Monday, June 15, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 1050)

JAN SAAMNA DESK

बीज,कीटनाशक या उर्वरक में से एक लाईसेंस होना अनिवार्यः जिला कृषि अधिकारी

कानपुर देहात । जनपद कानपुर देहात के एकीकृत पोषक तत्व प्रबन्धन (आई0 एन0 एम0) के अन्तर्गत 30 अभ्यार्थियों को प्रशिक्षण 15 दिवसीय कराया जाना है इसके लिए अभ्यार्थियों के पास बीज/कीटनाशक या उर्वरक में से एक लाईसेंस होना अनिवार्य है जिसकी कम से कम शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल पास होना अनिवार्य है। 15 दिन की ट्रेनिंग के बाद उनको ट्रेनिंग सर्टीफिकेट होने के बाद उर्वरक प्राधिकार पत्र निर्गत किया जा सकता है। जिसके लिए प्रशिक्षण फीस 12500.00 (बारह हजार पॉच सौ रूपये) निर्धारित है जो चयन होने के बाद निदेशक, राज्य कृषि प्रबंध संस्थान रहमानखेड़ा लखनऊ के नाम से ड्राफ्ट के रूप में लिया जायेगा।

Read More »

स्वास्थ्य मेले का सांसद देवेन्द्र सिंह भोले ने फीता काटकर किया शुभारम्भ

कानपुर देहात। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश लखनऊ तथा भारत सरकार से प्राप्त दिशा निर्देशों के क्रम में जनपद में मंगलवार को सी0एच0सी0 अकबरपुर में आयोजित एक दिवसीय स्वास्थ्य मेले का शुभारम्भ सांसद देवेन्द्र सिंह भोले ने फीता काटकर किया।
स्वास्थ्य मेले में लगाये गये स्टॉल का सांसद एवं मुख्य विकास अधिकारी ने भ्रमण किया। मेले में ऑर्थाेपेडिक सर्जन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, फिजीशियन, आई स्पेशलिस्ट की विशेष सेवाओं के साथ कोविड टीकाकरण, नियमित टीकाकरण, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, डिजिटल हेल्थ आई0डी0 प्रधानमंत्री डिजीटल हेल्थ मिशन के अन्तर्गत, दिव्यांग कल्याण विभाग, खाद्य एवं औषधि प्रसाधन विभाग, शिक्षा विभाग, खेल कूद एवं युवा कल्याण विभाग, ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा मेले में स्टॉल लगाकर सेवाएं प्रदान की एवं योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। मेले में मरीजों की ओ0पी0डी0 की गयी। ओ0पी0डी0 के तहत स्पेशलिस्ट चिकित्सकों द्वारा सेवाऐं दी गई। मरीजों का आयुष, ओ0पी0डी0, होम्योपैथी का लाभ दिया गया। लाभार्थियों को आयुष्मान गोल्डन कार्ड वितरित किये गये, युवा कल्याण एवं खेल कूद द्वारा बच्चांे हेतु खेल कूद की किट उपलब्ध कराई गई। महिला कल्याण एवं बाल विकास द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कराई गई। दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल वितरित की गयी।

Read More »

प्रशिक्षण देने के इच्छुक व्यक्तियों से मांगे आवेदन

कानपुर देहात। प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर स्थापित खेल छात्रावासों, 44 स्पोट्स हॉस्टल में उत्कृष्ट प्रशिक्षण की आवश्यकता को देखते हुए 50 अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को मानदेय रू0 1.50 लाख प्रति माह पर हॉकी, तैराकी, वालीबाल, जिम्नास्टिक, ऐथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबाल, बैडमिन्टन, टेबिल-टेनिस, बास्केटबाल, कबड्डी, कुश्ती, बाक्सिंग, बैटबाल, जूडो एवं तीरबाजी खेल में रखा जा रहा है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला क्रीड़ाधिकारी प्रदीप कुमार चौहान ने जनपद के उन अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को सूचित करते हुए बताया कि जो प्रशिक्षण देने के इच्छुक है तथा जिन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय खेलों जैसे ओलम्पिक गेम्स, कामनवेल्थ गेम, एशियन गेम एवं वर्ल्डकप चैम्पियन में प्रतिभाग किया हो, को योग्य मानते हुए उपरोक्त प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त खिलाड़ियो को वरीयता दी जायेगी, अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इच्छुक अन्तर्राष्ट्रीय खिलाडी जिला खेल कार्यालय से फार्म प्राप्त कर तीन प्रतियो में सभी खेल योग्यता के प्रमाण पत्र संलग्नकर तीन दिन के अन्दर जमा करा दे।

Read More »

जिलास्तरीय शिशिक्षु समिति की बैठक हुई संपन्न

पवन कुमार गुप्ता: रायबरेली। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में मुख्य विकास अधिकारी के कक्ष में जिलास्तरीय शिशिक्षु समिति की बैठक अपरान्ह मुख्यविकास अधिकारी की अध्यता में सम्पन्न हुई। बैठक का आयोजन 21 अप्रैल 2022 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गोरा बाजार में आयोजित शिशिक्षु मेले की तैयारी के सम्बन्ध में थी। जिसमें सहायक श्रमायुक्त, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, आई0आई0ए0 के अध्यक्ष, सहायक सेवायोजन अधिकारी, बैंक ऑफ बड़ौदा एल0डी0एम0 राजीव कुमार पान्डेय, प्रतिष्ठित एन0जी0ओ0 सबला की प्रमुख मीनू त्यागी, नेहा सिंह उपायुक्त जिला उद्योग एवं प्रोत्साहन केन्द्र,सदस्य समिति/सहसचिव, प्रधानाचार्य रा0औ0प्र0सं0 अवधेश कुमार श्रीवास्तव रायबरेली सचिव समिति ने प्रतिभाग किया गया और साथ ही शिशिक्षु प्रभारी एवं ट्रेनीज प्लेसमेंन्ट प्रभारी द्वारा सहभागिता करते हुए मेले को सफल बनाने हेतु मुख्यविकास अधिकारी द्वारा दिये गये सभी निर्देशो का पालन करते हुए शासन के मंशा के अनुरूप ज्यादा से ज्यादा प्रशिक्षित युवाओ को रोजगार से जोड़ने व जनपद में स्थिति प्रमुख औद्योगिक ईकाइयों में ही शिशिक्षु प्रशिक्षण दिलाने का प्रयास किये जाने हेतु सभी आवश्यक कदम उठाये जाने पर सहमति प्रकट की गई।

Read More »

जिले की कमान संभालते ही पुलिस कप्तान ने किया पैदल शहर भ्रमण

⇒निरंतर पेट्रोलिंग व नो एंट्री में वाहनों का आवागमन बंद रखने के निर्देश
हाथरस। जनपद के नए पुलिस कप्तान ने जिले की कमान संभालते ही पहले ही दिन शहर में जनपद में शान्ति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था को प्रभावी व सुदृढ बनाये रखने के दृष्टिगत शहर क्षेत्र के मुख्य बाजारों व स्थानों में पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार वैद्य द्वारा जनपद में शान्ति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी नगर मनोज शर्मा व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लोकेश कुमार भाटी मय पुलिस फोर्स के साथ शहर के सासनी गेट चौराहा, कमला बाजार, सर्राफा बाजार, बुर्जवाला कुंआ, घंटाघर बांसमंडी, मुरसान रोड, मधुगढी, इगलास फाटक आदि मुख्य बाजार व स्थानों में पैदल गश्त किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा शहर क्षेत्र के मुख्य बाजारों व स्थानों पर भ्रमण आमजन को सुरक्षा का एहसास दिलाया गया। इस दौरान आमजन से वार्ता कर कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया।

Read More »

सीएचसी सासनी पर लगा स्वास्थ्य मेलाः हजारों मरीजों को मिला लाभ

सासनी, हाथरस। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आज ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर व भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव आर्य द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।
इस मौके पर मेला में ईएनटी स्पेशलिस्ट, ऑर्थाेपैड्रिक सर्जन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, फिजीशियन, आई स्पेशलिस्ट की विशेष सेवाओं के साथ कोविड टीकाकरण, नियमित टीकाकरण, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना, डिजिटल हैल्थ आईडी प्रधानमंत्री डिजिटल हेल्थ मिशन के अंतर्गत, दिव्यांग कल्याण विभाग खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग, शिक्षा विभाग, खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग, ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा मेले में स्टाल लगाकर सेवायें प्रदान कीं एवं योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। मेले में 1462 मरीजों को ओपीडी सेवा, 150 आभा हैल्थ डिजीटल आईडी बनाई गई। 50 लाभार्थियों को आंखें के चश्मे मुफ्त वितरित किए गए। 405 मरीजों द्वारा आयुष ओपीडी का लाभ लिया गया।

Read More »

स्वास्थ्य मेले में लगे विभिन्न पद्धतियों के स्टॉल

कानपुर: प्रभात गुप्ता। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पतारा में एक ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले का आयोजन ब्लॉक प्रमुख कोमल सिंह, खंड विकास अधिकारी अंजली सरोज एवं डॉक्टर नीरज सचान निर्देशन में किया गया। इसमें विभिन्न प्रकार के चिकित्सा पद्धतियों से संबंधित स्टॉल लगाए गए जिनमें कोविड टीका कारण,नियमित टीकाकरण आयुर्वेदिक, होम्योपैथी चिकिसा, खाद्य सुरक्षा, दिव्यांगजन सशक्तिकारण, संचारी रोग नियंत्रण और गैर संचारी रोग, आयुष चिकित्सा, योग प्रशिक्षण और क्षय रोग एवम कुष्ठ रोग नियंत्रण के स्टॉल प्रमुख रहे। साथ आंगनबाड़ी विभाग द्वारा गोदभराई कार्यक्रम, पोषाहार वितरण का प्रदर्शन किया गया। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के चिकित्सकों द्वारा कार्यक्रम के बारे में मेले में आए ग्रामवासियों को जानकारी दी गई। युवा कल्याण एवम खेकूद विभाग ने युवक मंगल दल के सदस्यों को खेल किट का वितरण विधायक सरोज कुरील और अपर निदेशक कानपुर मंडल डा जी.के मिश्रा द्वारा किया गया। इस मेले में पेय जल एवम स्वच्छता से संबंधित लोगों को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया।

Read More »

सुरक्षा की दृष्टि से बैंक, एटीएम, डाकघर, जनसेवा केन्द्र में चलाया गया चेकिंग अभियान

पवन कुमार गुप्ता: रायबरेली । आज दिनांक रायबरेली पुलिस के समस्त प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारियों द्वारा पुलिस बल के साथ अपने-अपने क्षेत्र के बैंक, एटीएम, डाकघर की चेकिंग की गयी तथा सम्बन्धित शाखाओं के शाखा प्रबन्धकों से सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक सुझावों को भी आपस में साझा किया गया। इस दौरान बैंक में निर्धारित मानकों के अनुसार आवश्यक उपकरणों को भी चेक किया गया । साथ ही साथ जनसेवा केन्द्रों पर भी चेकिंग की गयी । चेकिंग के दौरान बैंक, एटीम, डाकघर, जनसेवा केन्द्रों के अन्दर, बाहर उपस्थित व्यक्तियों से आवश्यक पूछताछ की गयी तथा आस-पास खडे वाहनों की भी चेकिंग की जा रही है तथा साथ ही साथ रायबरेली पुलिस द्वारा प्रमुख मार्गों/जनपदीय बॉर्डरों, चौराहों, तिराहों तथा चिन्हित स्थानों पर चेकिंग प्वाइन्ट बनाकर उन स्थानों पर बैरियर, पिकेट लगाकर संदिग्ध व्यक्ति, वाहनों की सघन चेकिंग करते हुए आवश्यक कार्यवाही की गई।

Read More »

विद्युत चालित चाक निःशुल्क प्राप्त करने हेतु माटीकला के कारीगर करें आवेदन

पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित माटी कला समन्वित विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत माटीकला टूल किट्स वितरण रोजगार योजना हेतु वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 35 लाभार्थियों को लक्ष्य प्राप्त हुआ है। माटीकला से जुड़े हुये प्रजापति (कुम्हार) जाति के व्यक्तियों को माटीकला से सम्बन्धित परम्परागत व प्रशिक्षित कारीगरों को माटीकला व माटी शिल्पकला के पावर चालित चाक पाटरी व्हील निःशुल्क वितरण किया जाना है। योजना के अन्तर्गत उद्यम संचालित एवं टूल किट्स प्राप्त करने के लिए ग्रामीण क्षेत्र के इच्छुक अभ्यार्थी जिनकी आयु 18 वर्ष से 55 वर्ष के मध्य हो वे अपना आवेदन कार्यालय से प्राप्त कर निम्न प्रपत्र 2 पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता, राशन कार्ड, बैंक पास बुक के साथ आनलाईन/आफलाईन आवेदन पत्र पूर्ण कर 30 अप्रैल 2022 तक किसी भी कार्यालय दिवस में आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते है।

Read More »

दिव्यांगजन दुकान निर्माण/संचालन के लिए करें आवेदन

पवन कुमार गुप्ता: रायबरेली। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ0प्र0 द्वारा दिव्यांग व्यक्तियों के पुनर्वास हेतु दुकान निर्माण /संचालन योजना संचालित है। उक्त योजना के अंतर्गत रू. 10,000 धनराशि जिसमें रू. 7,500 की धनराशि 4 प्रतिशत वार्षिक साधारण ब्याज की दर पर ऋण के रूप में तथा रू. 2,500 अनुदान के रूप में प्रदान की जाती है।
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी मनीष कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया है कि ऐसे दिव्यांगजन जिनके पास न्यूनतम 40 प्रतिशत का दिव्यांगता प्रमाण-पत्र एवं जिनकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक किन्तु 60 वर्ष से अधिक न हो, साथ ही जिनके पास व्यवसाय चलाने हेतु पर्याप्त स्थान एवं संसाधन उपलब्ध हो, वे दुकान निर्माण/संचालन योजना का लाभ पाने हेतु उक्त योजना का आवेदन-पत्र कार्यालय, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, विकास भवन, रायबरेली से किसी भी कार्य दिवस में प्राप्त करके, वेबसाइट पर अनिवार्य रूप से ऑनलाइन आवेदन करने के उपरान्त समस्त आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी कार्यालय, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, रायबरेली स्थित विकास भवन भूतल में जमा कर सकते हैं।

Read More »