⇒सिर से बहता खून देखकर भी पुलिस कर्मी बताते दिखे कि नाटक कर रही है युवती
⇒छूने मात्र से ही पिटाई से भयभीत युवती चीखने लगती थी और हंसते दिखे पुलिस कर्मी
⇒आरोपी महिला व पुलिसकर्मियों के बीच खूब चला थाना परिसर में हाई वोल्टेज ड्रामा
⇒मामले को कवरेज कर रहे पत्रकार से भी भिड़े दरोगा गंगा सिंह यादव, मोबाइल भी छीना
कानपुरः अर्पण कश्यप। मामला बर्रा थाने के कर्रही रोड का जहॉ के ब्लाक निवासी मनोज अपनी पत्नी प्रीति व साली रोशनी के साथ मिलकर कपड़ा सिलाई का कारोबार करते है। मनोज ने बताया कि दुकान मालिक अमित सिंह उसकी मॉ गुड्डन देवी व बहन खुशबू कई दिनों से दुकान खाली करने की बात कह रहे हैं जल्द खाली न करने पर जानमाल की धमकी भी दे रहे हैं जिसकी वजह से कई बार कहासुनी भी हुई लेकिन आज सुबह अमित ने दुकान खोलते समय ही साली रोशनी व पत्नी प्रीति को दुकान खोलने से रोका व प्रीति द्वारा विरोध करने अमित ने अपने परिवार के सदस्यों व साथियों संग मिलकर दोनों महलाओं को जमकर मारा पीटा जिससे मारपीट में रोशनी के सिर में चोट आई और खून बहता दिखा। मारपीट की घटना देख आसपास के दुकानदार इकट्ठा हो गए और उन्होंने मिलकर लहुलुहान हालत में रोशनी को थाने पहुचाया। थाने के बाहर रोशनी काफी देर परिसर में ही अचेत अवस्था में पड़ी रही इस दौरान थाने परिसर में मौजूद पुलिसकर्मी बजाय कुछ देखने व समझने के घायल युवती का माखौल उड़ाते दिखे। उक्त घटना को जब मीडियाकर्मी कवरेज करने लगे तो वहां पर मौजूद दरोगा तैनात गंगा सिंह ने कैमरे छीन लिए और कवरेज ना करने की नसीहत देने लगे।
वहीं जब मीडियाकर्मियों की मौजूदगी बढने लगी तब कहीं जाकर पुलिस हरकत में आई और बसुध पड़ी युवती को इलाज के लिए भेजा।
JAN SAAMNA DESK
काव्यांजलि द्वारा अटल जी को दी श्रद्धांजलि
घाटमपुर, कानपुर। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानीय सचान गेस्ट हाउस में काव्यांजलि समारोह आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुख्य अतिथि परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वतंत्र देव सिंह ने अटल बिहारी बाजपेई को युगपुरुष बताते हुए उन्हें भाजपा कार्यकर्ताओं का संरक्षक बताया तथा उनकी विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प दिलवाया। कार्यक्रम में कानपुर से आए हास्य कवि हेमंत पांडे वीर रस के कवि अर्पित बाजपेई शिखा सिंह उन्नाव से आए वीर रस व श्रृंगार रस के कवि स्वयं श्रीवास्तव व सुल्तानपुर से आए आलम सुल्तानपुरी ने कार्यक्रम में देश प्रेम व अटल जी की कविताओ को सुनाकर लोगों के अंदर देशभक्ति का जज्बा पैदा किया। कार्यक्रम संयोजक व स्थानीय भाजपा विधायक घाटमपुर कमल रानी वरुण ने कार्यक्रम में आए अतिथियों व कवियों का धन्यवाद अदा करते हुए उन्हें अटल जी के बताए मार्ग पर चलने का आवाहन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री एवं पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष बालचंद मिश्रा द्वारा की गई ।
दिल्ली में होने जा रहा है राज महाजन का म्यूजिक काॅन्सर्ट ‘डाॅलीवुड नाईट’
नई दिल्लीः जन सामना ब्यूरो। राज महाजन के फैन्स के लिए खुश-खबरी है कि राज महाजन ने अपने अगले काॅन्सर्ट की घोषणा कर दी है जोकि अक्टूबर 2018 में होगा। कार्यक्रम की तारीख 21 अक्टूबर हो सकती है। कार्यक्रम दिल्ली में किसी सभागार में होगा।
‘डाॅलीवुड नाईट’ के नाम से होने वाले कार्यक्रम में बाॅलीवुड का छौंका भी लगेगा और कई स्टार्स भी भाग लेंगे। इस काॅन्सर्ट में राज महाजन के हिट गानों के सफर को दिखाया जाएगा। कार्यक्रम मे सुरीले सिंगर राज महाजन के डायरेक्शन में परफाॅर्म करेंगे।
राज महाजन ने कहा, “इस कार्यक्रम में गानों के साथ थोडा ड्रामा भी रहेगा। डांस की कोरियोग्राफी के लिए कोरेओग्राफर की तलाश जारी है। ज्यादातर गानों को ओरिजिनल गायक ही परफाॅर्म करेंगे। कुछ नए चेहरे और नयी आवाजें भी देखने और सुनने को मिल सकते हैं। प्रोग्राम की थीम ‘राज महाजन की संगीत यात्रा रहेगी। इस कार्यक्रम में कई प्रसिद्ध हस्तियाँ भाग लेंगी। जल्द ही म्यूजिक कॉन्सर्ट की तारीख, कलाकारों, सेलेब्रिटी मेहमानों के नामो के बारे में खुलासा कर दिया जाएगा।”
21 अक्टूबर को राज महाजन का जन्मदिवस है तो इस बार का राज महाजन का जन्मदिवस कुछ खास रहेगा। आधिकारिक तौर पर राज महाजन के 600 से अधिक गाने संगीतकार के तौर पर रिलीज हो चुके हैं। साथ ही साथ ‘ओ शिट’ नाम से मशहूर काॅमेडी चैनल के मुख्य करैक्टर भी है राज। नेशनल टीवी पर पहले राज महाजन का टॉक-शो ‘म्यूजिक मस्ती विद राज महाजन’ हर इतवार को प्रसारित होता था।
एमपीएटीजीएम की द्वितीय उड़ान परीक्षण सफल
नई दिल्लीः जन सामना ब्यूरो। स्वदेशी रूप से निर्मित्त मैन पोर्टेबल एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल (एमपीएटीजीएम) की द्वितीय उड़ान का अहमदनगर से आज सफलतापूर्वक परीक्षण कर लिया गया। इसमें मिशन के सभी उद्वेश्यों को पूरा कर लिया गया है। 15 एवं 16 सितंबर, 2018 को दो मिशनों का अधिकतम रेंज क्षमता सहित विभिन्न रेंजों के लिए सफलतापूर्वक परीक्षण कर लिया गया है।
रक्षा मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन ने डीआरडीओ, भारतीय सेना एवं मिशन से जुड़े उद्योगों को एमपीएटीजीएम अस्त्र प्रणाली की दोहरी सफलता पर बधाई दी।
सीएनजी बढ़ा बस किराया वापस लेने की मांग
घाटमपुर, कानपुर। बीती 1 जुलाई को रोडवेज परिवहन विभाग द्वारा घाटमपुर से नौबस्ता का किराया रु. 25 से सीधे रु. 39 किए जाने से क्षेत्रवासियों में नाराजगी व्याप्त है। आज नागरिकों ने समाजसेवी डॉक्टर राम किशन गुप्ता के नेतृत्व में एक ज्ञापन घाटमपुर कार्यक्रम में आए परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को सौंपा। जिसमें उन्होंने बताया कि घाटमपुर अति पिछड़ा हुआ गरीब इलाका है। यहां से लोग मजदूरी करने व छात्र पढ़ने के लिए भारी संख्या में कानपुर जाते हैं। सीएनजी बस का किराया बड़ी तादाद में बढ़ाए जाने से उनको भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है ।
Read More »प्रधानमंत्री 17-18 को वाराणसी का करेंगे दौरा
नई दिल्लीः जन सामना ब्यूरो। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 17-18, 2018 सितंबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा करेंगे।
वह शहर में 17 सितंबर की दोपहर को पहुंचेंगे। वह सीधे नरुर गांव के लिए रवाना हो जाएंगे जहां वह एक प्राथमिक विद्यालय के छात्रों से मिलेंगे जो एक गैर-लाभकारी संगठन ‘रुम टू रीड‘ की सहायता से चल रहा है। बाद में, डीएलडब्ल्यू परिसर, में प्रधानमंत्री काशी विद्यापीठ के छात्रों एवं उनके द्वारा सहायता प्राप्त बच्चों के साथ मुलाकात करेंगे ।
18 सितंबर, को बीएचयू के एम्पीथिएटर में, प्रधानमंत्री कुल 500 करोड़ रुपये के बराबर की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास या उद्घाटन करेंगे। जि परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा, उनमें पुरानी काशी के लिए समेकित विद्युत विकास योजना (आईपीडीएस) एवं बीएचयू में एक अटल इंक्युबेशन सेंटर शामिल हैं।
औद्योगिक विकास मंत्री ने सिंगापुर के निवेशकों, औद्योगिक घरानों एवं उद्योगपतियों को उत्तर प्रदेश में उद्योग स्थापित करने का न्योता दिया।
लखनऊः जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री श्री सतीश महाना एवं प्रदेश के मुख्य सचिव एवं अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त डा0 अनूप चन्द्र पाण्डेय ने सिंगापुर में सीआईआई द्वारा आयोजित 7वें इन्वेस्ट नार्थ 2018 में शिरकत की। इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुये श्री पाण्डेय ने बताया कि औद्योगिक विकास मंत्री श्री सतीश महाना ने सिंगापुर के निवेशकों, औद्योगिक घरानों एवं उद्योगपतियों को उत्तर प्रदेश में उद्योग स्थापित करने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि बदलते परिवेश में उत्तर प्रदेश निवेशकों के निवेश फ्रेन्डली नीतियों द्वारा बिजनेस फे्रन्डली वातावरण देकर गुणवत्तापरक परिवेश देकर निवेश हेतु प्रोत्साहित करना है। प्रदेश में बेहतर कनेक्टिीविटी उपलब्ध है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, पूर्वान्चल एक्सप्रेसवे, एवं डेडीकेटेड फे्रट काॅरिडोर सहित मार्गीय सुविधायें के साथ साथ जेवर अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट द्वारा राष्ट्रीय व अन्र्तराष्ट्रीय एयर कनेक्टीविटी उपलब्ध हो सकेगी।अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त ने इन्वेस्ट नाॅर्थ के दौरान उत्तर प्रदेश में निवेश के अवसरों पर आधारित सेशन में प्रदेश के औद्योगिक वातावरण, नीतियों, निवेश के अवसरों पर प्रकाश डाला। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सिंगापुर से भारत को लगभग 9 मिलियन यूएस डाॅलर का निर्यात किया जाता है। इसके अन्तर्गत पूंजीगत वस्तुएं, मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रानिक, केमिकल, कन्ज्यूमर गुड्स शामिल है। सिंगापुर में लाखों प्रवासी भारतीय निवास करते हैं। उन्होंने आह्वान किया कि उनके लिये प्रदेश में निवेश के बेहतरीन अवसर उपलब्ध है। श्री पाण्डेय ने बताया कि प्रदेश में रियल स्टेट सेक्टर, एयरो स्पेस एवं डिफेन्स, रिन्यूवेबिल इनर्जी, हेल्थ केयर एवं फार्मा तथा टूरिज्म सेक्टर में निवेश की असीम संभावनायें है। प्रदेश सरकार ने सेक्टर विशेष में निवेशकों हेतु बनायी नीतियों के अन्तर्गत विशेष सुविधायें, सहूलियतें, सब्सिडी, तथा रियायतें उपलब्ध करायी है। सरकार ने निर्णय लिया है कि उत्तर प्रदेश अपने एनआरआई की समस्याओं हेतु यूपी एनआरआई ग्रिवीयानसेस रिड्रेसल सिस्टम संचालित करेगा। इसके अतिरिक्त प्रवासी भारतीयों हेतु माईग्रान्ट रिसोर्स सेन्टर भी संचालित है जो अप्रवासी भारतीय की सहायता हेतु कार्यरत है।इन्वेस्ट नाॅर्थ 2018 में यश ग्रुप के प्रबन्ध निदेशक श्री वेद कृष्ण ने अपने उद्योग को संचालित करने में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिये गये सहयोग से प्रतिभागियों को अवगत कराया।
Read More »26 सितम्बर से 14 अक्टूबर तक चलेगी सेना भर्ती रैली
कानपुरः जन सामना ब्यूरो। 26 सितम्बर से 14 अक्टूबर तक सेना भर्ती रैली कानपुर में आयोजित की जायेगी। जिलाधिकारी विजय विश्वास पन्त से सेना भर्ती रैली के अधिकारी भर्ती निदेशक कर्नल दीपक शर्मा ने जिला प्रशासन के सहयोग से रैली सम्पन्न कराने के लिए समस्त व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण कराने के लिए सम्बन्धित विभाग से बराबर सहयोग लेने की बात कही। जिस पर जिलाधिकारी ने रेल प्रशासन के अधिकारियों को पर्याप्त मात्रा में रेल पुलिस लगाने के निर्देश दिये। जिला अधिकारी ने जहां रैली स्थल है वहां से बसों रेलवे स्टेशन, बस अड्डे तक निरन्तर बस सेवा चालू करने के निर्देश एआरएम को दिया। साथ ही जिन जिलों की भर्ती होगी उस दिनांक को पर्याप्त मात्रा में सम्बन्धित जिले के एआरएम से कानपुर तक विशेष बसे चलाने के लिए भी निर्देशित किया। भर्ती रैली स्थल कैंट में भी बसें बराबर चलायी जायेंगी।
श्री दीपक शर्मा ने रैली स्थल की बैरिकेटिंग की कराने के लिए कहा जिस पर जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को समय से बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए। कर्नल ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी लगाने के लिए जिला अधिकारी से कहा ताकि आभ्यरती द्वारा दिये जाने वाले प्रमाण पत्रों की जांच की जा सके इस पर जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी लगाने के लिए निर्देशित किया।
पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर निकाला कैंडल मार्च
कानपुरः जन सामना संवाददाता। भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के निधन से सम्पूर्ण विश्व में शोक की लहर दौड़ गयी तो अटल जी के शिक्षा काल का गवाह कानपुर गहरे गम में डूब गया। हर ओर गमगीन माहौल नजर आने लगा। हर वर्ग में अटल जी के लिए शोक संवेदना व्यक्त करने का दौर शुरू हो गया इस कड़ी में दक्षिण महिला व्यापार मंडल और प्रतिमा चैतन्य मंडल ने पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर कैंडल मार्च निकालने के साथ ही शोक सभा भी की। पुलिस अधीक्षक दक्षिण कार्यालय से शुरू हुआ कैंडिल मार्च विभिन्न मार्गों में घूमा। किदवई नगर चैराहे पहुँचने पर कैंडिल मार्च शोक सभा मे परिवर्तित हो गया। सभा मे पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी गयी। लोगों ने उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम की अगुवाई कर रही प्रतिमा चैतन्य मंडल की संयोजिका व वरिष्ठ समाजसेविका प्रतिमा दीक्षित ने कहा कि अटल जी केवल एक राजनेता ही नही थे बल्कि वो एक विचारधारा थे। उनके निधन से साहित्य ने एक मूर्धन्य विद्वान खोया, कार्यकर्ताओं से एक ईमानदार राज नेता बिछड़ गया, आम जनता से एक पूर्व प्रधानमंत्री दूर चला गया जबकि पत्रकारिता को बेबाक लेखक क्षति हुई है। समाजसेविका प्रतिमा दीक्षित के मुताबिक अटल जी अकेले ऐसे नेता थे जो हर वर्ग, हर समाज और सभी धर्मों के लोगो के प्रिय थे। उनके बताए रास्तो पर चले तो यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
केडीए ने दो आवंटियों को दिलाया कब्जा
कानपुरः जन सामना संवाददाता। कानपुर विकास प्राधिकरण ने अवैध कब्जेदारों से भवन खाली कराकर दो आवंटियों को कब्जे दिलाए। जानकारी के अनुसार, अवैध कब्जेदारों से केडीए की टीम ने जोन – 3 के अन्तर्गत नौबस्ता क्षेत्र के ईडब्लूएस भवन सं.-417 एवं 303 को खाली कराकर अपने पीड़ित आवंटी चन्द्र प्रकाश राठौर और महेन्द्र सिंह को मौके पर कब्जा दिया, कब्जा पाकर आवंटियों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने प्राधिकरण के अधिकारियों को धन्यवाद दिया।
इस कार्यवाही में अधिशाषी अभियन्ता मुकेश अग्रवाल, अतुल मिश्रा, अवर अभियन्ता राम सागर एवं प्रवर्तन विभाग के साथ क्षेत्रीय पुलिस बल मौजूद रही।
Jansaamna