सुबह करीब 6 बजे जब वो अपने विश्व बैंक स्थित अपने घर पहुंची तो घर के मेन गेट को खुला पाया। अंदर जाकर देखा तो कमरे के दरवाजे खुले थे। अलमारी के लॉकर टूटे पड़े थे जैसे ही उन्होंने यह स्थिति देखी तुरंत अपने परिवार वालों को सूचना दी। परिजनों के आ जाने के बाद पुलिस को सूचना दी।
वृहद ऋण मेला के आयोजन में वर्चुअल माध्यम से जुड़े जनप्रतिनिधि व लाभार्थी
कानपुरः प्रभात गुप्ता। लखनऊ लोक भवन में आयोजित वृहद ऋण मेला, वार्षिक ऋण योजना का शुभारम्भ, लाभार्थियों से मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के संवाद कार्यक्रम का कानपुर नगर में सजीव प्रसारण एनआईसी कलेक्ट्रेट में हुआ। कानपुर एन.आई.सी के माध्यम से सांसद सत्यदेव पचौरी, विधायक नीलिमा कटियार, जिलाधिकारी विशाख जी0, सहित अनेक लाभार्थी वर्चुअल माध्यम से जुड़े।
बताते चलें कि उप्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन से वृहद ऋण मेला अंतर्गत 190 लाख हस्तशिलियों, कारीगरों, छोटे उद्यमियों को रू0 16 हजार करोड़ का वर्चुअल ऋण वितरण वर्ष 2022-23 की रू0 2.35 लाख करोड़ की वार्षिक ऋण योजना शुभारम्भ किया। 6 लाभार्थियों को एन.आई.सी. में माननीय सांसद द्वारा पी.एम.ई.जी.पी. योजनान्तर्गत ऋण स्वीकृति पत्र वितरण किया। श्रीमती विनीता शर्मा को 25 लाख की, एम.वाई. एस. वाई योजनान्तर्गत श्री अजीत सिंह चौहान को 25 लाख, एक जनपद एक उत्पाद वित पोषण योजनान्तर्गत श्री राजेन्द्र कुमार शुक्ला 25 लाख, प्रधानमंत्री मुद्रा योजनान्तर्गत श्री सुरेश कुमार 10 लाख, श्री राजेन्द्र कुमार सोनकर 10 लाख, प्रवीण कुमार साहनी 5 लाख श्श्रीराम पुरी 5 लाख तथा स्टैण्ड अप योजनान्तर्गत 25 लाख वितरित धनराशि के स्वीकृत पत्र दिये गये।
प्रधानमन्त्री की महत्वाकाँक्षी योजना “स्वच्छ भारत मिशन ” को ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी ने लगाया पलीता
⇒स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत बनाये गये शौचालयों के निर्माण में किया गया भ्रष्टाचार
⇒शौचालयों के निर्माण में नियत मानकों की उड़ाई गई खूब धज्जियां
⇒घटिया निर्माण के चलते शौचालय बन गये खण्डहर
⇒खुले में शौच करने के लिये जाने पर मजबूर हुए अधिकतर ग्रामवासी
कानपुर नगरः अवनीश सिंह। बिधनू ब्लॉक अन्तर्गत ग्राम पंचायत सेन पश्चिम पारा में प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकाँक्षी योजना ‘‘ स्वच्छ भारत मिशन’’ के तहत बनाये गये शौचालयों के निर्माण में किये गये भ्रष्टाचार में ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी की मिली भगत के नजारे सामने आये हैं। ग्राम पंचायत सेन पश्चिम पारा के अन्तर्गत ग्राम बगहा, सुदीनपुरवा, सुक्खूपुरवा सहित सभी गाँवों में बनाये गये अधिकतर शौचालय अपनी बदहाली के आँसू बहाने पर मजबूर हैं और ग्राम वासी खुले में शौच करने पर मजबूर हो गये हैं।
ग्राम बगहा निवासी गोविन्द यादव, शेर सिंह यादव, राज कुमार, सुमन, मुनीष, संध्या सहित कई लोगों ने बताया कि तत्कालीन ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी की मिली भगत से शौचालयों के निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया जिसके चलते अधिकतर शौचालय जर्जर हो गये हैं। इसके चलते हम सब खुले में शौच करने पर मजबूर हो गये हैं। यह भी बताया कि बरसात शुरू हो चुकी है और ऐसे में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान ग्राम प्रधान लालमन उर्फ काजल किरन भी चुप्पी साधे हैं और उन्हें शौचालयों की बदहाली नहीं दिख रही है।
लूट और टप्पेबाजी करने वाला इनामियां बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
पवन कुमार गुप्ताः सलोन, रायबरेली। लूट और टप्पेबाजी की घटना को अंजाम देने वाला एक बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुआ। सलोन सीओ अमित सिंह ने बताया कि घायल बदमाश का नाम दीपक कुमार पुत्र देव ठैठेरा उम्र 23 वर्ष निवासी पटना सिटी छोटी मन्दिर विहार थाना मसलामी बिहार राज्य का रहने वाला है। बदमाश के ऊपर 25 हजार का इनाम भी घोषित था। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली नगर मैं पूर्व से ही मुकदमा दर्ज था जिसके तहत वह वांछित था और थाना सलोन में भी कई मामले उसके खिलाफ दर्ज थे जिसमें वह वांछित था। सलोन कोतवाल सजंय त्यागी ने बताया कि सूची डीह मार्ग तारकोलवा तिराहा मोड़ थाना सलोन क्षेत्र के अंतर्गत बीती रात पुलिस मुठभेड़ के दौरान बदमाश के दाय पैर में गोली लगी है।
पोषण पाठशाला का 30 जून को होगा आयोजन, लाइव वेब कास्ट वेब लिंक के माध्यम से जुड़ेंगे लाभार्थी: मुख्य विकास अधिकारी
कानपुर देहात । निदेशालय बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार उप्र लखनऊ के निर्देशों की जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडे ने बताया कि जन-मानस एवं लाभार्थियों को आईसीडीएस विभाग की सेवाओं, पोषण प्रबन्धन, कुपोषण से बचाव उपाय एवं पोषण शिक्षा आदि के सम्बन्ध में सचिव महोदया बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार की अध्यक्षता में पोषण पाठशाला का आयोजन दिनांक 30.06.2022 को अपरान्ह 12 से 2 बजे के मध्य किया जायेगा। इस कार्यक्रम का मुख्य थीम प्रभावी स्तनपान हेतु सही तकनीकी“ है। इस पोषण पाठशाला में विभागीय अधिकारियों के अतिरिक्त विषय विशेषज्ञों द्वारा इस सम्बन्ध में हिन्दी में विस्तार से चर्चा की जायेगी तथा वीडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से लाभार्थियों व अन्य द्वारा पूछे गये प्रश्नों का उत्तर दिया जायेगा। उक्त कार्यक्रम का आयोजन जनपद स्तर पर एन.आई.सी. तथा जनपद के समस्त आंगनबाडी केन्द्रों पर किया जायेगा इस लिंक के माध्यम से कोई भी लाभार्थी आम जन-मानस इस कार्यक्रम से सीधे जुड़ सकता है।
Read More »
Jansaamna