नई दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उनको स्मरण किया है। “उठो, जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य पूरा न हो जाए”- श्रद्धेय स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उनके ओजस्वी शब्दों और समृद्ध विचारों को स्मरण करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने सेवा और त्याग के आदर्शों पर जोर दिया। युवा शक्ति में उनकी आस्था अटूट थी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार और आदर्श करोड़ों भारतीयों, विशेषकर हमारे युवाओं को प्रेरित और उत्साहित करते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि हम उनके विचारों से एक ऐसे भारत के निर्माण की प्रेरणा लें, जो दृढ़, जीवंत, समावेशी और कई क्षेत्रों में वैश्विक नेतृत्व की क्षमता रखता हो।
JAN SAAMNA DESK
राष्ट्रपति ने जनरल पूर्ण चंद्र थापा को भारतीय सेना के जनरल’ की मानद उपाधि प्रदान की
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नेपाल सेना के प्रमुख सुकीर्तिमा राष्ट्रदीप जनरल पूर्ण चंद्र थापा को राष्ट्रपति भवन में आज (12 जनवरी, 2019) आयोजित एक विशेष समारोह में भारतीय सेना के जनरल की मानद उपाधि प्रदान की। जनरल थापा को यह उपाधि नेपाली सेना में उनके सराहनीय सैन्य कौशल, अथक योगदान और भारत के साथ दीर्घकालीन मैत्रीपूर्ण सहयोग के लिए प्रदान की गई है।
Read More »झुझुनू वाली दादी की छवि व ज्योति के दर्शन के लिए उमड़े लोग
ब्रज की रसोई में उत्सव आज से
लखनऊः विजय निगम। राजधानी में 12 और 13 जनवरी को होने वाले 36वां बसंत महोत्सव के लिए राजस्थान से दादी के भक्त दादी की छवि और ज्योति को शुक्रवार को उत्सव स्थल सीतापुर रोड ब्रज की रसोई पहुंचे। बैण्ड बाजे और सैकड़ों भक्तों के संग जैसे ही दादी का रथ स्थल ब्रज की रसोई पहुंचा तो इलाका दादी की जय आदि जयकारों से गूंज उठा। दादी के इस सुन्दर रथ के दर्शन करने लिए हर कोई व्याकुल रहा। बैण्ड बाजे की ध्वनि व भक्तों के मुख से दादी के नाम की गूंज सुनाई दी। जब दादी के लिए यह भजन ‘‘जगदम्बे भवानी मैया तेरा त्रिभुवन में छाया राज है’’ तथा ‘‘गजानन आओं पधारो म्हारे आंगने, हमारी दादी जी को लागे है दरबार’’ जब सुनाया तो दादी के भक्त उमा अग्रवाल, अंजू गुप्ता, ज्योति तुलस्यान, रुचि तुलस्यान, जमुना तुलस्यान, भारत भूषण गुप्ता, सुनील बंसल, सर्वेश अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, दीपक मित्तल, विनोद अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, सुनील तुलस्यान, विशाल तुलस्यान, मनीष तुलस्यान समेत हजारों भक्त झूम झूमकर नाचने लगे।
‘कैश लैस’ के साथ साथ ‘कैश से लैस’ होना भी जरूरी
आज इंटरनेट की दुनिया ने जीवन में अमूलचूल परिवर्तन कर दिया है। जिधर देखो उधर कोई मोबाइल में जुटा है तो कोई कम्प्यूटर या लैपटाॅप में मसगूल है। साथ ही हमारे दुनिया की अर्थ व्यवस्था में अगर तुलनात्मक बात करें तो हमारे देश ने भी इस क्षेत्र ने काफी अच्छा स्तर पा लिया है, इसी के चलते हमारे देश की प्रगति का लोहा, पीतल, कांस्य, चांदी और सोना सब माना जा रहा है। लोकलुभावन घोघणाओं के बीच आधारभूत समस्याओं को समझने का प्रयास राजनीतिक डिजिटलीकरण से ईमानदारी करने की डींगे हांकी जा रही हैं। शायद हम सब अब साक्षर हो चुके हैं ! इस पुष्टि के बावजूद लोग खोज में लगे हैं कि वास्तव में कितने मानुष निरक्षर हैं और डिजिटल जिंदगी के तकनीकी पहलुओं से अनजान हैं। साथ ही गर्व की बात यह भी है कि हमारा देश, इंटरनेट प्रयोग के हिसाब से दुनिया में दूसरे नंबर पर है भले ही इंटरनेट की गुणवत्ता व स्पीड के मामले में थोड़ा टांय टांय फिस्स दिखता हो। हालांकि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि इंटरनेट तो चालू कह सकते ही हैं। भले ही तमाम शिकायतें आती हैं कि अमुक जगह पर सर्वर या सिगनल नहीं मिल रहा है। इसके साथ ही आंकड़ों व रिर्पोटों की मानें तो जिंदगी की मूल सुविधाओं की ओर काफी ध्यान दिया जा रहा है उदाहरण के लिए डिजिटली पुष्टि भी हो चुकी है कि खुले में शौच से सबको मुक्ति मिल गई, पर वस्तुतः कितने परिवार अभी इससे दूर हैं यह तो जमीनी हकीकत देखने पर ही पता चलेगा कि वास्तविकता क्या है?
यह भी कहा गया कि देशवासियों की जिंदगी डिजिटल हो रही है और वो अब कैशलेस जी रहे हैं, यह हमारी असली उपलब्धि है !
डिजिटली युग की बात करें तो सुनने में आया है कि डिजिटल लेनदेन में अपराध भी बढ़ रहे हैं क्योंकि समाचार पत्रों व चैनलों में तमाम ऐसी सुर्खियां आती रहती जिससे पता चलता है कि साइबर अपराधियों ने लोगों की वर्षों में मेहनत से कमाई धनराशि को कुछ ही पलों में ‘पार’ कर दिया। ऐसे में अपराधियों पर सिकंजा कसने में पुलिस भी अपने हांथ उठा रही है उसका कहना है कि समुचित संशाधन उपलब्ध नहीं है अबतक।
स्व0 अटल बिहारी वाजपेयी की जयन्ती पर किया रक्तदान
कानपुरः जन सामना ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी कानपुर जिला दक्षिण के तत्वावधान में आज पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल बिहारी वाजपेयी की 94 वीं जयंती के अवसर पर गौशाला स्थित गुरुद्वारा साहिब में युवामोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उदघाटन किदवईनगर विधायक महेश त्रिवेदी और क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह ने अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। 45 से अधिक युवाओं ने रक्तदान के लिये पंजीकरण करवाया था किन्तु 34 लोगों को ही जांच करके डाॅ0 ने रक्तदान के योग्य पाया । रक्तदान के साथ ही रक्तचाप की भी जांच करने की व्यवस्था की गई थी बहुत से वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने आमजनों ने अपने रक्तचाप की जांच करवाई। 25 दिसंबर अटल जी का जन्मदिन मनाया जाता है। उनके निधन के बाद यह उनकी पहली जयंती थी, क्षेत्रीय विधायक ने अटल जी को याद करते हुये कहा कि अटल जी ने हमेशा गरीबों और वंचितों की चिंता की। क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह ने युवाओं को रक्तदान में बढ़चढ कर भाग लेने के लिये बधाई देते हुये कहा आपका रक्तदान किसी न किसी के जीवन बचाने में काम आयेगा जो सच्चे मानी में मानवीय सेवा है भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता ऐसे जनसेवा के कार्यों के लिये सदैव तत्पर रहता है । रक्तदान करने वालों को रक्तदान करने के बाद फलों के जूस के पैकेट दक्षिण भाजपा के मंत्री संजय कटियार ने सभी को प्रदान किये।
हनुमान जी की जाति बताने वालों माफी मांगेंः शैलेन्द्र दीक्षित
कानपुर, धर्मेन्द रावत। शहर काग्रेस कामेटी ने भगवान हनुमान को भिन्न भिन्न जाति से जोड़ कर अपमानित किये जाने के विरोध में काग्रेस ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। हनुमान के चित्र के साथ मैं राम भक्त हू कृपया मुझे जाति से न जोड़े हनुमान जी का अपमान बन्द करो के नारे लगाये और इस मौके पर मौजूद कार्यकर्ता अपने अपने गले में जय हनुमान की लालवर्ण पट्टियाॅ डाले थे। कागे्रसी नेता शैलेन्द्र दीक्षित ने कहा कि भाजपा के नेता व प्रदेश के मुखिया भगवान हनुमान जी को जातियों से जोड़कर हिन्दू जन मानस की श्रद्वा का अपमान कर रहे हैं और हिन्दू देवी-देवताओं का उपहास उड़वा रहे है, जो असहनीय है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा नेता हनुमान जी का अपमान बन्द नही किया तो कांग्रेसी कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर भाजपा एवं बयान देने वाले नेताओं का विरोध करेगी। पूर्व केन्द्रीय मत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने कहा कि राजनीति के लिये देवी देवताओं के नाम का दुरूपयोग करना असमाजिक कृत्य इसकी निंदा सभी को करना चाहिए।
ईसा मसीह का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
ख्रीस्ती कलीसिया घाटमपुर ने क्रिसमस डे पर दिया शांति का संदेश
कानपुरः जन सामना संवाददाता। घाटमपुर कस्बे के कानपुर रोड स्थित लक्ष्मण दास छात्रावास मैदान में मंगलवार को कलीसिया घाटमपुर द्वारा क्रिसमस डे पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर ग्रामीण आंचल व नगर क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने शिरकत कर ईसा मसीह के जन्म दिवस पर प्रार्थना में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत पादरी जगराम सिंह ने प्रार्थना करके शुरू की। वहीं पर चर्च के बच्चों ने परमेश्वर की आराधना की जिसमें नारे लगाव और गांव रे झंडा मसीह का फैलाव रे चले हो तुम खुदा के साथ रास्ता सकरा है आज का दिन यहोवा ने बनाया है। आदि गीत एलिजाबेथ पूनम सरिता शिखा रूत ने गाए। मुख्य अतिथि वाईआर पटेल निर्देशक आॅल इंडिया रेडियो छत्तीसगढ़ सुधाकर पवार नेशनल निर्देशक एमपी नई दिल्ली को माला पहनाकर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। पवार ने अपने संबोधन में बताया कि प्रभु यीशु मसीह संसार में पापियों के लिए जगत में पैदा हुए और उनके कल्याण के लिए उन्होंने अपने प्राण त्याग दिए। दफनाए गए और तीसरे दिन जी उठे। मुख्य अतिथि वाईआर पटेल ने पवित्र बाइबल से शांति का संदेश दिया और बताया कि दुनिया में हर परेशान और निराश दुखी व्यक्तियों के लिए प्रभु यीशु ने मार्ग तैयार किया है। इस मौके पर एकता और शांति के लिए प्रार्थना की गई। साथ ही बच्चों ने ईसा मसीह का जन्म स्वच्छता शिक्षा के ऊपर नाटक का मंचन किया। इसको मौजूद अतिथियों ने तालियां बजाकर सराहा।
अटल जी के जन्मदिवस पर रजाईयां वितरण कीं
घाटमपुर, कानपुर नगर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई जन्मदिवस पर आज ओम सेवा समिति घाटमपुर द्वारा पतारा कस्बे में वृद्ध, असहाय, विकलांग महिलाओं व पुरुषों को ठंड से बचने हेतु रजाई व कंबल वितरण किया गया। इस मौके पर शैलेंद्र सचान (शीलू) जिला उपाध्यक्ष कानपुर ग्रामीण अपना दल एस के साथ ओम सेवा समिति के उपाध्यक्ष विनीत सचान, शैलेंद्र सिंह, शेखर सिंह तथा समिति के अन्य सदस्य मनोज कुमार, अजीत अवस्थी, नेहा त्रिपाठी आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने ठंड से कांप रहे बेसहारा लोगों को ढूंढ ढूंढ कर रजाई का वितरण किया।
चौधरी चरण सिंह डिग्री काॅलेज में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित
इटावाः जन सामना ब्यूरो। हेवरा में चौधरी चरण सिंह डिग्री काॅलेज में चौधरी चरण सिंह की जयंती समारोह के अवसर पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का भव्य कार्यक्रम रखा गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शिवपाल सिंह यादव ने कार्यक्रम में शिरकत किया व दूर दूर से आए कवियों को सम्मानित किया ।
चौधरी चरण सिंह की जयंती पर आयेजित कवि सम्मेलन में पहुँची राष्ट्रीय कवियत्री अनामिका अम्बर को शिवपाल ने प्रगति शील समाजवादी पार्टी से टिकट देने की घोषणा की, इस पर अनामिका ने अपने गृह जनपद मेरठ से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई। बताते चलें कि अनामिका प्रसपा की पहली प्रत्याशी है जिनकी सार्वजनिक मंच से शिवपाल सिंह ने चुनाव लड़ने का ऐलान किया, वही इस मौके पर शिवपाल सिंह ने वही अपने दर्द को समाजवादी पार्टी के व्यवहार का जो दर्द मिला उसे कविता के रूप में नेता जी के लिये अपनी कविता लिख कर बयां किया, कि मैंने क्या-क्या किया कैसे किया यह सबको पता है किसी से क्या कहूं होकर बड़ा साये मैं चला जैसे ढाला वैसे ढला भोर का काला घना है मैं तब भी ना डरा धूप में बरसात में काली अंधेरी रात में संग संग चलो दुश्मन से लड़ा हूँ आज भी उनके संग उनके खड़ा अब और क्या करूं मैं वह मंजर याद है कुचला भी मैं गया रौंदा भी मैं गया क्या अपराध था यही अपराध था कि मैं उनके साथ खड़ा था और क्या क्या साहू मैं या चुप रहूं ।
सिविल डिफेंस ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन
कानपुर, चन्दन जायसवाल। 18 वर्ष की आयु से लेकर सामान्य व्यक्ति तीन माह में रक्तदान कर सकता है। एक यूनिट रक्त तीन लोगों का जान बचाता है। 18 वर्ष की आयु से आप वाहन चलाना प्रारम्भ करते है और 18 वर्ष की आयु से ही आप रक्तदाता कर सकते हैं ये दान महादान है।
उक्त अभिव्यक्ति अपर जिलाधिकारी नगर विवेक कुमार श्रीवास्तव ने सिविल डिफेंस के नागरिक सुरक्षा कोर कानपुर नगर के तत्वावधान में उर्सला ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में व्यक्त की। इस मौके पर सिविल डिफेंस के सक्रिय सदस्यों ने लगभग 53 यूनिट रक्तदान कर कई लोगों की जान बचाई है। उन्होंने कहा कि इस महादान में प्रत्येक भारतीय नागरिक को रक्तदान करना चाहिए इसके लिए सभी को चाहिए कि बच्चों के जन्म दिन, शादी की वर्षगांठ, बुजुर्गो के जन्म दिवस सहित अन्य शुभअवसरों पर घर के सभी व्यक्तियों को रक्तदान करना चाहिए ।
Jansaamna