Thursday, May 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सपा प्रमुख अखिलेश यादव को अखिलेश अग्रवाल ने भेंट किया चांदी का मुकुट

सपा प्रमुख अखिलेश यादव को अखिलेश अग्रवाल ने भेंट किया चांदी का मुकुट

किशनपुर। कस्बे के रहने वाले समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष अखिलेश कुमार अग्रवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को चांदी की पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव आज कार्यकर्ता सम्मेलन करने फतेहपुर पहुंचे थे। जहां उन्होने विपक्षी पार्टियों पर धावा बोला। इसी बीच किशनपुर के नगर अध्यक्ष एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता अखिलेश कुमार अग्रवाल ने मंच पर पहुंच राष्ट्रीय अध्यक्ष को चांदी की मुकुट पहनाकर उनका फतेहपुर की धरती पर स्वागत एवं अभिनंदन किया। वही इस बारे में जब अखिलेश अग्रवाल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि स्वागत कार्यक्रम के बाद जब पुनः अध्यक्ष जी से मुलाकात हुई तो उन्होंने बताया कि पिताजी एक बार आपके बारे में चर्चा कर रहे थे कि फतेहपुर जिले के आप काफी पुराने और कद्दावर नेता है, आज आपसे मिलकर उन बातों की याद तरोताजा हो गई। आने वाले समय में जब पार्टी लोकसभा का चुनाव लड़ेगी तो आपको पार्टी की तरफ से और अहम जिम्मेदारी दी जाएगी और शीर्ष नेतृत्व में स्थान दिया जाएगा।