Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » Jan Saamna Office (page 756)

Jan Saamna Office

बदमाशों ने कहर बरपा कर गृहस्वामी को बुरी तरह लहूलुहान कर लूटपाट की

मैथा/कानपुर देहात, जन सामना संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के शोभन आश्रम के पास बने मकान में बदमाशों ने कहर बरपा कर गृहस्वामी सुशील विश्वकर्मा को बुरी तरह लहूलुहान कर लूटपाट की तथा बेखौफ बदमाशों की हिम्मत पुलिस प्रशासन को मुंह चिढ़ाती रही यह वारदात पास बनी तहसील व शोभन आश्रम के पास घटित हुई जो रात गस्त की पोल खोल कर रख दी हमारे संवाददाता को सुशील के छोटे भाई मोनू विश्वकर्मा ने बताया कि रात लगभग एक बजे बड़े भाई रोज की भांति दुकान बंद कर लेते थे बाकी लोग अपने अपने कमरों में लेटे हुये थे। अचानक सुशील को अपने पास लगे मेन दरवाजे की कुंडी टूटने की आवाज आई, जैसे ही आवाज दी तुरंत बदमाशों ने सुशील को दबा कर कट्टे की बट से कई वार कर उसको लहूलुहान कर बगल में दुकान का रॉड से ताला तोड़ दुकान में रखे लगभग अस्सी मोबाइल, लैपटॉप, बैटरा, मोबाइल चार्जर, बीस हजार नगदी व दुकान में रखे मसाला के बंडल व काफी कीमती सामान व बाईक लूट कर भाग निकले जिससे परिवारीजनों में बेहद खौफ व्याप्त है। तथा खबर लिखे जाने तक पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी तथा गोलमोल जबाब देती रही।

Read More »

नगर भ्रमण से गौतम बुद्ध को वैराग्य पैदा हो गया था

हाथरस, जन सामना ब्यूरो। हतीसा भगवन्तपुर संस्कार सिटी कालौनी के सामने नारायण साकार हरि का मानव मंगल मिलन सद्भावना समागम का आयोजन हुआ। जिसमें नारायण साकार हरि ने पूर्व वेद शास्त्रों का जिक्र करते हुये गौतम बुद्ध के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुये कहा कि गौतम बुद्ध एक राजा के बेटे थे, जिनकी बचपन से लेकर युवावस्था तक हर प्रकार की व्यवस्था राजमहल में ही पूरी हुई। कभी राजमहल से बाहर नहीं जाने दिया। अचानक गौतम बुद्ध को विचार आया और अपने पिताजी से बोले कि मैं नगर भ्रमण करना चाहता हूं। राजा ने गौतम बुद्ध के लिये नगर भ्रमण करने के लिये पूरी तैयारी की। गौतम बुद्ध रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण के लिये निकले तो रास्ते में एक बुजुर्ग आदमी लाठी टेक-टेक कर चल रहा था। गौतम बुद्ध ने सारथी से कहा कि ये क्या है। तो सारथी ने जबाव दिया कि राजन पहले इसका जन्म हुआ, जवानी आयी, आज इस पर बुढ़ापा है। ये सबके साथ होता है। फिर थोड़ा और आगे चले तो देखा चार आदमी कन्धे पर एक लाश को ले जा रहे हैं और बोल रहे हैं राम-राम सत्य है, सत्य बोले मुक्ति है। तब गौतम बुद्ध ने पूछा कि ये क्या है।

Read More »

अन्न की शुद्धि से होगी मन की शुद्धि

हाथरस, जन सामना ब्यूरो। जीवन में आध्यात्मिकता का संचार करते रहने के लिए वार्षिक कार्यंक्रम के अन्तर्गत प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के आनन्दपुरी कालौनी के सहज राजयोग प्रशिक्षण केन्द्र द्वारा रैली एवं प्रवचन का कार्यक्रम तोछीगढ़ में आयोजित किया गया। ब्रह्मावत्स व्यसनों से सम्बन्धित नारे ‘‘ढाई इंच की बीड़ी है, यही मौत की सीढ़ी है’’ तथा ‘‘बीड़ी सिगरेट और शराब पीने से होते खराब’’ एवं ‘‘जब छोड़ेंगे पाँच विकार तभी मिटेगा भ्रष्टाचार’’ आदि नारे लगाते हुए तोछीगढ़ की गलियों से निकले तो लोगों का ध्यान आकर्षित हुआ। रैली में शामिल महिलायें और बच्चे शिव ध्वज तथा सिर पर कलश लेकर चल रहे थे। बीच-बीच में शिव की महिमा सम्बन्धी गीत और नारे लगाने से वातावरण भक्तिमय बन रहा था।

Read More »

भगवान गौतम बुद्ध के बताये मार्ग पर चलना चाहिये-रामवीर

सादाबाद/हाथरस, जन सामना ब्यूरो। गांव रोहई में 7 दिवसीय बौद्ध कथा का समापन पूर्व ऊर्जा मंत्री व विधायक रामवीर उपाध्याय एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय ने भगवान गौतम बुद्ध व डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर फूल माला पहिनाकर किया। कार्यक्रम के आयोजक पूर्व प्रधान सुनहरीलाल, पंजाबीलाल शर्मा, विजेंदर सिंह व भगवती ने रामवीर उपाध्याय व रामेश्वर उपाध्याय का फूल माला पहिनाकर, शॉल उढ़ाकर व भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा देकर स्वागत किया। रामवीर उपाध्याय ने कहा कि हम सभी को भगवान गौतम बुद्ध के बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए। तभी हमारा जीवन सफल होगा। भगवान गौतम बुद्ध ने पूरी दुनिया को मानवता का संदेश जैसे चोरी न करना, जीव हत्या न करना, झूठ न बोलना, शराब का सेवन न करना एवं आपस में भाईचारा आदि का संदेश दिया। भगवान गौतम बुद्ध ने सैकड़ों वर्ष तक तपस्या की। इस अवसर पर अवनीश दिवाकर प्रधान, बौली पचौरी, भगवान सिंह, तालेवर सिंह, मोहनलाल, राजवीर सिंह, नेम सिंह, रामखिलाड़ी, गौरी शंकर, यादराम, अमर सिंह, इतवारीलाल, महेश चंद्र, रामबाबू व चन्द्रपाल आदि उपस्थित थे।

Read More »

3 बच्चों की मां भतीजे के साथ फुर्र

सिकन्द्राराऊ/हाथरस, जन सामना ब्यूरो। आज एक भतीजे ने रिश्तों को तार-तार कर अपनी ही सगी चाची को घर से भगाकर ले गया। थाना क्षेत्र के गांव टीकरी खुर्द निवासी पुष्पेन्द्र जादौन पुत्र विजयपाल जादौन ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुये कहा है कि आज सुबह उसका भतीजा अपनी ही सगी चाची प्रीती देवी उर्फ शशि 33 वर्ष को जो कि 3 बच्चों की मां है को अपने साथ सुबह भगा ले गया है। चाची अपने साथ घर में रखे 20 हजार रूपये, 1 सोने की जंजीर, 2 सोने की अंगूठी, सोने के कुण्डल व चांदी की पायजेब को अपने साथ ले गई है।

Read More »

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 200 जोड़े बंधे परिणय सूत्र बंधन में

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत स्पोर्टस स्टेडियम में निर्धन परिवारों का सामूहिक विवाह सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। आज स्पोर्टस स्टेडियम के भव्य पंडाल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह आयोजन का शुभारंभ सांसद राजेश दिवाकर, मण्डलायुक्त अलीगढ़ मण्डल अजय दीप सिंह, जिलाधिकारी डा. रमा शंकर मौर्य तथा अन्य माननीयों ने दीप प्रज्वलित तथा फीता काट कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद राजेश दिवाकर तथा मुख्य अतिथि के रूप में मण्डलायुक्त अलीगढ मण्डल अजय दीप सिंह ने प्रतिभाग किया।
मण्डलायुक्त ने सभी नवविवाहित वर-वधू को सुखद जीवन के लिए आर्शीवाद दिया। उन्होंने सामूहिक विवाह के लिये स्पोर्टस स्टेडियम में जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की प्रशंसा की।

Read More »

बागला महाविद्यालय में मानव अधिकार दिवस मनाया

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आज फूलचन्द्र बागला विश्वविद्यालय में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती शिव कुमारी की अध्यक्षता में किया गया।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने शिविर में उपस्थित छात्र/छात्राओं को जानकारी देते हुये अपने उद्बोधन में विश्व मानवाधिकार दिवस के सम्बन्ध में जानकारी देते हुये बताया कि मानव अधिकार दिवस हर साल 10 दिसंबर को दुनिया भर में मनाया जाता है। वर्ष 1948 में पहली बार संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 10 दिसंबर को हर साल इसे मनाये जाने की घोषणा की गयी थी। इसे सार्वभौमिक मानव अधिकार घोषित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा के सम्मान में प्रतिवर्ष इसे विशेष तिथि पर मनाया जाता है। मानवाधिकार का उच्चायुक्त कार्यालय मानवाधिकारों की घोषणा का (380 के आसपास भाषाओं) में अनुवाद संग्रह और दुनिया भर में वितरण में के लिए गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड द्वारा सम्मानित किया गया। जैसा कि हम जानते हैं कि गरीबी मानव अधिकारों के हनन का सबसे बड़ा कारण है, इसलिए गरीबी को खत्म कर मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराए बिना मानव अधिकार के लिए लड़ाई नहीं लड़ी जा सकती है।

Read More »

रामनगर क्षेत्र के स्कूलों में चला मिजिल्स रूबेला टीकाकरण अभियान

फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। जिला प्रशासन के द्वारा स्कूलों में मिजिल्स रूबेला टीकारण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को रामनगर स्थित बाल भारती एवं बीबी पब्लिक स्कूल इंग्लिश मीडियम में टीकाकरण किया गया।
रामनगर स्थित बाल भारती हिन्दी मीडियम स्कूल में मिजिल्स रूबेला टीकाकरण अभियान प्रिंसीपल अंकिता गुप्ता की विशेष निगरानी में चलाया गया। इस दौरान सैकड़ों बच्चों के संग अभिभावकों ने एमआर का टीका बच्चों को लगवाया। प्रिंसीपल अंकिता गुप्ता ने बताया कि जिस तरह की अफवाहें समाचार पत्रों-चैनलों में चल रहीं थीं। वैसा कुछ नहीं है बहुत ही आराम से खुशी-खुशी यह टीके लगवाये जा रहे हैं। स्कूल निदेशिका सुमिता शर्मा ने सभी अभिभावकों का अभियान सफल बनाने पर आभार व्यक्त करते हुये जागरूकता संदेश दिया।

Read More »

टीकाकरण में रूचि न लेने वाले सुपरवाइजर को प्रतिकूल प्रविष्टि

निर्देशों के बाद भी एमआर टीकाकरण में रूचि नहीं ले रहा था सुपरवाइजर
सीएमओ की बैठक में भी नहीं पहुंचा सुपरवाइजार, बुलाने पर काफी देर बाद पहुंचा
टूंडला/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। मिजिल्स रूबेला टीकाकरण को लेकर सोमवार को सीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र टूंडला पर सभी कर्मचारियों की बैठक ली। सीएमओ ने टीकाकरण में आ रहीं परेशानियों का समाधान करने के साथ ही लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया।
सोमवार को सीएमओ डाॅ. एसके दीक्षित सीएचसी पहुंचे। जहां उन्होंने सीएचसी अधीक्षक डाॅ. संजीव वर्मा समेत सभी कर्मचारियों की बैठक ली। सीएमओ ने कहा कि टीकाकरण कराने से किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होता है। खाली पेट टीकाकरण करने से बच्चों को परेशानी आ जाती है। उन्होंने टीकाकरण अभियान में लगी टीम के कर्मचारियों को जानकारी देते हुए कहा कि टीकाकरण से पहले बच्चे को कुछ खिलाएं, उसके बाद ही टीका लगाएं।

Read More »

अधिवक्ताओं का बहिष्कार जारी

टूंडला/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। नायब तहसीलदार आशीष त्रिपाठी के व्यवहार से नाराज बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने न्यायालय का बहिष्कार 52वें दिन भी जारी रखा। अधिवक्ताओं ने ग्राम न्यायालय को लेकर चल रहे अनशन का समर्थन किया। विरोध करने वालों में अध्यक्ष सुरेश चन्द्र शर्मा, सचिव रूमाल सिंह यादव, नृपेन्द्र पाल सिंह, बिजेन्द्रवीर सिंह, शील कुमार गुप्ता, राजीव झा, नेत्रपाल सिंह, सुरेश, राजबहादुर यादव आदि हैं।

Read More »