सोनी सब के वागले की दुनिया कुछ महत्व पूर्ण सीख देते हुये हमें यह दिखा रहा है, कि छोटी.छोटी बातों में कैसे खुश रहा जा सकता है। आने वाले एपिसोड में वागले परिवार में होने वाली एक ऐसी ही रोजमर्रा की बातचीत की झलक नजर आती है। लेकिन इस बार चीजें थोड़ी हाथ से बाहर होने वाली हैं। जिसकी वजह से अथर्व किसी से भी बात नहीं कर रहा।आगे आने वाले एपिसोड्स में अथर्व (शाहीन कपही) और विद्युत( हितांशु नागाई) हमेशा की तरह अपनी उत्सआकुकता में परिवार के हर सदस्या से कई सारे सवाल पूछते हैं। उनके सवालों का तुरंत ही जवाब भी मिलता जाता है। लेकिन अथर्व फिर सवाल लेकर खड़ा हो जाता है। इस तरह लगातार बकबक से वंदना बौखलाकर अथर्व को बेकार के सवाल पूछने पर डांट लगाती है। वह उससे कहती है कि या तो वह चुप हो जायेए वरना वह हमेशा के लिये चुप हो जायेगी। अथर्व को यह डांट दिल पर लग जाती है और वह भविष्य में किसी से भी बात नहीं करने का फैसला करता है। इससे वह एक मौन अवस्था में चला जाता है। जिससे पूरा वागले परिवार हैरान रह जाता है।
Read More »
Jansaamna
लखनऊ।
‘मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ऑनलाईन स्वरोजगार संगम ऋण वितरण मेला का हुआ आयोजन’
एक्शन, ड्रामा, सीटीमार सीक्वेंस और ढेर सारा मनोरंजन . क्या आप मास महाराजा स्टाइल में कॉप एक्शन ड्रामा देखने के लिए तैयार हैं। इस वीकेंड रवि तेजा अपना स्वैग दिखाएंगे और साल 2021 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक क्रैक में सभी क्रिमिनल्स को क्रैक करेंगे। सुपर स्टार रवि तेजा, जिन्हें मास महाराजा के नाम से भी जाना जाता है। अपने करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म के साथ लौट आए हैं। जनवरी में पोंगल पर रिलीज हुई फिल्म क्रैक 2021 की इंडिया की पहली सुपरहिट फिल्म बन गई। गोपीचन्द मलिनेनी के निर्देशन में बनी इस पावर.पैक्ड एंटरटेनर में मेगास्टार रवि तेजा और खूबसूरत श्रुति हसन लीड रोल में हैं। एक गर्म मिज़ाज़ पुलिस ऑफिसर के रूप में रवि तेजा की जबर्दस्त परफॉर्मेंस के साथ उनका शानदार एक्शन और आकर्षण दर्शकों को यकीनन टीवी स्क्रीन से बांध लेगा। तो आप भी 27 जून को रात 8 बजे ज़ी सिनेमा पर मास महाराजा के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर के साथ मास एंटरटेनमेंट के लिए तैयार हो जाइए।