हाथरस, जन सामना ब्यूरो।हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गाँव छत्तरपुर में सफाई नहीं होने व ग्राम प्रधान की मनमानी के खिलाफ गांव की महिलाओं ने आज मोर्चा खोलते हुये जमकर प्रदर्शन किया और हायतौबा करते हुये स्वयं हाथों में फावड़ा लेकर सफाई कर स्वच्छता अभियान चलाया।
गांव की महिलाओं ने ग्राम प्रधान द्वारा साफ सफाई नहीं कराये जाने व गांव में तैनात सफाई कर्मचारी के नहीं आने से उनके खिलाफ महिलाओं ने प्रदर्शन किया तथा गांव की नाली साफ की।
JAN SAAMNA DESK
कावरियों की बोलेरो को टैंकर ने मारी टक्कर एक कावरिया घायल
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। जनपद में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में कई लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के भूडा नहर के समीप बाइक सवार तीन लोग बाइक फिसलने से घायल हो गये। जिनको स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से घायल जनपद इटावा के गांव हरदासपुर निवासी 60 वर्षीय सीतादेवी पतनी लेखराम , उसके पुत्र श्यामलाल, पुत्रवधू प्रिंयका का सरकारी ट्रामा सेन्टर भेजा गया।
वैश्य एकता परिषद की जिम्मेदारी रितिक व शुभम को
हाथरस, जन सामना ब्यूरो। अखिल भारतीय युवा वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय प्रधान महामंत्री अंकुर मित्तल व प्रदेश उपाध्यक्ष व मुख्य शाखा के जिला प्रभारी चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य की संस्तुति पर सिकन्द्राराऊ में संस्था का गठन मण्डल प्रभारी विवेक वाष्र्णेय की सहमति से जिला अध्यक्ष विशाल गुप्ता ने किया है।
Read More »पूर्व सब रजिस्ट्रार महेश बाबू गौड़ का निधन
हाथरस, जन सामना ब्यूरो। रेवेन्यू बार एसोसियेशन के अध्यक्ष गिरीश गौड एड. एवं रेवेन्यू बार एसो. के पूर्व अध्यक्ष राजा गौड एड. के पिताजी व रिटायर सब रजिस्ट्रार श्री महेश बाबू गौड का आज निधन हो जाने से उनके शुभचिन्तकों व समर्थकों में भारी शोक की लहर दौड गई तथा उनके माया टाकीज के पास सिंघानिया कालौनी स्थित आवास पर शोक प्रगट करने वालों का तांता लग गया।
रिटायर सब रजिस्ट्रार श्री महेश बाबू गौड करीब 84 वर्ष के थे तथा वह गत दिनों घर पर बाथरूम में फिसल कर गिर गये थे जिससे उनके सिर व शरीर के अन्य भागों में भारी चोट लग गई थी तथा उनको उपचार हेतु मथुरा भर्ती कराया गया था जहां पर उपचार के दौरान आज उनका निधन हो गया।
भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी
हाथरस, जन सामना ब्यूरो। रामलीला मैदान में भूख हडताल पर बैठे संजय पाराशर उर्फ चुन्नू पंडित की भूख हडताल आज तीसरे दिन भी जारी रही तथा उनकी मांग है कि जब तक धार्मिक स्थलों पर हो रहे अवैध कब्जों की जांच कराकर हटवाया नहीं जाता तब तक उनका अनशन जारी रहेगा।
ट्रस्ट व धार्मिक स्थलों पर अवैध कब्जे किये जाने के विरोध में रामलीला मैदान में भूख हडताल पर बैठे संजय पाराशर उर्फ चुन्नू पंडित की भूख हडताल आज तीसरे दिन भी जारी रही तथा उनके अनशन को क्षेत्र के तमाम लोगों का समर्थन मिल रहा है।
ठगी का आरोप लगा भीड़ ने दो सपेरों को जमकर पीटा
कानपुर, अर्पण कश्यप। कानून का डर लगभग लगभग जनता के दिल से खत्म होता जा रहा है अब हर कोई खुल कर गुंडई कर कानून को हाथ में ले लेता है जिसका जीता जागता उदाहरण आज बर्रा थाना क्षेत्र के गुंजन बिहार में देखने को मिला जहॉ दो सपेरो को महज ठग समझ कर लोगों ने जम कर पीटा। अधेड़ उम्र के शिवली निवासी दोनों सपेरे सावन में सॉपों के दर्शन करा लोगों से मॉग कर धन कमाते हैं। आज भी गुंजन बिहार क्षेत्र के आकाश ज्वैलर्स की दुकान पर जा कर रूद्राक्ष को बेचने के लिये लोगों को दिखाया जहॉ एक महिला ने साठ रूपये में एक रूद्राक्ष खरीद लिया। जिसे उसके परिजनो ने नकली बताकर सपेरे को पहले फटकार लगायी व महज साठ रूपये के पीछे बीस पच्चीस लोगों ने लाठी डंडों से पीट दिया। इसके बाद सौ नम्बर पर सूचना देकर बर्रा पुलिस के हवाले कर दिया।
आपकी बातः भूमाफियाओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं!
उत्तर प्रदेश में जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार सत्ता में आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रथम दिन से ही ऐलान किया था कि अब प्रदेश में भूमाफियाओं की खैर नहीं होगी। इसी ऐलान के तहत प्रदेश की सरकारी मशीनरी जैसे विकास प्राधिकरण, नगरनिगम, नगरपालिका और ग्राम पंचायतों आदि ने ज्यादातर जिलों में भूमाफियाओं के खिलाफ अभियान छेड़ दिया था। अभियान की सफलता और असफलता अथवा उसके औचित्य पर यदि ईमानदारी से आकलन किया जाये तो एक जो तस्वीर दिखाई देती है वह यह है कि असली भूमाफिया और उनसे जुड़े वो सरकारी कर्मचारी, अधिकारी जिनकी सरपरस्ती पर भूमि की अवैध बिक्री और अवैध कब्जे करके आमजनता के लोगों को धोखे से कूट रचित अभिलेख बनाकर बिक्री करके जनता की जीवनभर की गाढ़ी कमाई पर डाका डाला गया। उनपर कोई भी कार्यवाही नहीं होती दिखाई देती, जबकि भूमाफियों ने अधिकारियों से मिलकर जनता से करोड़ों रुपये लूटकर अपने घर तो भर लिये और अब जब सरकार भूमाफियाओं के खिलाफ अभियान चलाने की बात कर रही है तब बेचारे वो निम्न मध्यम वर्ग की जनता, गरीब जनता परेशानी में आ रही है जिसने किसी प्रकार से मेहनत की गाढ़ी कमाई से भूमि का एक टुकड़ा खरीदकर अपने सपनों का एक छोटा सा घर बनाया था।
शिक्षा का गिरता स्तर
शिक्षा का स्तर सुधारने में सरकारें असफल होती रहीं नतीजन लगभग सभी प्राथमिक विद्यालय सिर्फ नाम के विद्यालय रह गए। यह कहने में जरा भी संकोच नहीं रहा कि सरकारी शिक्षालय हमारे बच्चों को मजदूर जरूर बना रहे हैं और जिनसे आशा है कुछ वो हैं निजी शिक्षण संस्थान, जो शिक्षा को खुलेआम बेंच रहे हैं और सरकारें शिक्षा की बिक्री को रोकने में असहाय दिख रहीं हैं। शिक्षा क्षेत्र में सुधार लाने की बात तो मोदी सरकार कर रही है लेकिन कोई ठोस कदम उठाने में लाचार दिख रही है और स्पष्ट नहीं दिख रहा नजरिया इस ओर।
एक तरफ बच्चों को भविष्य का निर्माता कहा जाता है। लेकिन उनके साथ दुराभाव भी सरकार द्वारा ही किया जाता है। एक तरफ सभी सरकारें अच्छी शिक्षा दिलाने की वकालत करती है लेकिन शिक्षा के प्रति किसी भी सरकार का नजरिया स्पष्ट नहीं है।
इस सीजन ऐसे होंगे ब्राइड के नए लुक
इन: ग्लिटर्स ब्राइड मेकअप-आने वाले सीजन में मेकओवर से लेकर ड्रेस सेन्स तक में कलर्स का बोलबाला रहेगा। पर्पल, आॅरेंज, रस्ट, पैरट ग्रीन, ब्लू जैसे कलर्स मेकअप किट का पार्ट बनेंगे। मेकअप के सारे प्राॅडक्ट्स नेचर से इंस्पायर्ड होंगे। आने वाले समय में ब्राइट कलर्स छाए रहेंगे। फ्लोरल कलर्स, जैसे पिंक, रोज और ट्यूलिक इन होंगे। आंखों के लाइनर से लेकर आई शैडो तक में एमरल्ड ग्रीन खूब देखने को मिलेगा।
अमूमन लेडीज रेड और आॅरेंज लिपस्टिक का यूज करने से डरती हैं, लेकिन आने वाले समय में ये कलर्स लिप्स की खूबसूरती बढ़ाएंगे।
आउट: हैवी मेकअप- हैवी मेकअप ट्रेंड से बाहर होगा।
इन: सिंपल और शोवर हेयर स्टाइल-आने वाले समय में सिंपल और शोवर हेयर स्टाइल्स की डिमांड बढ़ेंगी। ऐसे स्टाइल डिमांड में रहेंगे जो बिना किसी मेहनत के आराम से बन जाएं। बालों को कलर करवाने पर जोर रहेगा। बालों में एक्सेसरीज के तौर पर ओरिजिनल फ्लावर्स आर्किड, रोज, लिली यूज किए जाएंगे। ज्यादातर हेयर स्टाइल्स विक्टोरियन लुक और सेंटर पार्टिंग लुक से इंस्पायर्ड होंगे। हेड गियर का खूब यूज किया जाएगा, तो विंटेज लुक पर भी जोर रहेगा।
आउटः रेट्रो स्टाइल लुक- 60-80 के हेयर स्टाइल आने वाले समय में ज्यादा पसंद नहीं किए जाएंगे। फंकी लुक भी काफी हद तक बाहर होजाएगा। फ्रेंच स्टाइल की चोटी और ऊंचे जूड़े भी आने वाले समय में खास डिमांड मे नहीं रहेंगे।
शौच के लिए निकली महिला नाले में गिरी, मौत
कानपुर, अर्पण कश्यप। बर्रा थाना क्षेत्र के सी ब्लाक में गन्दा नाला के किनारे बसी हुई बस्ती में रहने वाली महिला शौच करने निकली थी लेकिन पैर फिसले के कारण खुले नाले में गिर गई और उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पह पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चिकित्सकीय परीक्षण हेतु शव विच्छेदनगृह भेजा।
मिली जानकारी के अनुसार, 50 वर्षीय जमुना के पति शेखर मजदूरी का काम करते हैं। शादी के कई साल बीत जाने के बाद भी दोनो के कोई संतान न हुई जिस कारण आपसी सहमति से शेखर ने अपनी साली गंगा से शादी कर ली इसके बाद दोनों बहनें एक साथ शेखर के ही साथ रहने लगी। गंगा के तीन बेटे और 1 बेटी है। गुरूवार की सुबह 8 बजे जमुना घर से नाले के किनारे खुले मे शौच करने गई थी। नाले के किनारे बनी बाउंड्री वाल टूटी पड़ी है। कुछ दूरी पर कई स्कूल व अस्पताल मौजूद पर पर क्षेत्रीय पार्षद सिर्फ पार्क चमकाने मे लगे रहे इस और इिस नाले की ओर ध्यान ही नहीं दिया।
Jansaamna