कानपुर नगर, जन सामना ब्यूरो। अब तक लाखों लोगों को अपनी चपेट में ले चुका कोरोना वायरस पूरी दुनिया में तेजी से अपने पैर पसार रहा है। मौसम के करवट लेते ही मच्छरों की भी वापसी हो गई है। अब ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल पनप रहा है कि क्या कोविड-19 मच्छरों के जरिए भी फैल सकता है, तो हम आपको बता दें कि ये बात और दावा सच नहीं है। इस दावे में कोई सच्चाई नहीं है क्योंकि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने हाल-फिलहाल तक तो ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं दी है जिसमें कोरोना वायरस के मच्छरों से भी फैलने की आशंका जताई गई हो या बात कही गई हो। मच्छर केवल डेंगू, येलो फीवर, चिकनगुनिया, रोज रिवर और जीका वायरस फैला सकते हैं लेकिन कुछ वायरस उनकी पकड़ से बाहर होते हैं। फॉगिंग से कोरोना का कोई लेना-देना नहीं है इससे सिर्फ मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों से बचा जा सकता है।Read More »
Jansaamna
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो।
कानपुर, जन सामना संवाददाता।
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो।
इटावा, राहुल तिवारी।