Wednesday, November 4, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कन्या गुरुकुल की 5 छात्राओं को किया सम्मानित

कन्या गुरुकुल की 5 छात्राओं को किया सम्मानित

हाथरस। सासनी स्थित कन्या गुरुकुल में मानसिक मंदबुद्धि दिव्यांग सशक्तीकरण सेवा संस्था की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें गुरुकुल की पांच छात्राओं को उत्कृष्ट कार्य, प्रतिभा और सराहनीय प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्य विकास अधिकारी अवधेश कुमार का भी विशेष अभिनंदन किया गया। संस्था अध्यक्ष योगेश कुमार यादव ने उन्हें पगड़ी और पटका पहनाकर स्मृति चिह्न भेंट किया। इसके अलावा गुरुकुल की प्रबंधक डॉ. पवित्रा विद्यालंकार, मुख्य अधिष्ठात्री एवं प्राचार्या तथा समाजसेवी और संस्था के उत्तर मध्य रेलवे परामर्शदात्री सदस्य रामगोपाल दीक्षित को भी पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। योगेश कुमार यादव ने कहा कि छात्राओं को शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति, संस्कार और नैतिक मूल्यों की सीख देना सराहनीय कार्य है। बालिकाओं को शिक्षित करने के साथ उनमें अच्छे संस्कार विकसित करना भी जरूरी है, ताकि वे समाज और देश के विकास में योगदान दे सकें। समारोह में छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
इस अवसर पर निर्भय गुप्ता, श्वेता, अमित सिंह, लक्ष्मण शर्मा, ज्ञानेश कुमार, संतोष तोमर, आयुषी यादव, प्राची और पीएन शर्मा मौजूद रहे।