Wednesday, June 17, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 1323)

JAN SAAMNA DESK

शहर में महाशिवरात्रि पर्व की रही धूम

सांती स्थित मंदिर पर कांवड़ियों की उमड़ी भीड़
शहर के प्रमुख मंदिरों पर सुबह से सायं तक दिखते रहे श्रद्धालु
भोलेनाथ के लिये कईयों ने रखा उपवास-भक्ति का दिखा हर तरफ नजारा
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। बुधवार को सुबह से ही महाशिवरात्रि पर्व को लेकर घरों में तैयारियां चलने लगीं। लोग घर से निकलकर बेलपत्री, धतूरा, पुष्प आदि लेने गये, महिलाओं ने घर के पूजा गृहों को साफ किया। इस तरह सभी तैयारियां पूर्ण होने पर श्रद्धालु शिवजी के मंदिरों में पूजा अर्चना करने गये। हर तरफ शिवजी की भक्ति का नजारा दिखा। वहीं उपवास रखने वालों में भी खासा उत्साह दिखा तो सांती स्थित शिवजी के मंदिर में कांवड़ियों का मेला सा लग गया। हर तरफ शिवजी की धूम रही।
महाशिवरात्रि पर्व के चलते शहर के गोपाल आश्रम स्थित शिव मंदिर, स्वर्गाश्रम स्थित सिद्धेश्वरनाथ मंदिर, राज-राजेश्वरी कैला देवी मंदिर स्थित शिवजी के मंदिर, जलेसर रोड स्थित शिव मंदिर, कुंजीलाल की बगीची स्थित शिव मंदिर व अन्य कई मंदिरों पर श्रद्धालुओं का अल सुबह से ही तांता लग गया। शिवजी की शिवलिंग पर भक्त दुग्धादि, बेलपत्री, पुष्प, धतूरा आदि अर्पित कर मनोकामनायें मांग रहे थे। सांती स्थित शिवजी के मंदिर पर कांवर चढ़ाने वालों की लम्बी लम्बी कतारें लगीं थीं। मेले जैसा माहौल था, चाट-पकौड़ी व खेल खिलौने आदि की दुकानें भी लगीं थीं। ज्यादातर श्रद्धालु अपने परिवारों संग वहां जा रहे थे। इसके अलावा शहर में ज्यादातर घरों के परिवारों के लोग उपवास रखे हुये थे। महाशिवरात्रि को लेकर दो दिन का त्यौहार रहा, कुछेक ने बीते दिन भी यह पर्व मनाया।

Read More »

मनीष अलंकार के घर शुभ चिंतकों को लगा जमावड़ा

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। थाना उत्तर क्षेत्र के जैन नगर निवासी मनीष अलंकार उद्योग पति के घर बुधवार की सुबह से ही शुभचिन्तकों का आना -जाना लगा रहा। वही पुलिस मनीष अलंकार के मामले को संदिग्ध मान रही है।
बताते चले कि विगत रात्रि में मनीष अलंकार जैन नगर में ग्लास फैक्टी चलाता है। विगत रात्रि में अपनी बाइक द्वारा बस स्टैण्ड की ओर से घर की ओर जा रहा था। उसी दौरान ट्रामा सेन्टर से पूर्व ही कार सवार लोगो को देख वह गाडी को छोड कर भाग निकला। मनीष को लगा कि उसका अपहरण करने के उद्देश्य से कार चालक ने गाडी को रोका था। घटना की जानकारी होने पर उधोग पतियों के साथ परिजनों में भी हडकम्प मच गया। घटना की जानकारी शहर में फैलते ही मनीष अलंकार के घर बुधवार की सुबह से ही शुभचिंतकों को आना-जाना शुरू हो गया। उसके निवास पर मौजूद उधोग पतियों में चर्चा थी कि भाजपा सरकार में व्यापारी वर्ग काफी भयभीत है। अपहरण की घटना होने की आशंका लगी रहती है। उक्त मामले में एसपी सिटी ने बताया कि थाने में पीड़ित पक्ष द्वारा कोई तहरीर नही दी है।

Read More »

दो पक्षों में चले लाठी-डन्डों से दो महिलाओं के सिर फूटे

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। थाना जसराना क्षेत्र के गांव प्राणपुरा में दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गयी। जिसमें दोनो पक्षों से दो महिलाओं का जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया गया।
थाना जसराना क्षेत्र के गांव प्राणपुरा निवासी बैजनाथ की 35 वर्षीय पत्नी मनीषाा देवी दूसरे पक्ष से उदयवीर सिंह की 28 वर्षीय पत्नी दुर्गेश देवी में विगत रात्रि में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट होने से दोनो के सिर फट गये। घायलों के परिजनों ने एक -दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने दोनो ही पक्षों को उपचार डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। घायलों की माने तो एक पक्ष दूसरे पक्ष पर टोटका करने का आरोप भी लगा रहा था।

Read More »

समरसता संगम कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बैठक की

औरैयाः ध्रुव कुमार अवस्थी। आगामी 8 अप्रैल को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा होने वाले समरसता संगम कार्यक्रम को सफल बनाने के निमित्त संघ कार्यालय पर संचालन समिति की बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें पंजीकरण स्थान सहित बस्ती की बैठकों आदि पर गहन चर्चा हुई।
बैठक का संचालन करते हुये कार्यक्रम संयोजक संतोष जी व नगर कार्यवाह सुनील शुक्ला उर्फ सीनू ने नगर को भौगोलिक रूप से 14 भागों में बाॅट कर अलग-अलग बस्तियों के लिए संचालन समिति के कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपें। इस क्रम मंे निर्धारित किया गया कि सम्पूर्ण बस्तियों की बैठक शनिवार तक पूर्ण करनी है। इसके साथ ही प्रत्येक रविवार को प्रातः 9 बजे पूर्ण गणवेश में स्थानीय सरस्वती शिशु मन्दिर में एकत्रीकरण होगा। इसके साथ ही प्रशासनिक कार्यों हेतु रविशंकर पाण्डेय एवं श्रीराम मिश्रा को दायित्व सौंपा गया एवं कार्यक्रम के व्यवस्था प्रमुख के रूप में अरविन्द तिवारी जी को दायित्व सौंपा गया। पंजीकरण स्थल माॅ काली पुस्तक भण्डार स्टेट बैंक के सामने, जय बाला जी कम्प्यूटर्स दिबियापुर रोड, औरैया, सर्वेश पोरवाल ब्लाक गेट के बगल में आदि को चिन्हित किया गया। बैठक में अन्य बिन्दुओं पर भी गहन चर्चा हुई।

Read More »

नगर पालिका कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

इटावाः राहुल तिवारी। नगर निकाय कर्मचारी संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश के आवाहन पर नगर पालिका कर्मचारियों ने बाहों पर काली पट्टी बांधकर कार्य किया। मोर्चा के अध्यक्ष राजीव यादव, महामंत्री सुनील वर्मा ने बताया कि प्रदेश के निकाय कर्मचारियों की 15 सूत्रीय मांगों के समर्थन में नगर पालिका कर्मचारियों ने भी प्रांतीय नेतृत्व के आव्हान पर बांहों में काली पट्टी बांधकर सरकार का विरोध कर अपना-अपना कार्य किया। कर्मचारी नेताओं ने बताया कि सरकार ने समय रहते निकाय कर्मचारियों की न्यायोचित 15 सूत्रीय मांगो की पूर्ति नहीं की तो पूर्व से प्रस्तावित जीपीओ पार्क लखनऊ पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

Read More »

शिवालयों में भक्तों का उमड़ा सैलाब

चन्दौलीः जन सामना ब्यूरो। जिले के विभिन्न शिव मन्दिरों पर शिव भक्तों को मंगलवार के दिन भगवान भोले नाथ का दर्शन कर भाव विभोर होते देखा गया। मुगलसराय, सकलडीहा, चकिया, नौगढ़ क्षेत्रों में स्थापित शिव मन्दिरों पर भक्त पूरे दिन माला, फूल, बेल-पत्र, गंगा जल, दूध-दही, शहद लेकर दर्शन के लिए लाइनों से गुजर कर भोलेनाथ का दर्शन पूजन किये। कुछ मन्दिरों पर दर्शन के बाद दर्शनार्थियों के साथ आये छोटे-छोटे बच्चों संग महिलाओं व पुरुषों ने मेले का भी आनन्द उठाया। जिले के चकिया क्षेत्र में लगने वाला मेला बाबा जागेश्वर नाथ धाम में दो दिवसीय मेले का आयोजन प्रत्येक वर्ष की भांति इस साल भी आयोजित किया गया, जिसमे हजारों लोगों ने दर्शन का लाभ उठाया। वहीं भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस पीएसी के आलावा पूरे दिन प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों का आना जाना लगा रहा।

Read More »

सोनी सब के ‘तेनाली रामा’ में रामा को छोड़ना पड़ेगा विजयनगर

दर्शकों का चहेता रामा हमेशा उन मुश्किल कामों को पूरा करने में सफल रहा है, जो उसे सौंपा गया। चाहे वह अपने दुश्मनों से जीतने की बात हो या फिर कोई कठिन मामला सुलझाने की। अब टेलीविजन के पसंदीदा रामा के लिये इस हफ्ते एक और मुश्किल चुनौती इंतजार कर रही है!
आगामी एपिसोड में हम देखेंगे कि विजयनगर का रहने वाला एक व्यक्ति विश्वनाथ घोड़ागाड़ी चलाने वाले प्रसाद की शिकायत लेकर पहुंचता है। वह कहता है कि उसकी पत्नी को प्रसव के समय उसने मदद नहीं की, जिसकी वजह से बच्चे के जन्म में परेशानी आई। विश्वनाथ ने अपने जीवन की सारी जमापूंजी अपनी पत्नी के इलाज में लगा दिया। अब विश्वनाथ चाहता है कि प्रसाद वह सारा पैसा दे जो उसने खर्च किया है।
रामा (कृष्ण भारद्वाज) प्रसाद को सलाह देता है कि उसे विश्वनाथ को पैसे दे देने चाहिये। लेकिन इससे पहले कि राजा कृष्णदेव राय (मानव गोहिल) अपना फैसला सुनाते, कालुरी नाम का एक व्यक्ति दरबार में पहुंचता है और साबित कर देता है कि रामा की सलाह गलत थी। इसकी जगह वह राजा कृष्णदेव राय को हर हफ्ते इस तरह के मामले सुलझाने के लिये परिवार दरबार लगाने का सुझाव देता है। राजा प्रभावित होते हैं और कालुरी को एक इनाम देते हैं। कालुरी, रामा को उसके बचपन के नाम से बुलाता है, इससे रामा को आश्चर्य होता है कि आखिर कालुरी (अभिषेक रावत) है कौन।
राजा कृष्णदेव राय दोनों के बीच प्रतियोगिता की घोषणा करते हैं। वह एक परिवार दरबार लगाने का फैसला करते हैं। सभी मामले रामा और कालुरी के सामने रखे जायेंगे, जो भी बेहतर सलाह देगा, जीत उसकी होगी।
पहले मामले में राजा कृष्णदेवराय, रामा और कालुरी दोनों की सलाह से सहमत होते हैं और वह दोनों के एक-एक बात को मान लेते हैं। एक दूसरा मामला वरूणमाला का आता है, जिसमें रामा एक अंक से आगे हो जाता है। अगले मामले में दो दंपती दरबार में एक बच्चे के साथ आते हैं। एक उसके जन्मदाता होते हैं और दूसरे उसे पालने वाले। राजा कृष्णदेवराय, कालुरी के तर्कों से सहमत होते हैं और यह घोषणा करते हैं कि बच्चे को अपने जन्मदाता के साथ ही रहना चाहिये। रामा यह अन्याय देखकर दरबार छोड़कर चला जाता है और विजयनगर के प्रमुख सलाहकार के पद से त्यागपत्र दे देता है।
क्या रामा और उसका परिवार विजयनगर छोड़कर चले जायेंगे? क्या राजा कृष्णदेवराय कालुरी की ईष्र्या को देख पायेंगे? किस तरह रानी, रामा की मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी?

Read More »

मण्डलीय विकास कार्यों की समीक्षा की

कानपुरः जन सामना ब्यूरो। ग्रामीण पेयजल पाइप लाइन योजना में के अंतर्गत घटिया पाइप लाइन डालने पर तत्कालीन संबंधित अधिकारियों पर कार्यवाही करते हुए वसूली के आदेश दिये। आईजीआरएस पोर्टल में मण्डल के जनपद फर्रुखाबाद का प्रदेश में चैथे स्थान पर रहे। काया कल्प योजना के तहत कल्याणपुर, सरसौल सीएससी तथा इटावा के जिला अस्पताल हाईटेक रख रखाव के लिए पुरस्कृत किया गया। शिक्षा तथा स्वास्थ्य के क्षेत्र में मण्डल में प्रभावी कार्यवाही की जाये ताकि संबंधित विभाग के अधिकारी शत प्रतिशत कार्य करें। कन्नौज तथा इटावा के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों पर टीका करण योजना में प्रगति न किये जाने पर उनका स्पटीकरण मांगने के लिए एड़ी हेल्थ को निर्देशित किया। सभी ब्लाकों में वीडियो कांफ्रेंसिग सुविधा तत्काल उपलब्ध करा दिया जाये ताकि कोई भी खंड विकास अधिकारी ब्लाक न छोड़ सकें तथा विकास कार्यो में तेजी लायी जा सके। मण्डल में जिन विकास खंडो में प्रधानमंत्री आवास योजना का मास्टर रोल जारी नहीं हुआ है वहा के खंड विकास अधिकारी तथा रोजगार सेवकों पर प्रतिकूल प्रवष्टि व ऐसे कम्प्यूटर आॅपरेटरों को तत्काल हटाया जाये जिन्होंने कार्यो में लापरवाही बरती है। मनरेगा के लाभार्थियों का भुगतान समय से किया जाये। संस्थागत के अतिरिक्त निजी क्षेत्रों में होने वाले प्रसवों की संख्या भी जोड़ी जाये ताकि लिंग का अनुपात भी ज्ञात हो सके। शासन की दृढ़ इच्छा शक्ति का ही परिणाम है कि ई-टेण्डर का निर्णय जिसमें पूरी तौर में भ्रष्टाचार रोकने की कवायत है। भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टालरेंस की निति अपनायी जा रही है, पक्षपात रहित कार्य हो रहे है और आगे भी इसी प्रकार चलना होगा। बेहतर इंफ्रास्टैक्चर तो ही विकास का आधार होगा अतः इसे भी तेजी से मजबूती की और ले जाना है। इनर रोड, एलिब्रेटेड रोड, बाई पास, मार्गो का निर्माण, ग्रीन फिल्ड एवं एक्सप्रेस वे आदि का भी निर्माण हो रहा हैं मार्ग का चैड़ी कर्ण होना आवश्यक है ताकि जनता यातायात का लाभ उठा सके।
उक्त निर्देश प्रभारी मण्डलायुक्त / जिलाधिकारी कानपुर नगर सुरेंद्र सिंह ने उपस्थित अधिकारियों देते हुए कहा कि चिकित्सालयों में नितान्त कड़ी निगाह रखी जाये ताकि चिकित्सक अनुपस्थित न रहने पाये। प्रधानमंत्री आवास जो जनता को उपलब्ध कराने है उनके निर्माण कार्यो में तेजी लायी जाये तथा जिन जिलों में लक्ष्यों का समर्पण हुआ है उसकी सूचना भी उपलब्ध करायी जाये इसके सात ही ग्राम सभावार लाभार्थियों की सूची का सत्यापन किया जाये ताकि कोई पात्र छूटने न पाये और अपात्र लोग इसका लाभ न उठा पाएं। बच्चों के टीकाकरण के संबंध में उन्होंने निर्देशित किया कि जनपद कानपुर देहात की उपलब्धि लगभग 50 प्रतिशत है उसको बढ़ाया जाये क्योंकि मण्डल में टीकाकरण की उपलब्धि लगभग 61 प्रतिशत है। चेचक, हैपेटाइटिस बी, गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जाये।

Read More »

एलएलबी छात्र के हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी हो – मजदूर किसान मंच

चन्दौलीः दीप नारायण यादव। इलाहाबाद में रेस्तरां में मामूली विवाद के बाद एलएलबी छात्र दिलीप सरोज की पीट-पीट कर खुलेआम की गई नृशंस हत्या से यह साबित होता है कि प्रदेश में अपराधी कितना बेखौफ है। उक्त आरोप मजदूर किसान मंच के नेता अजय राय ने लगाये हैं, उन्होंने आगे कहा कि हत्या की यह वारदात भारी भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र व वीआईपी इलाके में घटी है। घटनास्थल से कुछ दूरी पर ही पुलिस रही होगी परन्तु पुलिस का अपराधियों को कोई डर ही नहीं था। इस नृशंस हत्या से एक बार फिर कानून-व्यवस्था की तो पोल खोल दी है बल्कि जनता के सामने यह सचाई भी सामने आ गई कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले कितना बुलंद है और प्रदेश सरकार अपराध को रोकने के बजाय सरकार के खिलाफ बेरोजगारी अथवा अन्य जन मुद्दों पर आंदोलन चला रहे कार्यकर्ताओं व छात्रों का बर्बरता पूर्वक दमन किया जा रहा है। मजदूर किसान मंच ने दिलीप के हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार करने व इन्हें कठोर से कठोर सजा दिलाने की मांग की है। अगर प्रदेश सरकार का यह दावा सही है कि 1000 से ज्यादा अपराधियों के एनकाउण्टर किये गये हैं तब सवाल है कि अपराधियों के हौसले बुलंद क्यों हैं। नोयडा एनकाउण्टर सहित कुछ अन्य काउण्टर से स्वतः स्पष्ट है कि निर्दोष नागरिकों की पुलिस मुठभेड़ों में हत्याओं से इंकार नहीं किया जा सकता है।

Read More »

सेवा भारती ने आयोजित किया स्वास्थ्य परीक्षण

कानपुरः जन सामना ब्यूरो। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की सामाजिक संस्था ‘सेवा भारती’ ने बर्रा 2 स्थित जीवन ज्योति हाॅस्पिटल में एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जिसमंे आमजनों नेत्र, मुख और कान संबंधित रोगों की जांच कराकर इलाज भी शुरू कराके बीमारी को बढ़ने से रोकने की दिशा में बढ़े। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महानगर दक्षिण के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार वर्मा थे। कार्यक्रम का शुभारम्भ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार वर्मा व स्टेट बैंक कानपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक केके साहू, चीफ वार्डेन दिनेश कटियार, डाॅ वीना आर्या, डाॅ. सुवेश सचान, डाॅ राम आश्रय साहू ने दीप प्रज्वलित करके किया। निःशुल्क परीक्षण शिविर में 300 से अधिक पुरुषों और महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन कराकर लाभ लिया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा समाज में पान मसाला और गुटका खाने वाले लोगों को मुख कैंसर की बीमारी का खतरा बढ़ता जा रहा है और भारी संख्या में पीड़ित भी हैं । मेरा मानना है गुटका और पानमसाला का बहिष्कार होना चाहिए,ताकि हम एक स्वस्थ समाज की रचना कर सकें। मुख्य अतिथि का स्वागत शाल उढ़ाकर वुके देकर डाॅ रामाश्रय और दिनेश कटियार ने किया। सभी अतिथियों को सेवा भारती की ओर से एक एक स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन भाजपा दक्षिण के जिलामंत्री संजय कटियार ने किया। डा. रामाश्रय साहू ने संजय कटियार और देवेंद्र सचान को एक एक स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।

Read More »