Sunday, June 21, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 1569)

JAN SAAMNA DESK

सपा ब्लाक प्रमुख का हुआ तख्तापलट, अविश्वास प्रस्ताव पास

2017.08.11. 03 ssp tundlaसपा एमएलसी के प्रयासों के बाद भी नहीं बची ब्लाक प्रमुख की कुर्सी
114 में से 80 बीडीसी ने किया मतदान, सपा ने किया बहिष्कार
टूंडला, जन सामना संवाददाता। नारखी के बाद शुक्रवार को भाजपा ने टूंडला में भी सपा ब्लाक प्रमुख का तख्तापलट कर दिया। 114 बीडीसी सदस्यों में से 80 ने सपा के विरोध में वोटिंग की। वहीं सपा ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। एमएलसी के लाख प्रयासों के बाद भी सपा का किला ढह गया।
शुक्रवार सुबह एसडीएम डाॅ. सुरेश कुमार की अध्यक्षता में खंड विकास कार्यालय के सभागार में चुनाव प्रक्रिया को लेकर बैठक हुई। चुनाव संबंधी चर्चा होने के बाद चुनाव कराने की तैयारी की गई। सुबह करीब 11 बजे पूर्व चेयरमैन पति ठेकेदार भंवर सिंह के साथ 80 बीडीसी सदस्य खंड विकास कार्यालय पहुंचे। जहां चुनाव को लेकर पुलिस फोर्स को तैनात किया गया। सपा ब्लाक प्रमुख बीना यादव के समर्थन में कोई भी बीडीसी मतदान करने के निए नहीं पहुंचा। एसडीएम के निर्देश पर दोपहर एक बजे वोटिंग शुरू करा दी गई। जिसमें 80 बीडीसी सदस्यों ने सपा के विरोध में मतदान किया। सपा की ओर से मतदान का बहिष्कार किए जाने पर वोटों की गिनती शुरू करा दी गई। अपरान्ह तीन बजे वोटों की गिनती पूरी कर ली गई। एसडीएम ने बताया कि ब्लाक में कुल 115 बीडीसी सदस्य थे। इनमें एक बीडीसी की पूर्व में मौत हो चुकी है। 114 में से 80 बीडीसी सदस्यों ने विरोध में वोट डाले जबकि सपा की ओर से कोई वोट डालने नहीं पहुंचा।

Read More »

पंडित दीन दयाल उपाध्याय अन्त्योदय प्रदर्शनी सम्पन्न

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। विकास खंड परिसर में पंडित दीन दयाल उपाध्याय अन्त्योदय प्रदर्शनी के समापन किया गया। समापन के अवसर पर विकास खंड मदनपुर के अंतर्गत बच्चों ने विभिन्न विद्यालयों से आकर प्रतिभाग किया।
विकास खंड मदनपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय प्रदर्शनी में विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा शैक्षिक गुणवत्ता के माडल एवं विज्ञान के माडल प्रस्तुत किये गए। प्रतिभाग करने वाले विद्यालयों में नगला कोठी, मडपुरा, सूरजपुर डुगमई स्थित प्राथमिक एवं जूनियर स्कूलों के बच्चे सम्मिलित रहे। माडलों में ट्रैफिक सिग्नल, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, एअरबस, गणितीय किट, विज्ञान किट एवं जीव विज्ञान के श्वसन, पाचन एवं उत्सर्जन तंत्रों के माडल प्रदर्शित किये गए। प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय खोड़इ की छात्रा कु. संध्या को प्रथम स्थान एवं शिवम कुशवाह को द्वितीये स्थान मिला। उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला कोठी की छात्र कु. ललिता राठौर को तृतीय पुरस्कार मिला।

Read More »

आंगनबाडी कार्यकत्री पर खादय सामग्री बेचने का आरोप

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। नौनिहालों को वितरित की जाने वाली खादय सामग्री को बाजार में बेचने की शिकायत जिलाधिकारी से की गई है।
ब्लाक एका क्षेत्रांर्गत गांव गौहाना निवासी रघुवीर सिंह की माने तो गांव में आंगनबाडी केद्र की संचालिका वीना शासन द्वारा बच्चों को वितरित किए जाने के लिए खादय सामग्री प्रदान की जाती है। लेकिन आंगनबाडी कार्यकत्री वीना द्वारा बाजार में बेच दी जाती हैं गांव के ही रघुवीर सिंह पुत्र पदम सिंह ने इस संबंध में जिलाधिकारी नेहा शर्मा को शिकायती दिया है।

Read More »

कानपुरः नमामि गंगे जागृति यात्रा 23 को

2017.08.11. 01ssp uphgअब गंगा की सफाई हेतु जागरूकता अभियान चलायेंगे होमगार्ड
कानपुर, जन सामना संवाददाता। गंगा को साफ सुथरा बनाने के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकारों द्वारा कई प्रयास किए गए, कई योजनाएं संचालित की गईं, सरकारें बदलतीं गई लेकिन कोई भी योजना सफलता का झण्डा गाड़ने में कामयाब नहीं हो सकी। चाहे नेता हों या अधिकारी, सभी का प्रयास फोटो खिचाऊ कार्यक्रम तक ही सीमित रहा। अखबारों व चैनलों की सुर्खियां बनीं लेकिन नतीजा निकला ‘ढाक के तीन पात।’ वहीं तमाम समाजसेवी संस्थाएं भी गंगा को साफ सुथरा रखने का आवाहन करते हुए समय समय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करतीं रहती हैं फिर भी गंगा को साफ सुथरा रखना किसी चुनौती से कम साबित नहीं हो रहा है।
गंगा सफाई के नाम पर योजना से जुड़े लोगों ने अपना खजाना भर लिया लेकिन गंगा का स्वच्छता मिशन अधूरा रहा है। अब यूपी की योगी सरकार ने गंगा स्वच्छता हेतु उप्र होमगार्ड के जवानों से गंगा को स्वच्छ बनाने में अपनी भागेदारी निभाने का निर्देश जारी किया है। इसी उद्देश्य से आगामी 23 अगस्त को नमामि गंगे जागृति यात्रा का आयोजन किया गया है यह जानकारी देते हुए मण्डलीय कमाण्डेंट सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि बिठूर में प्रातः 10 बजे व सरसैया घाट पर शायं 3 बजे जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा, जिसमें होमगार्ड के जवान अपनी सहभागिता से गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए संकल्प लेंगे और इसके प्रति आम लोगों को भी जागरूक करने का काम करेंगे। इस कार्यक्रम में शहर के जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।

Read More »

बालक का अपहरण कर मारपीट करने के बाद छोड़ कर अपहर्ता फरार

मीरजापुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के शिवपुर बाजार निवासी राज शर्मा पुत्र राजकुमार शर्मा उम्र 10 वर्ष अपने नानी के यहां भारतगंज जिला इलाहाबाद बचपन से ही पढ़ाई लिखाई कर रहता था। आज सुबह लगभग 7 बजे भारतगंज चैराहे से कुछ ही दूरी पर अज्ञात नकाबपोश अपहरणकर्ताओं ने लाल मारुति वैन से 10 वर्षीय बालक राज का अपहरण कर लिया। इसके बाद अष्टभुजा चैराहे समीप बालक के साथ मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर बालक को बेहोशी की हालत में फेंक फरार हो गए। परिवार वालों की माने तो अपहरणकर्ता चार से पांच की संख्या में थे। बालक के पैर और हाथ में गंभीर चोटे आई है।

Read More »

एशियन विकास बैंक द्वारा आयोजित एक दिवसीय ओरिएन्टेशन प्रोग्राम आयोजित किया गया

2017.08.10. 03 ssp lucknowलखनऊ, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री राजीव कुमार ने कहा कि प्रदेश में विकास को और अधिक गति देने हेतु पर्यटन, ऊर्जा, परिवहन सेक्टर सहित अन्य विभागों में भी परियोजनाएं तैयार कराकर भारत सरकार की स्वीकृृति मिलने के उपरान्त एशियन डेवलपमेन्ट बैंक से सहायता प्र्राप्त करने हेतु विचारार्थ प्रस्तुत की जाये। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास के लिये विभिन्न सेक्टरों में अनेक अवसर हैं। उन्होंने कहा कि परियोजना प्रस्ताव को निर्णयार्थ प्रस्तुत करने के पूर्व समस्त विभागों द्वारा यह प्रयास किये जायें कि परियोजना से आच्छादित भौगोलिक क्षेत्र के समग्र विकास हेतु तथ्यों का समावेश हो।
मुख्य सचिव आज यहां होटल ताज में एशियन विकास बैंक द्वारा आयोजित एक दिवसीय ओरिएन्टेशन प्रोग्राम का शुभारंभ करने के उपरान्त अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे को मात्र आवागमन सड़क के रूप में न कर सड़क के दोनों ओर वाणिज्यिक एवं औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की संभावनाएं तलाशी जानी चाहिए।
कार्यशाला में ए0डी0बी0 के कन्ट्री डायरेक्टर तथा अन्य प्रतिनिधियों द्वारा एशियन विकास बैंक के क्रिया-कलापों के सम्बन्ध में प्रस्तुतीकरण के दौरान अवगत कराया गया कि वर्तमान में एशियन विकास बैंक द्वारा विभिन्न परियोजनाओं के वित्त-पोषण के साथ-साथ परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के लिए भी वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

Read More »

बैंककर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर निकाला जुलूस

2017.08.10. 02 ssp cniraj cहाथरस, जन सामना ब्यूरो। यूनाइटेड फोरम आॅफ बैंक यूनियन्स के राष्ट्रीय नेतृत्त्व के आह्वान पर जनविरोधी बैंकिंग सुधारों को रोकने एवं काॅर्पोरेट खराब ऋणों को वसूल करने एवं काॅर्पोरेट अनार्जक आस्तियों का भार बैंकों के ग्राहकों पर सेवा शुल्क बढ़ाकर न डालने आदि मांगों को लेकर आन्दोलन का आह्वान किया है, जिसके तहत आज कैनरा बैंक मुख्य शाखा से एक जुलूस निकाला गया जो सभा के रूप में यूनियन बैंक आॅफ इण्डिया पर सभा के रूप में परिवर्तित हुआ।
यू.पी. बैंक यूनियन के प्रान्तीय सहायक महामंत्री एवं फोरम के जिला संयोजक बी.एस. जैन ने कहा कि केन्द्र सरकार जनविरोधी बैंकिंग सुधारों को बेशर्मी के साथ बढ़ा रही है, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का निजीकरण करने पर आमादा है, बैंकों के विलय की योजनाओं को तैयार किया जा रहा है। एक तरफ केद्र सरकार बड़े बैंक चाहती है। सरकार को भ्रम है कि बड़े बैंक स्वतः ही मजबूत बैंक होते हैं। बड़े बैंकों का मतलब बड़ा जोखिम उठाना होगा, जो हमारा देश मुश्किल से बर्दाश्त कर सकता है। दूसरी तरफ कार्पोरेट घरानों को खुले हाथों से निजी बैंक, छोटे बैंक, भुगतान बैंक आदि खोलने के लाइसेंस दे रही है, जिससे सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कमजोर हों। यह सरकार की दोगली नीति का परिचायक हैं।

Read More »

सिकन्द्रराराऊ-एटा रोड पर रोडवेज बस व केन्टर में भिड़न्त में एक दर्जन घायल

सिकन्द्राराऊ, जन सामना ब्यूरो। कोतवाली सिकंद्राराऊ क्षेत्र के अलीगढ जीटी रोड पर आज सुबह एक रोडवेज बस व केन्टर मैटाडोर में आमने-सामने से हुई भिडन्त में एक दर्जन यात्री जहां गम्भीर रूप से घायल हो गये वहीं सीएचसी पर मानवता को तार-तार कर घायल को जमीन स्ट्रेचर पर लिटाकर किया गया। 2 अन्य हादसों में भी करीब एक दर्जन लोग घायल हो गये।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिल्ली से कन्नौज जा रही एक रोडवेज बस व सामने से आती एक आयशर केन्टर मैटाडोर में अलीगढ जीटी रोड स्थित गांव रतनपुर के पास आमने-सामने से भिडन्त हो गई जिससे बस में सवार करीब एक दर्जन यात्री व बस चालक व मैटाडोर चालक गम्भीर रूप से घायल हो गये। घटना की सूचना पाकर मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई और घायलों को उपचार हेतु सीएचसी भिजवाया।

Read More »

भाजपाईयों ने सरस्वती शिशु मंदिर में किया पौधारोपण

हाथरस, जन सामना ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर आज भाजपाईयों ने आगरा मार्ग स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में पौधारोपण किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से विभाग कार्यवाह शरद तिवारी, जिला कार्यवाह रवि जोशी उपस्थित थे।
इस मौके पर भाजपा के पूर्व नगराध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कहा कि पौधारोपण ही मानव जीवन की कड़ी है। बिना वृक्ष के मानव का जीवन सफल नहीं है, इसलिये मानव को हमेशा वृक्ष अपने आसपास लगाने चाहिये, जिससे मानव को कभी बीमारियां नहीं होंगी। वृक्ष सभी बीमारियों को दूर करते हैं। भाजपा ने सर्वप्रथम पौधारोपण पर अधिक ध्यान दिया है। जिससे मानव जीवन सुरक्षित रहे।

Read More »

ब्रह्माकुमारी बहिनों ने स्नेह मिलन कार्यक्रम का किया आयोजन

2017.08.10. 01 ssp cniraj cहाथरस, नीरज चक्रपाणि। ‘‘जिसका कोई नहीं उसका तो खुदा है यारो’’ गीत की यह पंक्ति तब साकार हुई जब हाथरस जनपद में मन्दबुद्धिजनों एवं असहायों की सेवा में तत्पर अपनाघर आश्रम पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की आनन्दपुरी केन्द्र संचालिका बी.के. शान्ता बहिन और अनन्य ब्रह्मावत्सों के सानिध्य में एक स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोगों को फल एवं मिष्ठान का वितरण भी किया गया साथ ही रक्षासूत्र बाँधकर परमपिता परमात्मा शिव से इनके शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामना भी की गई।
‘‘जरा सोच ले दुखी मन बाबरे तेरा दुनिया में क्या कोई साथ है’’ गीत से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर ‘‘भारत फिर भरपूर बनेगा कोई नहीं कमी होगी’’ गीत की मधुर ध्वनि के मध्य बी.के. शान्ता बहिन ने ओम की ध्वनि का उच्चारण भी कराया और बहुत कम समझपाने की स्थिति वाले जनों को चित्र दिखाकर उनके स्व की पहचान आत्मसाक्षात्कार कराने के साथ-साथ सभी धर्मआत्माओं के पिता परमपिता परमात्मा शिव के परिचय से भी रूबरू कराया गया।

Read More »