Thursday, May 14, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 661)

JAN SAAMNA DESK

मेंहदी प्रतियोगिता में महिलाओं ने अपने हुनर का किया प्रदर्शन

फिरोजाबाद। हिंदू जागरण मंच की वीरांगना वाहिनी के बहनों द्वारा पीपल वाले महादेव मंदिर लेबर कॉलोनी पर एक निःशुल्क मेंहदी प्रतियोगिता आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। हरियाली तीज के अवसर पर हिंदू जागरण मंच की वीरांगना वाहिनी की बहनों ने महिलाओं के मेंहदी प्रतियोगिता आयोजित की। जिसमें महिलाओं ने बहुत ही सुंदर व आकर्षक मेंहदी हाथों पर उकेरी। इस अवसर पर वीरांगना वाहिनी की महानगर अध्यक्ष मधुरिमा वशिष्ट ने कहा कि हरियाली तीज के अवसर पर मेंहदी प्रतियोगिता करार्इ्र गई। जिसमें दर्जनों में महिलाओं ने प्रतिभाग कर अपनी कला का प्रदर्शन किया।

Read More »

स्कूल गये छात्र के घर नहीं लौटने पर पिता ने दर्ज करवाई गुमशुदगी

मैथा, कानपुर देहात। शिवली कोतवाली क्षेत्र के ककरमऊ गांव निवासी मदन गोपाल पुत्र बिहारी लाल ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि उसका पुत्र रामशंकर जिसकी उम्र 16 वर्ष है, 17 अगस्त गुरुवार को सुबह 6.30 बजे भाऊपुर के एक विद्यालय में पढ़ने गया था। जो छुट्टी होने के बाद भी घर वापस लौट कर नहीं आया। जिससे उसकी घर में चिंता होने लगी और विद्यालय जाकर पता किया तो वहां बताया गया कि रामशंकर आज स्कूल आया ही नहीं था। उसे ढूंढने का बहुत प्रयास किया गया, परन्तु उसका कहीं पता नहीं चला।

Read More »

पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ के तहत जनपद ने स्थापित किया नया कीर्तिमान

⇒22 जुलाई एवं 15 अगस्त को रोपित किए गए लक्ष्य से अधिक पौधें
कानपुर देहात। जनपद में पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ के संदेश के साथ 22 जुलाई एवं 15 अगस्त को वन महोत्सव मनाएगा गया। इस अभियान में निजी क्षेत्र, गैर सरकारी संगठनों और धार्मिक/सामाजिक संगठनों ने भी जनभागीदारी दिखाई। पृथ्वी मेरी माता है मैं उसकी संतान हूं की भावना के साथ सभी विभागों द्वारा पौधारोपण किया गया। पौधारोपण स्थलों की जियोटैगिंग भी कराई जा रही है। जिले को पौधरोपण महाअभियान 2023 के तहत शासन व जिला वृक्षारोपण समिति द्वारा निर्धारित 5503546 पौधे लगाने का वृक्षारोपण लक्ष्य प्रदान किया गया था जबकि उपरोक्त लक्ष्य के सापेक्ष जनपद मे 5530606 पौधों का रोपण किया गया है जिसमें दिनांक 22 जुलाई 2023 को निर्धारित वृक्षारोपण लक्ष्य 4638017 के सापेक्ष विभिन्न विभागों के सहयोग से 4660278 पौधे रोपित किए गए। वहीं दिनांक 15 अगस्त 2023 को निर्धारित 865529 के सापेक्ष 870328 पौधों का रोपण किया गया। इस महाभियान को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी नेहा जैन के निर्देश पर सभी विभागों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए अंतिम रूप प्रदान किया।

Read More »

भ्रामक न्यूज फैलाने वालों की होंगी जांच

⇒हर खबर पर रहेगी यूपी सरकार की नजर
⇒आपत्तिजनक खबरों पर आईजीआरएस में दर्ज की जाएगी शिकायत
कानपुर देहात। सरकार ने उत्तर प्रदेश के सभी जिला अधिकारियों और मंडल आयुक्त को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि किसी भी प्रकार की भ्रामक खबर फैलाने वाले के खिलाफ कार्यवाही होगी। अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद की तरफ से जारी किए गए निर्देश में यह कहा गया है कि समाचारों के तत्वों की त्वरित जांच करना आवश्यक है क्योंकि इन समाचारों से शासन की भी छवि धूमिल होती है। ऐसे आर्टिकल की शिकायत आईजीआरएस में दर्ज कर उसकी रिपोर्ट तैयार कर आगे की कार्यवाही की जाएगी। कुल मिलाकर सरकार के खिलाफ लिखना अब समाचार पत्रों के संपादकों को महंगा पड़ सकता है। आइजीआरएस में दर्ज होंगे ऐसे आर्टिकल-यूपी सरकार के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद के द्वारा जारी किए गए आदेश में लिखा गया है कि दैनिक समाचार पत्रों तथा मीडिया माध्यमों में प्रकाशित नकारात्मक समाचारों का संग्रहण सूचना विभाग द्वारा किया जाता है।

Read More »

जिलाधिकारी ने ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

कानपुर देहात। जिलाधिकारी नेहा जैन द्वारा आज ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम एवं वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था हेतु लगे सुरक्षा कर्मियों को कड़ी निगरानी के साथ मुस्तैद रहने के निर्देश दिए तथा साफ-सफाई, घासों की कटाई कराए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से परिसर का अवलोकन किया, अवलोकन के दौरान स्क्रीन पर कई कमरों मे जाले लगे पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उपस्थित निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारियों को जालों को हटाने तथा साफ सफाई कराए जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने वहां पर रखें निर्वाचन से संबंधित बक्से इत्यादि को भी सुरक्षित जगह में रखने के निर्देश दिए।

Read More »

सपा प्रमुख अखिलेश यादव को अखिलेश अग्रवाल ने भेंट किया चांदी का मुकुट

किशनपुर। कस्बे के रहने वाले समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष अखिलेश कुमार अग्रवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को चांदी की पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव आज कार्यकर्ता सम्मेलन करने फतेहपुर पहुंचे थे। जहां उन्होने विपक्षी पार्टियों पर धावा बोला। इसी बीच किशनपुर के नगर अध्यक्ष एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता अखिलेश कुमार अग्रवाल ने मंच पर पहुंच राष्ट्रीय अध्यक्ष को चांदी की मुकुट पहनाकर उनका फतेहपुर की धरती पर स्वागत एवं अभिनंदन किया। वही इस बारे में जब अखिलेश अग्रवाल से बात की गई

Read More »

आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर खिला रही फाइलेरिया से बचाव की दवा

रायबरेली। जनपद में 10 अगस्त से फाइलेरियारोधी दवा का सेवन कराये जाने के लिए सर्वजन दवा सेवन (आईडीए) अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर पात्र लाभार्थियों को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिला रहे हैं। इसी क्रम में विकासखंड सताव के गांव सराय मुबारक का आशा आनंदपुर मोहल्ले में 25 घर में लगभग 110 लोग रहते हैं हैं जहां पर बीमार व्यक्ति, गर्भवती महिलाओं और एक साल से छोटे बच्चे तथा जो व्यक्ति घर में उपस्थित नहीं थे, को छोड़कर सभी ने दवा का सेवन किया। यह जानकारी आशा कार्यकर्ता आशा बहू मान देवी ने दी। उन्होंने बताया कि पिछले साल चले आईडीए अभियान में इस क्षेत्र में लगभग तीस फीसदी लोगों ने दवा का सेवन किया था, जबकि इस बार लगभग 65 फीसदी लोगों ने अब तक फाइलेरिया से बचाव की दवा का सेवन किया है। यह संभव हुआ है गांव में रहने वाली 60 वर्षीय फाइलेरिया रोगी राम श्री के प्रयास से।

Read More »

डीएम, एसपी ने लिया मेले की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, श्रृद्धालुओं से ट्रैक्टर ट्राली का उपयोग न करने की अपील की

हरचंदपुर, रायबरेली। जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने जनपद के आस्तीक मंदिर में नागपंचमी के अवसर पर लगने वाले विशाल मेले की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जनपद के हरचंदपुर थाना क्षेत्र के गंगागंज कस्बे के पास स्थित आस्तिक मंदिर में नागपंचमी के दिन विशाल मेले का आयोजन होता है जिसमें काफी संख्या में लोग इस बृहद मेला में जुटते हैं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मेले के आयोजन से पहले सारी तैयारियां कर ली जाएं, मंदिर परिसर की साफ-सफाई हो। नदी में नहाने के लिए लोगों को उचित स्थान सुनिश्चित कर दिया जाए। साथ ही उसकी बैरिकेटिंग भी कर दी जाए।

Read More »

पदयात्रा के दौरान मिले प्रार्थना पत्रों का जल्द होगा निपटारा, विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक जारीः दिनेश प्रताप सिंह

रायबरेलीः पवन कुमार गुप्ता। प्रदेश के उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के तीन दिवसीय सेवा संकल्प यात्रा के दौरान प्राप्त शिकायतों के निस्तारण हेतु एनटीपीसी गेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ एक बृहद बैठक आयोजित हुई। जिसमें जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव समेत जनपद के सभी प्रमुख विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद रहे। राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि सेवा ही संकल्प पदयात्रा के दौरान हमारे द्वारा ग्रामीणों से सीधे संवाद किया गया। इस दरम्यान ग्रामीणों से मिले शिकायती पत्रों का जल्द से जल्द निपटारा कर समाधान किया जाएगा। बताते चलें कि प्रदेश के उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की सेवा एवं संकल्प यात्रा के प्रथम चरण का प्रारंभ 15 अगस्त को अरखा गांव से हुआ था, जो कि रोहनिया ब्लॉक के गौरीशंकर बड़ागांव में समाप्त हुई। इस दौरान लगभग 85 किलोमीटर की पदयात्रा हुई।

Read More »

गंगा का धीरे-धीरे बढ़ रहा जलस्तर, घाट पर डूबी सीढियां

ऊंचाहार, रायबरेली। पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के चलते पिछले कुछ दिनों से गंगा का जलस्तर काफी बढ़ गया है, जिसके कारण गोकना घाट पर भी जलस्तर बढ़ा हुआ है। यहां जल से ओतप्रोत गंगा की जलधारा का मनमोहक नजारा देखते ही बन रहा है। जलस्तर बढ़ने से सीढ़ियों के ऊपर स्थापित भगवान भोलेनाथ मंदिर तक पानी पहुंच गया। यहां लोगों में मान्यता है कि घाट पर स्थापित यह शिवलिंग यदि जल से डूब गया तो प्रयागराज को डूबने से कोई नहीं बचा पाएगा। लेकिन इसमें कितनी सच्चाई है, इसपर कोई कुछ नहीं बोल रहा है? हालांकि अभी इसका आधा से कम भाग ही पानी से घिरा है। घाट के पुरोहित एवं मां गंगा गोकर्ण जनकल्याण सेवा समिति के सचिव पं. जितेंद्र द्विवेदी ने बताया कि पहाड़ी इलाकों में भारी बरसात के चलते पिछले कुछ दिनों से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है।

Read More »