फिरोजाबाद। समाजसेवी संगठनों द्वारा लाॅकडाउन के दौरान गरीब, साधु संत और जरूरतमंद लोगों को भोजन का वितरण किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को भारतीय सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में नवमंे दिन संस्था अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में फाउंडेशन की टीम ने जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरण किया। टीम में अजय अग्रवाल, देवराज राठौर, राजेश जैन, नीरज राठौर, बंटू राठौर, श्याम सुंदर शर्मा, सौरभ प्रजापति, मनु गुप्ता, गौरव यादव, हरी किशन प्रजापति, शंकर प्रजापति आदि का सहयोग रहा।
JAN SAAMNA DESK 2
नवनियुक्त कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को हुआ स्वागत
फिरोजाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी के घर संसार कार्यालय पर व्यापार प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शक्ति सारस्वत एवं नगर अध्यक्ष मनीष जैन का माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने शक्ति सारस्वत को व्यापार प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष एवं मनीष जैन को नगर अध्यक्ष बनाये जाने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया है। साथ ही कहा इससे जिले में कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी और अधिक से अधिक लोगों को व्यापार प्रकोष्ठ से जोड़ा जाएगा। व्यपारियो की समस्याओं का निवारण हेतु हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर जिला प्रवक्ता मनोज भटेले ने कहा कि कांग्रेस परिवार में नये पदाधिकारी अपना कार्य पूरी कर्मठता एवं ईमानदारी के साथ करेंगे। इस मौके पर महासचिव दुष्यन्त धनगर, ब्लॉक् अध्यक्ष हेमंत निषाद, प्रदीप गोयल, विजय सिंह और रोहित यादव आदि लोग मौजूद रहे।
मौतों का सिलसिला अभी थमा नहीं,भाजपा बनाने लगी चुनावी रणनीतिःअखिलेश यादव
लोकतंत्र में लोकलाज का ऐसा भद्दा प्रदर्शन कहीं देखने को नहीं मिलेगा,आपदाकाल में गरीब, मजदूर और छोटे व्यापारी ठेली पटरी वाले सबसे ज्यादा त्रस्त
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि कोरोना और फंगस संक्रमण के दौर में भाजपा सरकार की प्रशासनिक अक्षमता और घोर लापरवाही के चलते न तो इलाज ठीक से हो पा रहा है और नहीं सम्मान के साथ अंतिम संस्कार। फिर भी पूरे दुस्साहस के साथ प्रधानमंत्री जी के साथ प्रदेशीय भाजपा नेतृत्व चुनावो की रणनीति बनाने में सिर खपा रहे हैं। लोकतंत्र में लोकलाज का ऐसा भद्दा प्रदर्शन कहीं देखने को नहीं मिलेगा। कोरोना संक्रमण और फंगस से मौतों का सिलसिला अभी भी थमा नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों में तो हालात बद से बदतर हैं ही राजधानी सहित अन्य शहरों में भी आवश्यक जीवनरक्षक दवाओं और इंजेक्शन को अभाव में मरीज तड़प रहे हैं। उनकी सांसे थम रही है। मुख्यमंत्री बड़े बड़े दावे करते घूम रहे हैं, घर में लगी आग उन्हें दिखाई नहीं पड़ रही है।
Read More »नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों को वर्चुअल माध्यम से दिलाई गई शपथ
शिवली, कानपुर देहात । शासन द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव शपथ ग्रहण समारोह का दिन निश्चित होते ही दिन मंगलवार को ग्राम प्रधान व सदस्यों को ग्राम पंचायत में ही वर्चुअल माध्यम से सचिव ने शपथ ग्रहण कराया गया । मैथा ब्लॉक के 74 ग्राम पंचायतों में सिर्फ 28 ग्राम पंचायतों में ही वर्चुअल माध्यम से शपथ ग्रहण कराया जा सका वही 46 ग्राम पंचायत प्रधानों ने अभी तक कोरम पूरा न किये जाने के कारण शपथ ग्रहण न कर सकें। शेष प्रधानों का शपथ ग्रहण बाद में कराया जाएगा । शासन के निर्देश जारी होते ही दिन मंगलवार को मैथा ब्लॉक में ग्राम प्रधान व सदस्यों का ग्राम पंचायतो में ही वर्चुअल माध्यम से शपथ ग्रहण कराया गया ।
Read More »उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ की वर्चुअल बैठक का आयोजन
कानपुर। उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ की वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य भारतीय रेलवे मजदूर संघ की रिनोवेटेड बेवसाइट के वर्चुअल लोकार्पण में उत्तर मध्य रेलवे से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ना है। बैठक की अध्यक्षता जोनल अध्यक्ष जयराज प्रसाद जी एवं संचालन महामंत्री आईपीएस चौहान ने किया।
Read More »कोरोना से भी ख़तरनाक वायरस पल रहे है हमारे भीतर
क्यूँ सब कोरोना को कोसते हो घ् ये तो महज़ छोटा सा वायरस है। कोरोना वायरस ने सिर्फ़ इंसानों की दुनिया ही तो हिला दी है। शरीर के भीतर घुसते ही सर से पैर तक हर अवयव को खोखला कर देता है और ये वायरस जान तक ले लेता है इतना ही तो ख़तरनाक है बस।
पर सोचा है। कभी समाज को और देश को खोखला करने वाले और धरती से इंसानियत को जड़ से ख़त्म करने वाले कोरोना से भी भयंकर और बर्बाद करने वाले कई वायरसों को हम अपने भीतर बड़े प्यार से गर्व के साथ पालते रहते है।लालच, स्वार्थ, इर्ष्या, किसीके प्रति वैमनस्य, धर्मांधता, छोटी सोच, कपट और षडयंत्र जैसे वायरसों को ख़त्म करने वाली वैक्सीन कब कोई विकसित करेगा। दिमागी कारखानों में हम पालते है इन सारे वायरसों को बड़े नाज़ों से, जो अपनेपन को, मानवता को, भाईचारे को और इंसानियत को निगल रहे है। देश में अराजकता और समाज में बैर भाव का ज़हर फैला रहे है। परिवारों को विभक्त कर रहे है।
गोरक्ष पीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ के जन्मोत्सव पर कार्यक्रम की बनाई रूपरेखा
फिरोजाबाद। विश्व हिंदू महासंघ बृज संभाग की सोमवार को वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। जिसमें पदाधिकारियों ने बताया कि गोरक्ष पीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ के 50वें जन्मोत्सव को हिंदू स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाएगा। महासंघ द्वारा जन्मोत्सव पर पूरे प्रदेश में सप्त दिवसीय कार्यक्रम किये जायेंगे। जिसमे दीन दुखियों की सेवा, वृक्षारोपण, रुद्राभिषेक, गोसेवा, हनुमान चालीसा, हवन आदि के कार्यक्रम होगे। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष श्रीभिखारी प्रजापति रहे। कार्यक्रम संयोजक प्रदेश मंत्री विष्णु कांत चौबे, विशिष्ट अतिथि विष्णु कांत चौबे, अमर सिंह गंगवार, अवधेश गुप्ता, बरेली मंडल प्रभारी पप्पू पहलवान, अलीगढ़ मंडल प्रभारी शरद प्रजापति एवं जिलो के अध्यक्ष एवं महामंत्री उपस्थित रहे। अध्यक्षता वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण सिंह साधू एवं संचालन आगरा मंडल प्रभारी शरद परमार जी ने किया।
बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने को सौंपा ज्ञापन
फिरोजाबाद। बरसात का मौसम नजदीक आते ही कई मोहल्लों के लोगों पर चिंता की लकीरें दिखने लगी है। इसी को लेकर वार्ड नंबर 62 सांती रोड स्थित गली नंबर दो के वाशिंदे जलभराव की समस्या को देखते परेशान दिखने लगे है। सोमवार को नगरायुक्त को ज्ञापन सौंप समस्या हल कराने की मांग की गई। वार्ड 62 सांती रोड के पास गली नंबर दो के वाशिंदे नगर निगम पहुंचे। जहां नगरायुक्त विजय कुमार और महापौर नूतन राठौर को ज्ञापन सौंपते हुये कहा कि सांती रोड के पास गली नंबर दो में जलभराव, कीचड़ के कारण क्षेत्रीय लोगों का बरसात के मौसम में निकलना दुश्वार हो जाता है। जिसकी शिकायत को लेकर वार्ड के पार्षद के पास कई बार गए है। लेकिन कई बार अवगत कराने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। कोई सुनवाई नहीं की गई। ज्ञापन में कहा कि जब तक गली का निर्माण न होने की दशा में मिट्टी डलवा दी जाएं। जिससे लोगों को रास्ते में निकलने में जलभराव का सामना न करना पड़े।
डीआईओएस से मिल शिक्षको की समस्याओ से कराया रूबरू
फिरोजाबाद। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मंडल सोमवार को जिलाध्यक्ष उमेशचंद्र यादव के नेतृत्व में जिला विद्यालय निरीक्षक से मिला। जिसमें विभिन्न समस्याओ पर वार्ता कर हल कराने की मांग की गई। डीआईओएस ने समस्या का शीघ्र निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। संघ के जिला अध्यक्ष उमेश चंद यादव ने जिला विद्यालय निरीक्षक से मुलाकात करते हुये पाली इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य स्व. विनोद यादव के प्रकरण व इसी विद्यालय के हरपाल सिंह, रुमाल सिंह एवं पूर्व प्रवक्ता राम कुमार परमार के साथ कृष्णकांत शर्मा तिलक विद्यालय इंटर कॉलेज के प्रकरण, रामा कन्या इंटर कॉलेज की प्रवक्ता सुधा यादव, जेवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रणवीर सिंह, वर्ष 2019 के मूल्यांकन के पैसे के संबंध में 2016-17 का बोनस एवं डीए के अलावा प्रोन्नत वेतनमान के संबंध में पूर्व से सारे अवशेषों के संबंध में वार्ता की गई। इस पर डीआईओएस ने एक सप्ताह में सभी प्रकरणों को हल करने का आश्वासन दिया।
Read More »व्यापारियों ने मेयर से मिल सौंपा ज्ञापन, समस्या से कराया रूबरू
फिरोजाबाद। कोविड-19 के चलते हर कोई बेहाल बना है। वहीं व्यापारियों को सबसे अधिक चिंता सता रही है। व्यापारी वर्ग अपने धंधों को अभी बंद कर हाथ पर हाथ धरे घरों पर बैठा हुआ है। वहीं उसके ऊपर अपने प्रतिष्ठानों के अलावा बिजली के मिनिमम चार्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है। उप्र व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सोमवार को मेयर नूतन राठौर से मिल व्यापारियों की समस्याओ को लेकर अवगत कराया।
उप्र व्यापार मंडल के पदाधिकारी सोमवार को नगर निगम पहुंचे। जहां कार्यालय में मौजूद मेयर नूतन राठौर को कोविड-19 लाॅकडाउन के कारण व्यापार में आ रही समस्याओ के बारे में ज्ञापन देकर अवगत कराया। नूतन राठौर ने व्यापारियों की समस्याओ को गंभीरतापूर्वक समझा। साथ ही जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह बात कर व्यापारियों द्वारा ज्ञापन में उल्लिखित समस्याओ के समाधान के लिये विचार करते हुये यथोचित निर्णय लेने को कहा। नूतन राठौर ने कहा कि व्यापारियों वर्ग की हर समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
Jansaamna