Saturday, March 7, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 1530)

JAN SAAMNA DESK

पुलिस कार्यवाही के विरोध में वकीलों ने किया कार्य बहिष्कार

घाटमपुर, कानपुर, संवाददाता। बीते सोमवार को अधिवक्ता एवं पुलिस सिपाहियों के बीच हुए विवाद के बाद मंगलवार को सिपाहियों की तहरीर पर स्थानीय वकीलों के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज करने के विरोध में बुधवार को वकीलों ने उप निबंधक कार्यालय सहित स्थानीय न्यायालयो का बहिष्कार कर दिया। लायर्स हाल में बैठक के बाद दर्जनों वकील कोतवाली पहुंचे जहां सी0ओ० विजय कुमार से मुलाकात कर उन्होंने अपना पक्ष भी बताया और पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विरोध किया। एडवोकेट कुलदीप सिंह परमार ने कहा कि उनके द्वारा दी गई तहरीर को पुलिस ने नजरअंदाज कर दूसरे पक्ष की पैरवी की जा रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी घाटमपुर ने आश्वासन दिया कि जांच के बाद उचित कार्यवाही की जाएगी। किसी के साथ अन्याय नहीं होगा।

Read More »

नवरात्र पर व्यवस्था का किया निरीक्षण

घाटमपुर, कानपुर, संवाददाता। नवरात्र पर्व में श्रद्धालुओं को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद नीलम चैधरी ने बुधवार अपराहन शक्तिपीठ मां कुष्मांडा देवी मंदिर का पालिका कर्मचारियों वह स्थानीय समाज सेवियों के साथ निरीक्षण किया। मेला परिसर में दुकान लगाएं फुटपाथी दुकानदारों से उनकी समस्याएं पूछे और मंदिर मार्ग में अतिक्रमण किये दुकानदारों से अतिक्रमण ना करने और तत्काल अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। कुष्मांडा तालाब का निरीक्षण करते समय तालाब में गंदगी देखकर उन्होने अपने सफाई कर्मियों को जमकर लताड़ लगाई। पेयजल आपूर्ति स्ट्रीट लाइट मार्ग व्यवस्था आदि चीजों का निरीक्षण करने के बाद नगर पालिका कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी गई कि किसी प्रकार की गड़बड़ी होने पर उनके खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। अधिशासी अधिकारी ने परिक्रमा मार्ग व मेला स्थल का घूम-घूम कर निरीक्षण किया और मेले में लग रही दुकानों को व्यवस्थित कराते हुए उन्हें मार्ग में अतिक्रमण ना करने की चेतावनी भी दी।

Read More »

अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी के दूसरे दिन विभिन्न विभागों ने स्टाॅल लगाकर दी योजनाओं की जानकारी

हाथरसः जन सामना ब्यूरो। पं.दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती के अवसर पर उनके विचारों और उनके सपनों को साकार करने तथा प्रदेश सरकार के कार्यो को लोगों में प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से जनपद के विकास खण्ड सिकन्दाराराऊ में ब्लाक स्तरीय तीन दिवसीय अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी के आयोजन का आज दूसरा दिन सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के तत्वाधान में आयोजित किया गया। इस प्रदर्शनी में सूचना विभाग के अतिरिक्त चिकित्सा, कृषि, मत्स्य, उद्यान, दिव्यांगजन एवं सशक्तीकरण, पिछडा वर्ग कल्याण विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, पंचायतीराज, सिचाई एवं जल संसाधन विभाग, श्रम विभाग, पशुपालन विभाग के द्वारा अपने विभागीय स्टाॅल लगाकर जनसामान्य को योजनाओं की जानकारी दी, जिसके तहत पंचायती राज विभाग के द्वारा स्वच्छता अभियान तथा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत जनपद में बनवाये जा रहे शौचालयों तथा उनसे होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी गयी। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा बच्चों से संबंधित बातों की जानकारी दी गयी। पशुपालन विभाग द्वारा पशुओं को कृत्रिम गर्भाधान के लिये प्रेरित किया गया। इसी तरह अनेक विभागो के द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, मुद्रा बैक योजना, सुकन्या समृ˜ि योजना, अटल पेंशन योजना, दीनदयाल उपाध्याय ज्योति योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, फसल ऋण मोचन योजना, 24×7 पावर आफ आल योजना, नयी उद्योग नीति, कुपोषण बच्चों को बंद पैकेट में पोषाहार योजना तथा मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग योजना के बारे में उपस्थित लोगो को जानकारी दी गयी।  पं.दीनदयाल उपाध्याय के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेकर उनके आदर्शों पर चलने का आव्हान किया। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय के कैलेन्डर, पं.दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर आधारित पुस्तकें तथा प्रदेश सरकार की योजनाओं की सबका साथ सबका विकास नामक सैकड़ों पुस्तक का वितरण किया गया। 

Read More »

बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने अवैध रूप से बिक्री हो रहे मांस पर रोक लगाने की मांग की

हाथरसः जन सामना ब्यूरो। सासनी कस्बा के नगर कार्यालय पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं की एक बैठक संपन्न हुई, जिसमें कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने क्षेत्र में अवैध रूप से बिक रहे मांस की बिक्री पर रोक लगाने हेतु एसडीएम अंजुम बी को ज्ञापन दिया।  आज दिए गए ज्ञापन में बजरंग दल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कहा है कि सरकार द्वारा अवैध रूप से मांस बिक्री करने पर रोक लगाने के बावजूद भी सासनी और उसके आस-पास के क्षेत्र में अवैध रूप से मांस की बिक्री की जा रही है। साथ ही अवैध मांस के द्वारा विशेष समुदाय में पनप रही अराजकता पर प्रतिबंध लगाया जाए तथा मांस कारोबारी से निरंतर बढ़ रही कट्टीघरों पर रोक लगाई जाए और अवैध कट्टीघरों से प्राप्त आय से सासनी में हो रही संदिग्ध गतिविधियों पर गुप्त जानकारी कर राष्ट्रहित में रोक लगाई जाए। पदाधिकारियों ने ज्ञापन की प्रतियों को विभिन्न अधिकारियों को भी प्रेषित किया है। इस दौरान हरीश चैधरी, प्रवीण उपाध्याय, सोनू कुशवाहा, सूर्यकांत प्रताप सिंह, विद्याभूषण गर्ग, राजेन्द्रनाथ चतुर्वेदी, मुकेश कुमार, कैलाश कुलवाल आदि मौजूद थे। ज्ञापन के बाद बजरंगदल कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने कार्यकारिणी का गठन किया, जिसमें शहर नगर संयोजक हरीश चैधरी, सह संयोजक प्रवीन उपाध्याय, सुरक्षा प्रमुख शिवम पांडेय, गौरक्षा प्रमुख विवेक शर्मा, मिलन केन्द्र प्रमुख गौरांग शर्मा एवं शहर नगर संयोजक सोनू कुशवाहा, सह संयोजक सूर्यकांत सिंह, सुरक्षा प्रमुख राहुल कुमार, गौरक्षा प्रमुख दीपक कुमार, बालोत्सव प्रमुख विशाल कुमार, मिलन केन्द्र प्रमुख विपिन कुमार को नामित किया गया।

Read More »

गरीब व पीड़ित व्यक्ति की हर सम्भव मदद करते हैं नितिन

कानपुर, जन सामना ब्यूरो। बाबूपुरवा में समाज सेवक व गरीबों के मसीहा के रूप में पहचाने जाने वाले नीत कुमार उर्फ नितिन का कार्यालय है यहां हर समाज व हर वर्ग के लोग किसी भेदभाव व ऊंचनीच की भावना का दरकिनार रखते हुए पुराने ढर्रे की बातों को नहीं मानते हैं। नितिन का मानना है कि हम इंसान की औलाद है, इंसान ही रहेंगे लेकिन मनुष्य का जन्म लिया है। अगर हमारे दिल में मानवता ही न हो तो हम काहे के मनुष्य! अगर भेदभाव ही बना रहे तो इसका मतलब है कि हम लोग तो जानवरों से भी बदतर हैं। नीत कुमार ‘नितिन’ के कार्यालय में हर रोज लगभग हजारों की संख्या में गरीब व पीड़ित व्यक्ति आते हैं जो कि अपनी अपनी परेशानी नितिन भाई को बताते है। इससे लोग चर्चा करते है कि जिसकी कोई न सुने उसकी पीड़ा नितिन सुनते हैं। नितिन उन गरीब व्यक्तियों की परेशानी को सुनने के बाद सम्बन्धित विभागों तक अपने माध्यम से पहुंचाकर समाधान का प्रयास करते हैं। खास बात यह भी है कि जब तक पीड़ितों का काम नहीं हो जाता है, तब तक चैन से नहीं बैठते है। इसी कारण गरीब लोग नीत कुमार नितिन को गरीबों का मसीह कहने लगे हैं। नितिन के पास कानपुर के किसी भी क्षेत्र का पीड़ित व्यक्ति अगर अपनी फरियाद लेकर आता है तो नितिन उसके कार्य में जरूर मदद करते है।

Read More »

जेल में बंद शिक्षामित्रों से मिले शिक्षामित्रःनिष्पक्ष जांच की मांग

हाथरस, जन सामना ब्यूरो। आदर्श समायोजित शिक्षक (शिक्षामित्र) वेलफेयर एसोसियेशन के मांडलिक मंत्री व जिलाध्यक्ष ब्रजेश वशिष्ठ ने अपने पदाधिकारियों के साथ जिला कारागार एटा में शिक्षामित्रों के आन्दोलन के दौरान जेल भेजे गये शिक्षामित्र साथियों से मुलाकात की और उन्हें संघर्ष के दौरान से अब तक प्रदेश नेतृत्व से मिले दिशा-निर्देशों से अवगत कराया और स्थानीय हालातों की वस्तु स्थिति से अवगत हुये।
ब्रजेश वशिष्ठ ने शिक्षामित्र एसोसियेशन के जिलाध्यक्ष अवधेश यादव, जिला महामंत्री राष्ट्रदीप पचैरी, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष रामबहादुर वर्मा, महिला विंग की जिलाध्यक्ष आशा यादव समेत समस्त शिक्षामित्रों को जानकारी देते हुये बताया कि एटा की घटना पर प्रदेश नेतृत्व पूर्ण रूप से संवेदनशील है व गंभीर है। लगातार शासन व प्रशासन से सम्पर्क बनाये हुये है। उन्होंने एटा के जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन से अपील की है कि शिक्षामित्रों ने अपनी मांगों को लेकर पूरे प्रदेश में आन्दोलन चलाया था, किन्तु एटा में संवादहीनता व गलतफहमी के चलते आन्दोलन ने उग्र रूप धारण कर लिया था। इस पूरे घटनाक्रम पर जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिक्षामित्रों पर दर्ज हुये मुकद्दमों की निष्पक्ष जांच कराकर व पूर्ण सहानुभूति बरतते हुये आन्दोलनकारियों के ऊपर से धारा 307 जैसी अन्य संगीनधाराओं को उनके केस की सुनवाई से पूर्व हटाकर जेल से रिहा कराने में पूर्ण सहयोग करें। क्योंकि पूरे प्रदेश के साथ-साथ पड़ौस के जिलों के शिक्षामित्रों में भारी आक्रोश व्याप्त है अन्यथा की स्थिति में पूरे प्रदेश के शिक्षामित्रों को अगर आवश्यकता पड़ी तो अपने साथियों के लिये मजबूरन एटा आकर आन्दोलन लोकतांत्रिक तरीके से चलाना पड़ेगा।

Read More »

शांतिपूर्वक निकालें ताजिया-एएसपी

2017.09.19.01. SSP. nc lapiहाथरस/सासनी, जन सामना ब्यूरो। मोहर्रम एक मातम का त्यौहार हैं इसे शांति और गमगीन तरीके से ही निकालें यदि इस दौरान कोई भी गडबडी की गई तो दोषी को वख्शा नहीं जाएगा। गडबडी फेलाने वालों के खिलाफ कडी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ताजिया की ऊचाई भी ठीक रखें अधिक ऊंचाई वाले ताजिया से यातायात के अलावा कई परेशानियांे का सामना करना पडता है।
यह बातें मंगलवार को कोतवाली में हुई ताजिया और नवदुर्गा त्यौहार को लेकर एक बैठक में एएसपी अरविंद कुमार ने मौजूद लोगों को बताई। उन्होंने कहा कि दोनों ही त्यौहार शांति शौहार्द का त्यौहार है एक दूसरे से मिल जुलकर मनाने वाले त्यौहारों को शांति से ही मनाएं किसी भी अफवाह फेलाने वाले नशा करने वाले या अपराधी किस्म के व्यक्ति की बातों में न आएं। क्यों कि ऐसे ही लोग अफवाह फेलाकर माहौल केा गर्म कर देते हैं जिससे झगडा फसाद आदि हो जाते है। इसलिए शांति पूर्वक त्यौहारों को मनाऐं उन्होंने कहा कि बाजार में ताजिया निकलने वाले मार्ग में जिन लोगों ने अपने मकानों ेा सडक की ओर बढा लिया हैं उनके छज्जे आदि केा लेखपाल, नगर पंचायत आदि अधिकारियों से जांच कराकर तुडवाने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Read More »

रामलीला महोत्सव के दिखा विहंगम दृश्य

⇒राम बारात व जनकपुरी महोत्सव बना ऐतिहासिक
हाथरस, जन सामना ब्यूरो। सार्वजनिक धार्मिक सभा के तत्वावधान में संचालित श्री रामलीला महोत्सव के तहत बीती रात्रि को शहर में भगवान श्री राम की पहली बार विशाल व ऐतिहासिक रामबरात निकाली गई और बरात की जहां भारी धूम रही वहीं घंटाघर पर सजाई गई भव्य व ऐतिहासिक जनकपुरी ने इस बार इतिहास रच दिया है तथा बरात व जनकपुरी महोत्सव में उमड़ी लाखों की भीड़ से यह तय हो गया है कि जनता व भक्तों का अब रामलीला महोत्सव में पहले से ज्यादा लगाव बढ़ गया है। श्री राम बरात में दो दर्जन से अधिक झांकियों के साथ निकली राम बरात में भक्त बैंड बाजों की मधुर गीतों पर थिरकते नजर आए। शहर के बीच घंटाघर पर जनकपुरी सजाई गई है, जहां देर रात राम बरात का परंपरागत तरीके से स्वागत किया गया। घंटाघर पर सजी जनकपुरी को देखने के लिए शहर के लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
सार्वजनिक धार्मिक सभा के बैनर तले रामलीला महोत्सव का आयोजन चल रहा है। इसके तहत बीती रात्रि को भगवान श्री रामव उनके भाई लक्ष्मण, भरत व शत्रुघ्न की बारात का आयोजन किया गया। श्री राम बारात परम्परागत तरीके से गली हनुमान स्थित हनुमान मंदिर से निकाली गई। जहां पर राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न आदि स्वरूपों के साथ गुरुजनों का आरती उतार कर स्वागत किया गया जिसके बाद राम बारात का शुभारंभ हुआ। राम बारात में शहर के अलावा दूसरी जगहों से आईं करीब दो दर्जन से अधिक मनमोहक झांकियां आकर्षण का केन्द्र बनी रहीं। झांकियों की कड़ी में सबसे पीछे भगवान राम, लक्ष्मण, भरत शत्रुघ्न घोड़ों पर सवार होकर चल रहे थे। जिस बाजार से राम बरात गुजरी, जगह-जगह माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए आरती उतारी गई। राम बरात देखने के लिए सड़कों के दोनों छोर पर लोगों की भारी भीड़ थी। महिलाएं- बच्चे छतों पर जमे हुए थे। लोगों में भारी उत्साह दिखा। महिलाएं स्वरूपों के चरण वंदना करतीं नजर आईं। बाजारों में जगह-जगह आतिशबाजी भी की गई।

Read More »

तहसील दिवस में आई 37 शिकायतें

सासनी, हाथरस ब्यूरो। एसडीएम अंजुम बी की अध्यक्षता में तहसील दिवस का अयोजन किया गया। जिसमें 37 शिकायतें दर्ज की गई। चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। मंगलवार को तहसील दिवस में आई शिकायतों में 18 खंड विकास अधिकारी से संबधित तथा 8 राजस्व, 4 पुलिस, 6 विद्युत विभाग, एवं 1 आपूर्ति विभाग की शिकायत दर्ज की गई। चार अन्य शिकायतों को मौके पर ही निबटा दिया गया। इस दौरान तहसीलदार ठाकुर प्रसाद, लेखपाल एजाज मेंहदी हसन, जगन्नाथ प्रसाद, दिनेश कुमार, राजकुमार, बादाम सिंह, शंकर सिंह, सुरेन्द्र बाबू, जनरल सिंह, लखपत सिंह, प्रेमपाल सिंह, एसडीओ, सहित संबधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। 

Read More »

कस्टम अधिकारियों ने अपने कब्जे में ले लिया सुपारी लदा ट्रक

2017-09-19-05- SSP-- NEWS_ truckघाटमपुर, कानपुर, संवादाता। करीब 5 दिन पूर्व पकड़े गए बारह टायरा ट्रक को मंगलवार दोपहर लखनऊ से आई कस्टम टीम के अधिकारियों ने अपने कब्जे में ले लिया। बताया जाता है कि ट्रक में इंडोनेशियाई सुपारी लगी है। देर शाम समाचार लिखे जाने तक दबाव व सेटिंग सेटिंग का खेल चल रहा था। सुपारी लदे ट्रक को छुड़ाने के लिए बिचैलिए व असरदार लोग ले-देकर ट्रक छोड़ने के लिए सक्रिय थे। बताया जाता है कि शुक्रवार शाम चेकिंग के दौरान उपनिरीक्षक रिशभ सिंह ने चौराहे पर सुपारी लदे ट्रक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन ट्रक चालक द्वारा ट्रक दरोगा पर चढ़ाने का प्रयास से नाराज दरोगा ने ट्रक सीज कर दिया था।

Read More »