रायबरेली। रूस के द्वारा यूक्रेन के शहरों में लगातार हमले से वहां का मंजर भयानक होता चला जा रहा है, यहां तक कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में चल रही वीडियो और लोगों की राय से ऐसा लग रहा है कि यह हमला अब युद्ध में बदल रहा है और आसानी से यह रुकने वाला नहीं है। अब ऐसे में यूक्रेन में रह रहे भारतीयों को भी खतरा नजर आ रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लगभग 20000 भारतीय यूक्रेन के शहर में फंसे हुए हैं। इनमें अधिकतर भारत देश के युवा ही शामिल हैं जो कि वहां अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए गए हुए हैं। हालांकि यूक्रेन की सरकार के साथ-साथ भारत सरकार ने भी अपने अपने नागरिकों की सुरक्षा का जिम्मा ले लिया है और समय-समय पर एडवाइजरी भी जा रही हो रही है। उत्तर प्रदेश सरकार ने तो वहां रह रहे भारतीयों की लिस्ट बनाना भी शुरू कर दिया है और जल्द ही उन्हें भारत वापस लाया जाएगा ऐसा सुनाई दे रहा है।
बताते चलें कि आज सुबह सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला है कि रायबरेली जनपद के ऊंचाहार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला कोटरा बहादुरगंज गांव है। जिसमें उस व्यक्ति के द्वारा बताया गया कि कोटरा बहादुरगंज निवासी सत्यनारायण मौर्य का पुत्र अखिलेश मौर्य यहां से यूक्रेन एमबीबीएस की पढ़ाई करने के लिए गया है। हालांकि सत्यनारायण मौर्य के दूसरे पुत्र सत्यप्रकाश मौर्य जो कि प्रयागराज में एडवोकेट हैं उन्होंने बताया कि अखिलेश से मेरी बराबर बात हो रही है अभी जिस क्षेत्र में वह है सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि वहां के भारतीय एंबेसी द्वारा लगातार संपर्क जारी है, वहां से बताया गया कि हालत सामान्य होने पर जल्द ही सभी को भारत भेज दिया जाएगा।
JAN SAAMNA DESK
कूड़ाघर की जमीन पर बनाया जा रहा है मंदिर
कानपुर। कूड़ाघर की जमीन पर कब्जा करने के नियति से मंदिर निर्माण करवाया जा रहा है। ऐसा कयास लगाया जा रहा कि इस स्थान पर कब्जा करने की नियति से ही शायद मंदिर बनाया जा रहा है और उस स्थान पर हनुमान जी की मूर्ति को रखवा दिया गया है।
मामला बर्रा-8 के एफ ब्लॉक का है। नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि मेरी जीसस स्कूल के पास एक कूड़ाघर नियत है। इस स्थान पर वर्षों से कूड़ा डाला जाता रहा है। नगर निगम इस स्थान से कूड़ा उठाता भी रहा है लेकिन इसी बीच कुछ लोगों ने एक राय होकर कूड़ेघर को मंदिर के स्थान के रूप में परिवर्तन करने की योजना बना ली और देखते ही देखते कूड़ाघर की जमीन पर कब्जा का नियति से मंदिर निर्माण शुरू करवा दिया गया। बाउंड्रीवाल बनाकर उसके अन्दर एक चबूतरा बना दिया और उसमें हनुमान जी की मूर्ति भी रख दी। लेकिन अन्दर ही अन्दर विरोध कर रहे हैं लेकिल खुलकर बोलने को कोई तैयार नहीं है। इस समय निर्माण कार्य जारी है।
इस बारे में नगर निगम (वार्ड-9) के जेई राकेश गुप्ता से बात की तो उन्होंने पहले पहल तो यह कह कर सब कुछ नकार दिया कि यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है और ना ही मेरे अधिकार क्षेत्र में है। उन्होंने यह भी बताया कि कूड़ाघर स्वास्थ्य विभाग अधीनस्थ होता है, वो ही कुछ कर पायेगा। साथ ही उन्होंने मामले के बारे में पता करवाने की बात कही।
हर्षाेल्लास व धूमधाम से मनाया गया ग्रेटर नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान का स्थापना दिवस
लखनऊ/ग्रेटर नोएडा। प्रदेश के मुख्य सचिव एवं राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ग्रेटर नोएडा के अध्यक्ष दुर्गा शंकर मिश्र की उपस्थिति में गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के सभागार में राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ग्रेटर नोएडा का 7वां स्थापना दिवस हर्षाेल्लास व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने संस्थान के नर्सिंग कॉलेज का लोकार्पण भी किया।
अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि सरकार चिकित्सा के क्षेत्र में विकास को लेकर काफी गम्भीर है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिले, जिसके लिए सरकार हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए प्रयासरत है।
उन्होंने कहा कि नोएडा व ग्रेटर नोएडा आने वाले दिनों में प्रदेश ही नहीं बल्कि देश में औद्योगिक विकास का नया पर्याय बनेगा। उन्होंने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में आ रही कमी की भरपाई के लिए जिम्स को एस0जी0पी0जी0आई0 व एम्स के समान बनाने का भरसक प्रयास किया जायेगा।
प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा आलोक कुमार ने बताया कि राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एस0जी0पी0जी0आई0 और एम्स जैसा बनने की क्षमता रखता है। साथ ही उन्होंने प्रदेश में मेडिकल के क्षेत्र में बढ़ायी गयी एम0बी0बी0एस0 की सीटों के साथ ही परास्नातक व पैरामेडिकल पाठयक्रम के क्षेत्र में संस्थान के योगदान की भी जानकारी दी।
दो बाइक सवारों लुटेरों ने महिला की चेन लूटी
इटावा। रामनगर से विजय नगर के बीच शाम लगभग 7ः 15 बजे बच्चे की स्कूल की किताब कॉपी लेने जा रही एक महिला संगीता यादव निवासी 94 रामनगर जिनके पति अंशू कुमार जो कि जनपद एटा में पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात है, की दो अज्ञात बाइक सवार लुटेरे डेढ़ तोले की सोने की जंजीर चलती सड़क पर सरेआम गले से खींचकर भाग गये।
पीड़ित महिला ने बताया कि, लुटेरों की बाइक काले रंग की थी। एक पतला लड़का बाइक पर पीछे बैठा था।
बिजली मिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
जसवंत नगर, इटावा। गुजरात के लोथरा में स्थित स्टील कंपनी में काम करने गए ग्राम धरवार निवासी 42 वर्षीय बिजली मिस्त्री बिजेंद्र पाल पुत्र बटन लाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों का आरोप है उसके साथ अनहोनी घटना होने से मौत हुई है।थाना क्षेत्र के ग्राम धरवार निवासी 42 वर्षीय बिजली मिस्त्री करीब 6 माह पूर्व से गुजरात के राजकोट लोथरा में स्थित तपाड़िया स्टील प्लांट में बतौर बिजली पद पर रहकर किसी ठेकेदार के साथ मिलकर कार्य करता था। गुरुवार सुबह उसके परिजनों के पास फोन से सूचना मिली कि बिजेंद्र पाल की ह्रदयघात होने से मौत हो गई हैं। मृतक का कानूनी प्रक्रिया कराने के बाद शव को एम्बुलेंस द्वारा गांव के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका की पत्नी संगीता व 16 वर्षीय पुत्र यीशु, 13 वर्षीया पुत्री नन्दनी सहित अन्य स्वजनों का रोरोकर बुरा हाल है। इधर हादसे को लेकर मृतक के भाई राजेंद्र सिंह ने बताया है उसके भाई के साथ कोई अनहोनी घटी हैं।
पुत्र की मौत के बाद सदमे में मां के निधन से परिवार में मचा कोहराम
इटावा। भरथना नगर के मोहल्ला महावीर नगर में संजय शाक्य नीटू की बुधवार की रात के दौरान अचानक तबियत बिगड़ गई, परिजनों द्वारा उन्हें डॉक्टर के पास ले जाने से पहले ही उनकी घर पर ही मौत हो गई।मृतक अपने पीछे पत्नी ऊषा देवी, पुत्री प्रिया (23 वर्ष), पुत्र प्रियांशू (20 वर्ष) को रोता बिलखता छोड गया है।वही गुरुवार को मृतक संजय शाक्य की अंतिम क्रिया के बाद शाम करीब 4 बजे उनकी बीमार बुजुर्ग मां मधुलता 65 वर्ष का अचानक निधन हो जाने पर घर मे कोहराम मच गया।मृतक के चचेरे भाई प्रशान्त शाक्य ने बताया कि 42 वर्षीय भाई संजय शाक्य उर्फ नीटू जोकि तंबाकू का व्यवसाय करते थे,बुधवार को अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई,वह पहले से डाइबिटीज रोग से ग्रस्त थे। गुरुवार को चचेरे भाई संजय शाक्य की अंतिम क्रिया के बाद अचानक उसकी बुजुर्ग मां का भी निधन हो गया।वह डाइबिटीज के हेपेटाइटिस बीमारी से ग्रस्त थी।
Read More »अच्छे व्यक्ति के पक्ष में मतदान से ही विकास संभव: राकेश रौशन
चहनियां, चन्दौली। जिला निर्वाचन अधिकारी चंदौली के निर्देश पर सहायक जिला प्रभारी स्वीप आरपी सिंह के सहयोग से स्वीप के तहत जनपद में चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के क्रम में शुक्रवार को जिला स्वीप आईकॉन राकेश यादव रौशन ने सकलडीहा विधान सभा अंतर्गत चहनियां के कंपोजिट कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामगढ़ के छात्र- छात्राओं एवं शिक्षकों को आगामी 07 मार्च को निश्चित रूप से मतदान करने की शपथ दिलाई। तत्पश्चात मतदाताओं को जागरूक करने के लिए एक रैली निकाली गई, जिसे जिला स्वीप आईकॉन राकेश यादव रौशन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली के द्वारा घर-घर जाकर जाकर महिलाओं, 80 वर्ष के बुजुर्गों, दिव्यांगों और युवाओं से मिलकर उनसे 07 मार्च को मतदान करने की अपील की। रैली के दौरान छात्र-छात्राएं जो दे दारू साड़ी नोट, उसको कभी न देना वोट, खाना बाद में खाएंगे, पहले वोट देने जाएंगे युवा शक्ति के तीन काम, शिक्षा सेवा और मतदान, पहले मतदान फिर जलपानश् जैसे नारे लगाते हुए चल रहे थे।
इस अवसर पर स्वीप आईकॉन राकेश यादव रौशन ने कहा कि चुनाव में हर तरह के प्रत्याशी आते हैं और आपका मत पाने के लिए तरह-तरह के प्रलोभन भी देते हैं। किंतु इन प्रलोभन में पड़कर हम एक अयोग्य व्यक्ति को चुन लेते हैं, जो बाद में कोई विकास के कार्य नहीं करता। इसलिए समाज के सर्वांगीण विकास के लिए एक अच्छे व्यक्ति के पक्ष में मतदान करना होगा।
रिश्वत मांगते वायरल वीडियो की हुई पुष्टि, जिला अधिकारी ने दिये कार्यवाई के निर्देश
कानपुर नगर। समस्त अधिकारी / कर्मचारी पूरी निष्ठा व ईमानदारी से करें कार्य , भ्रष्टाचार में संलिप्तता पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। जनता की सेवा करना सभी अधिकारी / कर्मचारियों की नैतिक जिम्मेदारी है, अपनी नैतिक जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी इमानदारी से करें। अमित कुमार सिंह, चकबंदी लेखपाल कार्यरत सहायक चकबंदी अधिकारी क्षेत्र हाथीगांव स्थान सरसौल द्वारा ग्राम डोमनपुर में मकान बनाने की अनुमति दिलाने हेतु किसी कृषक से फोन पर 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल हुआ जिसका संज्ञान लेते हुए तत्काल जिलाधिकारी ने दिए जांच के आदेश।
बंदोबस्त अधिकारी चकबन्दी, कानपुर नगर धर्मेंद्र सिंह द्वारा उक्त प्रकरण की जांच की गई। जांच में उक्त चकबन्दी लेखपाल द्वारा रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई।
समय से भुगतान ना होने पर अन्नदाता परेशान अब करेंगे प्रदर्शन
⇒दो दर्जन से अधिक किसानों की धान खरीद का भुगतान फंसा
⇒भ्रष्टाचार में पकड़े गए केंद्र प्रभारी के कारण आई तकनीकी दिक्कत
⇒समस्या से परेशान किसानों ने दी प्रदर्शन की धमकी
रायबरेली। खरीद केंद्र पर किसानों की उपज की तौल हो गई किंतु ऑनलाइन सत्यापन नही हो पाया। इसी बीच केंद्र प्रभारी भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार हो गया। अब किसानों की खरीद का सत्यापन नही हो पा रहा है। जिससे उनका भुगतान रुका हुआ और किसान परेशान है।
मामला ऊंचाहार के एफडीआई खरीद केंद्र का है। दिसंबर महीने में इस केंद्र पर 25 दिसंबर के आसपास करीब दो दर्जन से अधिक किसानों के धान की तौल हुई थी। किंतु सर्वर की खराबी के कारण उनकी खरीद का ऑनलाइन सत्यापन नही हो पाया था। उसके बाद भ्रष्टाचार के आरोप में केंद्र प्रभारी सुनील मौर्य गिरफ्तार हो गया था। अब इस केंद्र पर नए प्रभारी की तैनाती हुई है, किंतु अभिलेखों और कुछ औपचारिकताओं में तकनीकी दिक्कत आ रही है। जिसके कारण किसानों को भुगतान नहीं मिल पा रहा है और किसान परेशान है।
कड़ी सुरक्षा के बीच समस्त स्ट्रांग रूम की निगरानी 24 घंटेः जिला अधिकारी
कानपुर। 3 लेयर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच समस्त स्ट्रांग रूम की 24 घंटे निगरानी की जा रही है, प्रथम लेयर में यूपी पुलिस, दूसरे लेयर में पी ए सी तथा तीसरी लेयर में जवानों द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
50 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है जिनसे चौबीस घंटे निगरानी की जा रही है लगातार कन्ट्रोल रूम की मॉनिटरिंग हेतु 4 मजिस्ट्रेट एवं 12 स्टैटिक्स मजिस्ट्रेट की रोस्टर के अनुसार ड्यूटी लगाई गई है। जिनके द्वारा सीसीटीवी कंट्रोल रूम की लगातार निगरानी की जा रही हो।
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा भी समस्त स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया जा रहा है साथ ही सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी लगातार निरीक्षण सभी राजनीतिक दलों एवं उनके प्रतिनिधियों व प्रत्याशी द्वारा भी किया जा रहा है, स्ट्रांग रूम की निगरानी हेतु राजनीति दलों के प्रतिनिधियों के 8 घंटों में अलग अलग लोगो के पास भी बनाए गए हैं जिनके द्वारा सीसीटीवी कंट्रोल रूम की निगरानी की जा रही है, इसके अतिरिक्त पास बनाने हेतु तीन- तीन सदस्यों के नाम भी मांगे गए है ताकि किसी के बीमार होने पर अतिरिक्त व्यक्ति निगरानी हेतु आ सके । बिना पास के कोई भी व्यक्ति प्रवेश नहीं कर सकता।
Jansaamna